पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को उम्मीद है कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने खेल की गति को आगे भी जारी रखेंगे। ये बात सौरभ गांगुली ने जल्दी ही इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज को ध्यान में रखते हुए कही। धोनी इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी ने इस बार अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी पहचान मानी जाने वाली धमाकेदार पारी से दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पहले धोनी की कई आलोचकों के कमेंट का शिकार होना पड़ा था। आलोचक कहते नहीं थक रहे थे कि इंडियन टीम का ये खिलाड़ी अब टी20 खेलने के लायक शायद नहीं रह गया है, धोनी थक रहा है। ये आलोचनाएं तब और तेज हो गई थीं। जब राजकोट की सपाट पिच पर धोनी अपना वो कारनाम दोहराने में नाकाम रहे, जिसके लिए वह मशहूर हैं। धोनी 37 गेंदों में सिर्फ 49 रन नहीं बना सके थे। इस हार ने टीम के उनके बने रहने पर न सिर्फ सवाल खड़े किए बल्कि उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा।

उम्मीद है धोनी की वापसी की: इस साल आईपीएल की सबसे बड़ी सुर्खियां यही बनी कि धोनी ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पा लिया है। अब वह वापस उसी तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसी साल 2005—06 में किया करते थे। वह डेथ ओवर में विस्फोटक अंदाज में ​गेंद की पिटाई करते हैं। गेंदबाजों पर उनका हमला किसी भी टीम का आत्मविश्वास हिला सकता है। धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए बेहतरीन मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है, वहीं सधी हुई गति से रन भी बटोरे हैं। गांगुली इस बात से भी बेहद प्रभावित दिखते हैं कि उनका उत्तराधिकारी न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है बल्कि उन्हें उम्मीद है कि वह देश के लिए कुछ बेहतरीन मैच अभी और खेलेगा।

बरकरार रहेगा जादुई प्रदर्शन: बता दें कि महेन्द्र​ सिंह धोनी ने सबसे पहले गांगुली की कप्तानी में ही बतौर विकेट कीपर टीम में अपनी जगह बनाई थी। बाद में धोनी ने फटाफट क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन से ये साबित कर दिया कि उनके जैसा मैच का अंत करने वाला और कोई खिलाड़ी नहीं है। गांगुली ने एक पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं एमएस धोनी के फॉर्म से बेहद खुश हूं। वह अपनी बारी आने पर बेहतरीन बल्लेबाजी करता है। मुझे उम्मीद है कि वह आईपीएल में किए हुए अपने प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बरकरार रखेगा।’

ये होता तो बेहतर था: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जा रही है। सौरभ गांगुली ऋषभ पंत को टीम में न लिए जाने से भी हैरान हैं। मंगलवार (8 मई) को बीसीसीआई ने जाने वाले टीम के खिलाड़ियों के नाम बताए थे। गांगुली ने बताया,’ वह दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है। तेज गति से रन बनाने में भी उसका कोई जोड़ नहीं है। लेकिन ऋषभ पंत की बजाय अगर सेलेक्टर्स ने धोनी और दिनेश ​कार्तिक पर भरोसा जताया है, तो ये कदम भी अच्छा ही है।’