India vs Sri Lanka (Ind vs SL) 3rd ODI :श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज को टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने से चूक गई। 23 जुलाई 2021 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया सीरीज का आखिरी मैच श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया। सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे भारत ने जीते थे। इस तरह से उसने 2-1 से वनडे सीरीज जीती।

बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन बनाए। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला था। उसने 39 ओवर में 7 विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। बारिश के कारण यह मैच 50-50 की जगह 47-47 ओवर का किया गया।

श्रीलंका के ओपनर अविष्का फर्नांडो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 98 गेंद में 76 रन बनाए। उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भानुका राजपक्षा ने भी पचासा ठोका। राजपक्षा ने 12 चौके की मदद से 56 गेंद में 65 रन बनाए।फर्नांडो और राजपक्षा ने दूसरे विकेट के लिये 109 रन जोड़े। भारतीयों ने पांच कैच छोड़े। इसका फायदा श्रीलंका को मिलना स्वाभाविक था।

पहले दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पांच नए चेहरों और छह बदलाव साथ मैदान पर उतरी। भारत ने बारिश के व्यवधान तक 23 ओवर में 147 रन बनाए थे, लेकिन दोबारा खेल शुरू होने पर जब मैच 47 ओवर का कर दिया गया तो भारत ने 68 रन के अंदर बाकी सात विकेट गंवा दिए।

इस मैच में भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, शिखर धवन का यह फैसला बहुत सही साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। पृथ्वी शॉ टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 49 गेंद में 49 रन बनाए। डेब्यू मैन संजू सैमसन ने 46 गेंद में 46 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

India vs Sri Lanka 3rd ODI : यहां देखिए भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे मैच से जुड़े अपडेट्स

श्रीलंका की ओर से अकीला धनंजय ने 44 और प्रवीण जयविक्रमा ने 59 रन देकर 3-3 विकेट लिए। दशमंथा चमीरा ने 55 रन देकर 2 विकेट झटके। चामिका करुणारत्ने और कप्तान दसुन शनाका भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Live Blog

Highlights

    23:38 (IST)23 Jul 2021
    श्रीलंका ने 8ओवर पहले जीता तीसरा वनडे

    श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को तीन विकेट से हराया।  भारत ने इस तरह से श्रृंखला 2-1 से जीती। बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन बनाये। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला था। उसने 39 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाकर जीत दर्ज की।

    23:38 (IST)23 Jul 2021
    श्रीलंका ने 8ओवर पहले जीता तीसरा वनडे

    श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को तीन विकेट से हराया।  भारत ने इस तरह से श्रृंखला 2-1 से जीती। बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन बनाये। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला था। उसने 39 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाकर जीत दर्ज की।

    23:18 (IST)23 Jul 2021
    श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

    37वें ओवर की चौथी गेंद: राहुल चहर ने अविष्का फर्नांडो को आउट किया। राहुल चहर का यह उनका वनडे करियर का दूसरा विकेट है। राहुल चहर ने ऑफ स्‍टंप के करीब लाइन पर गेंद फेंकी। फर्नांडो ने डिफेंस करने की कोशिश की। गेंद बल्‍ले के बाहरी किनारे में लगी और पहली स्लिप में पृथ्वी शॉ ने उसे पकड़ने में कोई कोशिश नहीं की।

    23:05 (IST)23 Jul 2021
    राहुल चहर ने झटका अपना पहला वनडे विकेट

    33वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चहर ने दसुन शनाका का विकेट झटका। यह उनका अपने वनडे करियर का पहला विकेट है। राहुल की यह गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल लेंथ थी। शनाका ने इसे गुगली की तरह खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और वह पर कवर पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। शनाका खाता भी नहीं खोल पाए।

    23:02 (IST)23 Jul 2021
    श्रीलंका ने 5 गेंद में गंवाए 2 विकेट

    श्रीलंका ने 5 गेंद में 2 विकेट खोए। 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने असलंका को आउट किया। हार्दिक की लोअर फुल टॉस गेंद को असलंका फ्लिक करने के चक्कर में चूक गए। अंपायर ने अंगुली उठा दी। असलंका ने रिव्‍यू लिया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ, क्‍योंकि गेंद मिडिल स्‍टम्प पर टकरा रही थी। असलंका ने विकेट के साथ रिव्‍यू भी गंवाया। 

    22:26 (IST)23 Jul 2021
    चेतन साकरिया ने कराई भारत को वापसी

    25वें ओवर की आखिरी गेंद: चेतन साकरिया को मिला अपना दूसरा विकेट। उनकी धीमी गति की गेंद ने धनंजय को चारों खाने चित कर दिया। ये गेंद सीम पर पिच होकर फंसी। धनंजय जल्दी खेल गए। गेंद अतिरिक्त उछाल लेकर देर से आई। ग्लव पर लगकर ऊपर टंग गई। साकरिया ने आगे भागते हुए बल्लेबाजी क्रीज के पास पहुंच आसान कैच पकड़ा। चेतन साकरिया भारत को वापसी की राह पर लाते हुए।

