IPL 2022 PBKS vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 28वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन बनाए। हैदराबाद ने 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बना लिए। हैदराबाद ने लगातार चौथी जीत दर्ज की।

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा दिया। पावरप्ले में 39 रन बने और 1 विकेट गिरा। दूसरा विकेट 9वें ओवर में गिरा। राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। तीसरा विकेट 11 वें ओवर में गिरा। अभिषेक त्रिपाठी को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन पूरा हुआ। एडेन मार्करम 41 और निकोलस पूरन 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा। टीम शुरुआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने शिखर धवन को पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में टी नटराजन ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजकर टीम को दूसरा झटका दिया। पावरप्ले में 48 रन बने और दो विकेट गिरे। सातवें ओवर में जगदीश सुचित ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर में जितेश शर्मा को पवेलियन भेजकर उमरान मलिक ने टीम को चौथा झटका दिया।

IPL 2022 PBKS vs SRH: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

17 वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने शाहरुख खान को आउट करके पंजाब को 5वां झटका दिया। 19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने लियम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। आखिरी ओवर में उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए और एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। उमरान ने ओडियन स्मिथ, राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को आउट किया। आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। इस तरह से सात गेंदों पर पांच विकेट गिरे। मयंक अग्रवाल चोटिल होने के कारण आज का मैच नहीं खेले। शिखर धवन उनकी जगह टीम की कमान संभाली। प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला। हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Punjab Kings 
151 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
152/3 (18.5)

Match Ended ( Day – Match 28 )
Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 7 wickets

Live Updates

IPL 2022, PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब को हराकर जीत का चौका लगाया। 6 में से चार मैच अबतक जीते।।

19:13 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद की लगातार चौथी जीत

हैदराबाद ने पंजाब को 7 विकेट से हराया। 18.2 ओवर में टीम ने 3 विकेट खोकर 152 रन बना लिए। एडेन मार्करम 41 और निकोलस पूरन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की यह लगातार चौथी जीत है।

19:08 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 13 रनों की जरूरत

18 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 13 रनों की जरूरत। निकोलस पूरन 34 और एडेन मार्करम 30 रन बनाकर क्रीज पर।

18:57 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 4 ओवर में 31 रनों की जरूरत

16 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन। निकोलस पूरन 24 और एडेन मार्करम 22 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह के ओवर में 10 रन बने। जीत के लिए 4 ओवर में 31 रनों की जरूरत।

18:46 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद के 100 रन पूरे

हैदराबाद के 100 रन पूरे। 14 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन। निकोलस पूरन 17 और एडेन मार्करम 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 6 ओवर में 46 रनों की जरूरत।

18:42 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 7 ओवर में 55 रनों की जरूरत

13 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट 97 रन। निकोलस पूरन 8 और एडेन मार्करम 15 बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 7 ओवर में 55 रनों की जरूरत। लियम लिविंगस्टोन के ओवर में 9 रन बने।

18:28 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। अभिषेक त्रिपाठी 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 10.3 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन। 57 गेंदों पर 75 रनों की जरूरत।

18:20 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। राहुल त्रिपाठी 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन। 70 गेंदों पर 90 रनों की जरूरत।

18:10 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

सात ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 53 रन। राहुल त्रिपाठी 27 और अभिषेक शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर। राहुल चाहर के ओवर में 14 रन बने।

17:59 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 33 रन

पांच ओवर का खेल समाप्त हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट पर 33 रन। अभिषेक वर्मा 12 और राहुल त्रिपाठी 18 रन बनाकर क्रीज पर। 15 ओवर में 119 रनों की जरूरत।

17:50 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद को लगा पहला झटका

हैदराबाद को लगा पहला झटका। कगिसो रबाडा ने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। हैदराबाद का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 14 रन।

17:41 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू। 1 ओवर में 6 रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा। केन विलियमसन 1 और अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर

