ईडन गार्डंस पर आईपीएल-10 का 27वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी केकेआर 19.3 ओवर में 132 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी सिर्फ 49 रन ही बना सकी। बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 12 रन पर विराट कोहली (0), मंदीप सिंह (1) और डिविलियर्स (8) चलते बने। सबसे हैरतअंगेज बात ये रही कि आरसीबी का एक भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। केदार जाधव 9 रन बनाकर इस टीम की ओर से सबसे अधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे। केकेआर की ओर से नाथन कुल्टर-नाइल महज 12 रन पर 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं उमेश यादव ने इतने की रन खर्च कर 3 विकेट लिए। इस पार्टी का ग्रैंडहोम ने भी जमकर लुत्फ उठाते हुए सिर्फ 4 रन पर 3 विकेट अपने नाम कर लिए।
इससे पहले केकेआर की ओर से सुनील नारायण ने आईपीएल के इस सीजन में चौथी बार ओपनिंग करते हुए 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन बनाए, जबकि पहले विकेट के रूप में कप्तान गौतम गंभीर सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मानो विकटों का पतझड़ लग गया। नेगी के ओवर में हालांकि हैट्रिक का चांस जरूर बना लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर सके। वहीं अगर बात आरसीबी की गेंदबाजी की करें तो युजवेंद्र चहल 16 रन पर 3 विकेट लेने वाले सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा मिल्स और पवन नेगी 2-2, जबकि बद्री, अरविंद और स्टुअर्ट बिन्नी 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे। हालांकि मैच के शुरुआती पलों में बारिश ने जरूर दिक्कतें पैदा की, जिसके चलते मैच आधे घंटे देरी से शुरू हुआ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव, सैमुएल बद्री, मंदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, टी मिल्स, श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, सी ग्रैंडहोमन, क्रिस वॉक्स, नाथन कुल्टर-नाइल, कुलदीप यादव, उमेश यादव।
यहां पढ़ें LIVE IPL Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Match Cricket Score, T20 :
[matchcode-to-post id=”krbc04232017183404″]
11:22PM : ग्रैंडहोम के अगले ओवर में मिल्स 2 रन पर कैच आउट। जीत से एक विकेट दूर केकेआर। अगले ओवर में चहल आउट और केकेआर ने 82 रन से इस मैच को जीता।
11:15PM : वोक्स पारी का 9वां ओवर डालते हुए। बद्री तीसरी बॉल पर एलबीडब्लू आउट। आरसीबी की हालत बेहद खराब। अभी तक कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है।
11:11PM : डिग्रैंडहोम अपना पहला ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर पवन नेगी भी चलते बने। केकेआर की कमाल की गेंदबाजी। अगली दो गेंदें डॉट। लास्ट बॉल पर 1 रन।
11:07PM : क्रिस वोक्स अपना पहला ओवर डालते हुए। दूसरी ही बॉल पर क्रिस गेल कैच आउट। गेल ने बनाए महज 7 रन। आरसीबी को 5वां झटका। पांचवी बॉल पर स्टुअर्ट बिन्नी 8 रन पर चलते बने। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने, जबकि 2 विकेट निकल गए।
10:59PM : उमेश यादव पारी का छठा ओवर डालते हुए तीसरी गेंद पर गेल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर 2 रन। गेल पांचवी गेंद पर भाग्यशाली रहे। लास्ट गेंद पर बिन्नी ने चौका लगाया। इस ओवर से 11 रन।
10:54PM : नाइल ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जाधव आउट। आरसीबी को चौथा झटका। जाधव ने बनाए सिर्फ 9 रन। अगली चार बॉल डॉट और लास्ट पर चौका। आरसीबी की हालत पतली।
10:48PM : उमेश यादव के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली पर सिंगल। इस ओवर से महज 2 रन।
10:43PM : नाइल के अगले ओवर की पहली ही गेंद पर गेल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। मगर भाग्यशाली। दूसरी बॉल पैरों पर और डिविलियर्स ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर डिविलियर्स विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। केकेआर को तीसरा झटका। नाइल को दूसरी सफलता। नाइल की अगली गेंद नो-बॉल। फिर अगली वाइड। और इसके बाद चौका। लास्ट बॉल पर चौका। इस ओवर में 15 रन।
10:36PM : उमेश यादव की दूसरी ही बॉल पर मंदीप सिंह पांडे के हाथों कैच आउट। आरसीबी को दूसरा झटका। मैदान पर एबी डिविलियर्स। चौथी गेंद पर चौका। डिविलियर्स ने खाता खोला। इस सफल ओवर में सिर्फ 4 रन।
10:31PM : आरसीबी की ओर से क्रिस गेल और विराट कोहली ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे। केकेआर की ओर से नाइल गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। पहली ही डिलीवरी नो-बॉल। फ्री हिट पर गेल कोई रन नहीं बना सके। तीसरी ही बॉल पर विराट कोहली खाता खोले बिना मनीष पांडे के हाथों कैच आउट। गेल इस ओवर में अपना खाता नहीं खोल सके।
10:11PM : अरविंद पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली पर एक रन के लिए दौड़। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव बोल्ड।
10:06PM : मिल्स पारी का 19वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर कुलदीप ने 2 रन लिए। चौथी गेंद पर फिर से डबल। लास्ट बॉल डॉट। इस ओवर से पांच रन।
10:00PM : नेगी अपना तीसरा ओवर कराते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर नाइल डिविलियर्स के हाथों कैच आउट। केकेआर को आठवां झटका। अगली बॉल पर सूर्यकुमार यादव भी कैच आउट। नेगी हैट्रिक से चूके। लास्ट बॉल पर सिंगल। केकेआर की हालत नाजुक।
9:56PM : मिल्स 17वां ओवर डालते हुए और वोक्स ने शानदार चौका लगाया। तीसरी बॉल पर वोक्स मंदीप के हाथों कैच आउट। केकेआर को सातवां झटका। नाथन कुल्टर-नाइल अगले बल्लेबाज। पांचवी गेंद शॉर्ट और इसपर एक रन। लास्ट बॉल पर सिंगल।
9:49PM : अरविंद के तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर यादव ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर स्ट्राइक वोक्स के पास। चौथी बॉल पर सिंगल। लास्ट बॉल पर दो रन।
9:45PM : नेगी 15वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर वोक्स ने चौका लगाया। अगली दो बॉल पर सिंगल। चौथी और पांचवी पर कोई रन नहीं। मैदान पर फिर से हल्की-हल्की बूंदें पड़ती हुईं। लास्ट बॉल पर सिंगल।
9:41PM : चहल अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली दो गेंदों पर सिंगल और इसी के साथ केकेआर के 100 रन पूरे। अगली दो गेंदें डॉट। इस ओवर से सिर्फ 2 रन।
9:38PM : नेगी अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। केकेआर पर दबाव साफ नजर आता हुआ। पांचवी बॉल पर वोक्स ने चौका लगाया। इस ओवर से 4 रन।
9:35PM : चहल ने पहली ही बॉल पर मनीष पांडे को चलता किया। पांडे 15 रन बनाकर बद्री के हाथों कैच आउट। केकेआर को पांचवां झटका। कोलेन डिग्रैंडहोम क्रीज पर लेकिन अगली ही बॉल पर चहल ने डिग्रैंडहोम को शून्य पर चलता किया। चहल ने इस जबरदस्त ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स बैटिंग के लिए आए।
9:29PM : बद्री अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर सिगंल। पाचंवी गेंद हवा में और चौका। लास्ट बॉल पर सिंगल। इस ओवर में सिर्फ 6 रन।
9:26PM : चहल पारी का 10वां ओवर कराते हुए। पहली बॉल पर पठान ने दो रन के लिए दौड़ लगाई मगर दूसरी ही बॉल पर स्टंप आउट। केकेआर को चौथा झटका। सूर्यकुमार यादव मैदान पर। एक वाइड। अगली पांच गेंदों पर सिंगल। केकेआर के रनों पर अंकुश लग चुका है। इस ओवर से 8 रन आए।
9:20PM : बद्री अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर दो रन के लिए दौड़। लास्ट बॉल पर कट शॉट और मिसफील्डिंग के चलते दो रन। केकेआर 79/3
9:17PM : युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पठान को बीट किया। अगली बॉल पर पठान ने स्वीप शॉट लगाते हुए सिंगल लिया। चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर सिंगल। इस बेहतरीन ओवर में महज 5 रन।
9:13PM : बद्री अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर पांडे ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। दूसरी गेंद पर उथप्पा एलबीडब्लू आउट। केकेआर को तीसरा झटका। यूसुफ पठान मैदान पर। लास्ट बॉल पर सिंगल। इस सफल ओवर में सिर्फ 3 रन बने।
9:05PM : बिन्नी के पहले ओवर की शुरुआत चौके के साथ। तीसरी बॉल पर नारायण ने फिर से चौका लगाया लेकिन अगली बॉल पर नारायण बाउंड्री पर कैच आउट। केकेआर को दूसरा झटका। नारायण 17 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट। मैदान पर मनीष पांडे। अगली दोनों गेंदें डॉट। इस सफल ओवर से 9 रन आए।
9:00PM : अरविंद पारी का पांचवां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली पांच गेंदों पर सिंगल। ये ओवर काफी कसा हुआ रहा, जिसमें सिर्फ 5 रन बने।
8:55PM : मिल्स अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर डबल। दूसरी बॉल पर स्ट्राइक नारायण के पास लेकिन अगली डिलीवरी वाइड और बाउंड्री के बाहर बॉल। इसपर 5 रन। चौथी बॉल पर गंभीर 14 रन पर कैच आउट। अगली बॉल पर आते ही उथप्पा ने चौका लगाया।
8:46PM : अरविंद अपने पहले ओवर के साथ। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली पर सिंगल। तीसरी बॉल पर गंभीर कैच आउट होने से बचे और चौका। चौथी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। पांचवी गेंद पर नारायण ने चौका लगाया। छठी गेंद पर फिर से चौका।
8:40PM : मिल्स मैच का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड। पांचवी बॉल पर गंभीर ने ऑफ स्टंप के बाहर बाउंसर पर 60 मीटर लंबा छक्का लगाया। दो ओवर में केकेआर ने 25 रन बनाए।
8:35PM : सुनील नारायण और गौतम गंभीर कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए। बद्री की दूसरी ही गेंद पर नारायण ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली गेंद पर विकेट की सीध में चौका। तीसरी गेंद पर गैप में चौका और पांचवी बॉल पर छक्का। नारायण फिर से पूरे रंग में दिख रहे हैं। आखिरी गेंद डॉट। इस ओवर में 18 रन।
8:15PM : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
7:30PM : मैच बारिश के चलते फिलहाल शुरू नहीं हो सका है।