    21:37 (IST)23 Jul 2021
    गौतम ने खोला था भारत का खाता

    छठे ओवर की तीसरी गेंद: कृष्णप्पा गौतम ने मिनोद भानुका को आउट किया। इस विकेट के साथ गौतम ने भारत का खाता खोला और अपनी भी वापसी की। गौतम ने ऑफ स्टम्प पर धीमी गति की फुल ऑफ ब्रेक गेंद डाली और भानुका को स्वीप मारने के लिए ललचाया। भानुका ने हवा में लगाया शॉट और सर्कल में खड़े स्क्वयर लेग फील्डर ने पकड़ा एक लो कैच।

    20:58 (IST)23 Jul 2021
    गौतम ने भारत को दिलाई पहली सफलता

    डकवर्थ-लुइस-स्टर्न प्रणाली के हिसाब से श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 227 रन बनाने हैं। उसकी ओर से अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ने पारी की शुरुआत की। नवदीप सैनी भारत के लिए पहला ओवर लेकर आए। दूसरा ओवर चेतन सकारिया ने फेंका। धवन पांचवें ओवर में राहुल चहर को लेकर आए। चहर ने इस ओवर में सिर्फ एक रन ही दिया। छठा ओवर कृष्णप्पा गौतम ने फेंका। उनकी पहली ही गेंद पर चौका पड़ा। अगली गेंद वाइड होते हुए बाउंड्री लाइन के पार चली गई। तीसरी गेंद पर गौतम ने भानुका को स्क्वायर लेग पर चेतन सकारिया के हाथों कैच करा दिया। 

    20:19 (IST)23 Jul 2021
    43.1 ओवर में 225 रन प आउट हो गई टीम इंडिया

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारतीय टीम 43.1 ओवर में 225 पर आउट हो गयी। मैच में बारिश के खलल पड़ा जिसके बाद इसे 47-47 ओवर को कर दिया गया है। भारत की ओर से पृथ्वी साव ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाये। श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट लिये। भारतीय टीम श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रही है। 

    19:33 (IST)23 Jul 2021
    नितीश राणा के लिए लालच बना बुरी बला

    33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अकीला ने एक और डेब्यू मैन यानी नितीश राणा का विकेट झटका। अकीला की यह ललचाती धीमी ऑफ ब्रेक गेंद को नितीश राणा इनसाइड आउट अंदाज में ऑफ स्टम्प से एक्स्ट्रा कवर की ओर मारना चाहते थे। लेकिन गेंद घूमी, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई। इस तरह भारत को 8वां झटका लगा। नितीश राणा 14 गेंद में 7 रन ही बना पाए।

    19:30 (IST)23 Jul 2021
    कृष्णप्पा गौतम ने विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया

    33वें ओवर की तीसरी गेंद पर अकीला ने कृष्णप्पा गौतम का विकेट झटका। वह अपने डेब्यू वनडे में सिर्फ 2 रन ही बना पाए। गौतम फुलटॉस गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने पहले से सोच लिया था कि गेंद को पैडल स्वीप करेंगे, लेकिन मिडिल स्टंप की धीमी फुलटॉस गेंद पर पूरी तरह से चूक गए, गेंद पैड पर जा लगी। तीनों स्टंप्स के सामने, अंपायर को आउट करार देने में कोई तकलीफ नहीं हुई। गौतम ने बाहर जाते जाते रिव्यू लिया, लेकिन बच नहीं पाए। थर्ड अंपायर ने भी उन्हें पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया।

    19:25 (IST)23 Jul 2021
    भारत ने 3 ओवर में गंवाए 3 विकेट

    भारत ने 3 ओवर में 3 विकेट गंवाए। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर अकिला ने सूर्यकुमार को, आउट किया। पिछली मैच की तरह आज भी सूर्या गेंद को खेलने से चूके। ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर आती लेंथ गेंद थी, ऐसा लगा पैड पहले लगा और फिर बल्ला, अंपायर ने मना किया और शनाका ने लेंगे। अल्ट्रा एज ने पुष्टि की कि पैड पहले लगा और बाद में बैट, इम्पैक्ट - इन लाइन और विकेट - हिटिंग। सूर्यकुमार यादव को पवेलियन लौटना पड़ा। अंपायर धर्मसेना को दूसरी बार अपना फ़ैसला बदलना पड़ा।

    19:09 (IST)23 Jul 2021
    प्रवीण जयविक्रमा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए हार्दिक पंड्या