17:26 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य

20 वें ओवर में पंजाब के 4 विकेट गिरे। ओडियन स्मिथ 13 और राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा डक पर आउट हुए। आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। पंजाब ने 20 ओवर 9 विकेट पर 151 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया। आखिरी सात गेंदों पर 5 विकेट गिरे।

17:25 (IST) 17 Apr 2022
लिविंगस्टोन की शानदार पारी समाप्त

लियम लिविंगस्टोन की शानदार पारी समाप्त। उनको भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 60 रन बनाए।

17:12 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन

18 ओवर समाप्त। पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन। ओडियन स्मिथ 4 और लियम लिविंगस्टोन 60 रन बनाकर क्रीज पर।

17:03 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब को 5वां झटका लगा

पंजाब को 5वां झटका लगा। शाहरुख खान को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। टीम का स्कोर 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन।

16:55 (IST) 17 Apr 2022
लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा

लिविंगस्टोन ने अर्धशतक जड़ा। 15 ओवर में पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन। शाहरुख खान 24 और लियम लिविंगस्टोन 51 रन बनाकर क्रीज पर। नटराजन मार्को येनसेन के ओवर में 8 रन बने।

16:40 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब के 100 रन पूरे। टीम का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन। शाहरुख खान 15 और लियम लिविंगस्टोम 43 रन बनाकर क्रीज पर। जगदीश सुचित के ओवर में 16 रन बने।

16:31 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन

11 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन। लियम लिविंगस्टोन 26 और शाहरुख खान 7 रन बनाकर क्रीज पर।

16:18 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब को लगा चौथा झटका

पंजाब को लगा चौथा झटका। जितेश शर्मा 11 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर पवेलियन लौटे। आठ ओवर में 4 विकेट पर 61 रन।

16:10 (IST) 17 Apr 2022
जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौटे

जगदीश सुचित ने आते ही जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। उन्होंन 12 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 6.2 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन।

16:07 (IST) 17 Apr 2022
पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त। पंजाब का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन। मार्को येनसेन के ओवर में 15 रन बने। लियाम लिविंगस्टोन 14 और जॉनी बेयरस्टो 12 रन बनाकर क्रीज पर।

16:01 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। प्रभसिमरन सिंह 14 रन बनाकर टी. नटराजन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 4.5 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन।

15:55 (IST) 17 Apr 2022
4 ओवर में पंजाब का स्कोर 1 विकेट पर 23 रन

4 ओवर में पंजाब का स्कोर 1 विकेट पर 23 रन। मार्को येनसेन के ओवर में 10 रन बने। प्रभसिमरन सिंह 4 और जॉनी बेयरस्टो 11 रन बनाकर क्रीज पर।

15:47 (IST) 17 Apr 2022
शिखर धवन पवेलियन लौटे

पंजाब को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। शिखर धवन 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए। टीम का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन।

15:40 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब का स्कोर बगैर किसी विकेट के 6 रन

एक ओवर की समाप्ती पर पंजाब का स्कोर बगैर किसी विकेट के 6 रन। प्रभसिमरन सिंह 1 और शिखर धवन 5 रन बनाकर क्रीज पर।

15:32 (IST) 17 Apr 2022
शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए

पंजाब के लिए शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए हैं। धवन स्ट्राइक पर हैं। हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

15:09 (IST) 17 Apr 2022
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

15:08 (IST) 17 Apr 2022
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

15:07 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं

हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब की टीम में चोटिल कप्तान मयंक अग्रवाल की जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है।

15:03 (IST) 17 Apr 2022
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। शिखर धवन उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं।

IPL 2022, PBKS vs GT: अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मयंक अग्रवाल ने 52 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 70 रन बनाए। जितेश शर्मा ने भी 30 रनों की तेज पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम 186-9 तक ही पहुंच सकी और 12 रन से मैच हार गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 49 और तिलक वर्मा ने 36 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 43 रन की शानदार पारी खेली। ओडियन स्मिथ ने पंजाब के लिए 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को हराया था। चेन्नई और गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन केकेआर के खिलाफ फेल रहे। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। राहुल ने 37 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली और मार्करम ने 36 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेली।