भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 10 पिछले 9 आईपीएल सत्रों की तुलना में खासा निराशाजनक गुजरता हुआ नजर आ रहा है। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी अबतक अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। अपने खराब प्रदर्शन के चलते धोनी को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों और एक्सपर्ट की आलोचनाओं का भी खासा सामना करना पड़ रहा है। हाल ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उनके खराब प्रदर्शन को चलते उनकी आलोचना की है। सोशल साइट पर उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि धोनी टी-20 के अच्छे खिलाड़ी है। वो वनडे के चैम्पियन हैं मगर दस सालों में उनके टी-20 रिकॉर्ड को देखते हैं तो उन्होंने मात्र एक बार 50 रनों का आंकड़ा छुआ है जोकि अपने आप में अच्छा रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता है।’

हालांकि रविवार (16 अप्रैल) को धोनी ने विपक्ष को चुप करने के लिए एक छक्के साथ 25 गेंदों में 28 रन बनाए। लेकिन इस सत्र में धोनी ने बल्लेबाजी के बजाए अपनी कीपिंग के दम पर विरोधियों को भी लोहा मनवाया है। कहना गलत नहीं होगा कि इस सत्र में अबतक सबसे अच्छी कीपिंग धोनी ही करते नजर आ रहे हैं। धोनी ने शुरुआती चार मैचे में अपनी कीपिंग को साबित भी किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ धोनी ने इमरान ताहिर की गेंद पर एबी डिविलियर्स को स्टंप कर मैच को अपने पाले में ला खड़ा किया। इसके बाद ट्विटर पर धोनी के समर्थन की बाढ़ सी आ गई।

एमएस धोनी को लेकर सोशल साइट्स पर यूजर्स की कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं:

ट्विटर पर निखिल लिखते हैं, ‘एबी डिविलियर्स तेज हो सकते हैं लेकिन विकेट के पीछे धोनी सबसे तेज हैं।’ वरिष्‍ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने लिखा, ‘धोनी की बेहतरीन स्टंपिंग और इमरान ताहिर की बढ़िया गेंदबाजी।’ वहीं खुर्रम सिद्दीक लिखते हैं, ‘प्रकाश से भी तेज स्टंपिंग के साथ एमएस धोनी ने एबी डिविलियर्स को वापस पवेलियन भेजा।’ खुर्रम सिद्दीक एक और ट्विट में लिखते हैं कि धोनी ने प्रतिभाशाली स्टंपिंग से एबी को वापस पवेलियन भेजा। ये है विकेटकीपिंग के इतिहास की सबसे तेज स्टंपिंग।

https://twitter.com/imKhurram12/status/853663662317465603

सिलि पॉवंट नाम से यूजर लिखते हैं, ‘बल्ले की गति से तेज विकेट के पीछे धोनी गिलव्स काम करते हैं।’ दूसरी तरफ अभिषेक लिखते हैं कि अगर स्टंपिंग कोई धर्म है तो उसके भगवान एमएस धोनी है।” अभि ने लिखा, ‘एक बार धोनी ने कह दिया आउट तो इसके बाद टीवी अंपायर की भी कोई जरूरत नहीं।’ आनंद वासू लिखते हैं, ‘दुनिया में ऐसा कोई कीपर नहीं है जो धोनी से तेज स्टंपिंग कर सके।’

https://twitter.com/ImAbhishek_/status/853659405065355265