किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लायंस के बीच मोहाली में आईपीएल-10 का 47वां मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 4 विकेट खोकर ही जीत दर्ज कर ली। गुजरात की ओर से ईशान किशन (29) और ड्वेन स्मिथ के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ ने 39 गेंदों में 4 छक्कों और आठ चौकों के साथ 74 रन बनाए। जीत के करीब आते-आते गुजरात को एक ही ओवर में दो झटके लग गए लेकिन अंत में इस टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा ने 29 रन देकर सबसे अधिक 2 विकेट लिए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और टी नटराजन 1-1 ने सफलता हासिल की। इस टीम के लिए वरुण एरोन काफी महंगे साबित हुए, जिन्होंने बिना कोई विकेट लिए 43 रन लुटा दिए।
बता दें कि पंजाब को पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल के रूप में झटका लग चुका था। इसके बाद हाशिम अमला और शॉन मार्श के बीच शानदार 125 साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अमला ने 60 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। उनके अलावा शॉन मार्श ने भी 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अगर नजर गेंदबाजी पर डालें तो बेसिल थंपी, प्रदीप सांगवान और धवल कुलकर्णी 1-1 विके ही ले सके। थंपी ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 48 रन दिए।
यहां पढ़ें LIVE IPL Gujrat Lions vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, T20 :
[matchcode-to-post id=”kpgs05072017183424″]
11:25PM: टी नटराजन आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर तीन रन के लिए दौड़। अगली दो डिलीवरी वाइड। गुजरात जीत से 3 रन दूर। अगली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक कार्तिक के पास। गुजरात ने चौथी बॉल पर चौके के साथ मैच 6 विकेट से जीता।
11:26PM: वरुण एरोन अपना आखिरी ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर दिनेश कार्तिक ने शानदार 69 मीटर लंबा छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर चौका। इस ओवर से 16 रन बने।
11:21PM: संदीप शर्मा की पहल ही बॉल पर सुरेश रैना गुरकीरत के हाथों कैच आउट। मैदान पर फिंच। चौथी बॉल पर फिंच 2 रन बनाकर चलते बने। इस ओवर से 4 रन बने। इस ओवर से दो सफलता।
11:13PM: वरुण एरोन पारी का 17वां ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर सिंगल। चौथी बॉल पर रैना का कैच गुरकीरत मान ने टपकाया। इस ओवर से सिर्फ 4 रन।
11:07PM: मोहित शर्मा 16वें ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर सिंगल। रैना ने लास्ट गेंद पर शानदार 76 मीटर लंबा छक्का लगाया। गुजरात 158/2
11:01PM: मोहित शर्मा 14वां ओवर डालते हुए। इसकी सभी गेंदों पर सिंगल। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रैना ने चौका मारा। इस ओवर से 11 रन बने।
10:50PM: अक्षर पटेल ने 13वें ओवर में 8 रन दिए। गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 59 रन की दरकार। गुजरात धीरे-धीरे जीत की ओर अग्रसर।
10:45PM: मैक्सवेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। स्मिथ ने पहली बॉल पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर इसे दोहराने के चक्कर में गप्टिल के हाथों कैच आउट। इस ओवर से 9 रन बने।
10:41PM: वरुण एरोन 11वां ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर रैना ने चौका लगाया। इसी के साथ वह आईपीएल में 4500 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। लास्ट बॉल पर फिर से चौका।
10:36PM: टी नटराजन 10वां ओवर डालते हुए और दूसरी ही बॉल पर ईशान किशन 29 रन पर आउट। पंजाब को 91 के स्कोर पर पहला छक्का। कप्तान रैना मैदान पर। चौथी बॉल पर स्मिथ ने छक्का लगाया। आखिरी बॉ़ल पर चौका। इस ओवर से 12 रन बने।
10:31PM: अक्षर पटेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर छक्का। अगली चार गेंदों पर सिंगल।
10:27PM: ग्लैन मैक्सवेल का स्वागत ईशान किशन ने चौके के साथ किया। तीसरी गेंद पर फिर से चौका। इस ओवर से 12 रन बने। इन खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन साझेदारी।