    29वें ओवर की तीसरी गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने मनीष पांडे के बाद हार्दिक पंड्या को भी पवेलियन की राह दिखा दी। बहुत करीबी मामला था, लेकिन हार्दिक आउट हो गए। जयविक्रमा की यह गेंद मिडिल स्‍टम्प से हल्‍का सा बाहर निकली। हार्दिक पंड्या डिफेंस के चक्‍कर में चूके, गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने कहा नॉट आउट। श्रीलंका ने रिव्‍यू लिया। रिव्यू में पता चला गेंद स्‍टम्प पर जाकर लग रही थी। मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

    18:54 (IST)23 Jul 2021
    मनीष पांडे नहीं खेल पाए बड़ी पारी, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या क्रीज पर

    25वें ओवर की पांचवीं गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने मनीष पांडे का विकेट लिया। प्रवीण जयविक्रमा की गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब लाइन पर थी। मनीष पांडे ने दूर से इन साइड आउट शॉट कवर की ओर मारने की कोशिश की। बल्‍ले का मामूली सा किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के दस्‍तानों में समा गई। मनीष की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव हैं।

    18:40 (IST)23 Jul 2021
    दो गेंदबाज ही फेंक पाएंगे 10-10 ओवर्स

    बारिश के बाद भारतीय समयानुसार मैच 6:30 बजे दोबारा मैच शुरू हुआ। हालांकि, अब यह 50-50 की जगह 47-47 ओवरों का होगा। दो गेंदबाज 10 ओवर और तीन गेंदबाज 9 ओवर कर सकेंगे। सूर्यकुमार ने 24वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया।

    17:45 (IST)23 Jul 2021
    थोड़ी देर में शुरू हो सकता है मैच

    श्रीलंका में ईएसपीएनक्रिकइंफो के संवाददाता एंड्रयू फ‍िडल फर्नांडो क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। फिडल के मुताबिक, बारिश रुक गई है। कवर हटाए जा रहे हैं। हालांकि, मैदान पर काफी पानी भर गया है। मैदान से पानी बाहर निकालने में कुछ वक्‍त लगेगा। फैंस थोड़ी देर में मैच शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

    16:56 (IST)23 Jul 2021
    बारिश ने डाला मैच में खलल

    भारतीय समयानुसार 4:50 pm बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों मैदानी अंपायर्स ने विचार-विमर्श करने के बाद खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। इस बीच, ग्राउंड्समेन ने पिच को कवर से ढक दिया।

    16:47 (IST)23 Jul 2021
    प्रवीण जयविक्रमा ने तोड़ी संजू सैमसन की उम्मीदें

    19वें ओवर की चौथी गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने संजू सैमसन को आउट किया। संजू सैमसन अपना पसंदीदा शॉट खेलते हुए लपके गए। प्रवीण ने ऑफ स्टंप के बाहर ललचाती हुई धीमी गेंद डाली। संजू सैमसन चहलकदमी करते हुए फिर गेंद को एक्स्ट्रा कवर सीमा रेखा की ओर मारना चाहते थे, लेकिन ऊंचाई मिली नहीं और सर्कल में खड़े फील्डर अविष्का फर्नांडो ने हवा में कूदकर सिर के ऊपर गेंद को लपक लिया। 

    16:41 (IST)23 Jul 2021
    एक रन से अर्धशतक से चूके पृथ्वी शॉ

    शिखर धवन के आउट होने के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। हालांकि, 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इस साझेदारी को शनाका ने तोड़ा। पृथ्वी शॉ 8 चौके की मदद से 49 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए आए।

    16:32 (IST)23 Jul 2021
    46 रन बना पवेलियन लौटे संजू सैमसन

    संजू सैमसन अपने डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंद की अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जयविक्रमा ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। 

    16:15 (IST)23 Jul 2021
    ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

    श्रीलंका - अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और प्रवीण जयाविक्रमा।

    15:18 (IST)23 Jul 2021
    संजू सैमसन क्रीज़ पर

    शिखर धवन के आउट होने के बाद इस मैच में डेब्यू कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन क्रीज़ पर आए हैं। संजू सैमसन ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। 

    14:14 (IST)23 Jul 2021
    बारिश बन सकती है बाधा

    कोलंबो में दिन में 80 प्रतिशत और रात में 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में शिखर धवन और भारतीय टीम के क्लीन स्वीप करने के मंसूबों पर पानी फिर सकता है।

    13:00 (IST)23 Jul 2021
    क्लीनस्वीप करने वाले इकलौते कप्तान बन जाएंगे धवन

    अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो शिखर धवन पहली ही सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाले इकलौते कप्तान बन जाएंगे। ये कारनामा अबतक किसी भी भारतीय कप्तान ने नहीं किया है।