मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब के कप्‍तान ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने पारी के 15वें ओवर में 28 रन कूट दिए। मैक्‍सवेल ने मिशेल मैकग्‍लेंघन के ओवर की 5 गेंदे खेलीं। पहली गेंद पर मैक्‍सवेल ने लॉन्‍ग ऑन पर शानदार छक्‍का लगाया। दूसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से कमाल का शॉट लगाकर 6 रन बटोरे। तीसरी गेंद को मैक्‍सवेल ने मिडविकेट की ओर खेलकर चौका हासिल किया। अगली गेंद नो बॉल थी, हालांकि इस पर भी मैक्‍सवेल ने बल्‍ले का मुंह खोला और प्‍वॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से चौका निकाला। ओवर की चौथी गेंद लो फुल-टॉस थी, मैक्‍सवेल ने स्‍कवायर लेग अंपायर के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर मैक्‍सवेल ने सिंगल लेकर हाशिम अमला को स्‍ट्राइक दे दी। उन्‍होंने आखिरी गेंद खाली जाने दी। यानी 1 ओवर में मैक्‍सवेल ने 28 रन बटोर लिए।