10:23PM: अक्षर पटेल की पहली बॉल पर सिंगल लास्ट गेंद पर स्मिथ ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
10:18PM: मोहित शर्मा पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर स्मिथ ने छक्का लगाया। अगली बॉल पर डेविड मिलर से उनका कैच छूटा। इस ओवर से 9 रन बने।
10:13PM: संदीप सर्मा पांचवां ओवर कराते हुए। तीसरी बॉल पर चौका। चौथी बॉल पर सिंगल। अगली डिलीवरी नो बॉल करार। इसपर सिंगल। आखिरी बॉल पर चौका। इस ओवर में 13 रन बने।
10:07PM: वरुण एरोन अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर डबल। तीसरी और चौथी बॉल पर चौका। इस ओवर में 13 रन बने।
10:04PM: संदीप शर्मा पारी का तीसरा ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर चौका। इस ओवर से 6 रन बने।
9:58PM: मोहित शर्मा दूसरा ओवर डालते हुए। पहली और तीसरी बॉल पर स्मिथ ने चौका लगाया। इस ओवर से 10 रन बने।
9:53PM: गुजरात की ओर से ड्वेन स्मिथ और सुरेश रैना पारी की शुरुआत करते हुए। संदीप शर्मा की दूसरी बॉल पर ईशान किशन ने चौका लगाया। इस ओवर से 7 रन बने।
9:37PM: थंपी आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर अमला ने चौका लगाया। अगली पर सिंगल। चौथी बॉल पर अमला ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इलेवन पंजाब ने गुजरात को जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य दिया।
9:27PM: प्रदीप सांगवान अपना तीसरा ओवर कराते हुए। पहली बॉल पर डबल। अगली दोनों गेंदों पर सिंगल। चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का। इस ओवर से 16 रन।
9:22PM: जेम्स फॉक्नर 18वां ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर अमला ने चौका लगाया। अमला शतक के करीब। इस ओवर से नौ रन बने।
9:18PM: बेसिल थंपी के तीसरे ओवर में अमला ने छक्का लगाया आखिरी दो बॉल पर चौका। इस ओवर से 17 रन बने।
9:12PM: बेसिल थंपी के 15वें ओवर का स्वागत अमला ने चौके के साथ किया। इस ओवर में 9 रन बने। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर शॉन मार्श आउट। ये साझेदारी 125 रन की रही। ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर। पांचवीं बॉल पर छक्का।
9:04PM: 13वें ओवर अंकित सोनी ने कराया। इसमें लास्ट गेंद पर छक्का लगा। इसके साथ ही अमला का अर्धशतक भी पूरा। अगले ओवर में 5 रन बने और शॉन मार्श ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
8:51PM: 11वां ओवर अंकित सोनी ने डाला। इसमें 4 सिंगल और दो डबल बने। अगला ओवर जेम्स फॉक्नर डालते हुए। पहली बॉल पर चौका। इस ओवर से 10 रन बने।
8:46PM: जेम्स फॉक्नर ने पारी के 11वें ओवर में 9 रन बनाए। उनकी लास्ट बॉल पर चौका लगा। पिछले तीन ओवर से 9-9 रन बन रहे हैं।
8:44PM: रवींद्र जडेजा पारी का नौवां ओवर कराते हुए। पहली ही बॉल पर चौका। एक वाइड। इस ओवर से 8 रन बने।
8:37PM: जडेजा पारी का सातवां ओवर डालते हुए। पांचवीं बॉल पर चौके के साथ इस ओवर में 10 रन बने। अगले ओवर में एक चौके के साथ 9 रन बने।
8:29PM: जेम्स फॉक्नर का स्वागत हाशिम अमला ने छक्के के साथ किया। पांचवीं बॉल पर इस बल्लेबाज ने चौका लगाया। इस ओवर से 14 रन।
8:25PM: बेसिल थंपी की पांचवीं बॉल पर हाशिम अमला ने फील्ड के ऊपर से चौका लगाया। इस ओवर से 8 रन बने। पंजाब को बैटिंग में तेजी लाने की जरूरत।
8:20PM: धवल कुलकर्णी चौथा ओवर डालते हुए। इसमें दो वाइड के साथ 5 सिंगल बने। पंजाब की धीमी शुरुआत।
8:13PM: प्रदीप सांगवान के दूसरे ओवर में दो लगातार चौके लगे। इस ओवर में दो चौके लगे। इस ओवर में दस रन।
8:09PM: पंजाब की ओर से हाशिम अमला और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग करते हुए। प्रदीप सांगवान की पांचवीं बॉल पर गप्टिल 2 रन बनाकर आउट। दूसरे ओवर से सिर्फ 1 रन बने।
7:50PM: दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, ईशान किशन, एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉक्नर, धवल कुलकर्णी, प्रदीप सांगवान, बेसलि थंपी, अंकित सोनी।
किंग्स इलेवन पंजाब: मार्टिन गप्टिल, हाशिम अमला, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, गुरकीरत सिंह, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, वरुण एरोन, टी नटराजन।
7:45PM: गुजरात लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
