India vs South Africa, Ind vs SA 3rd Test Day 2 Live Cricket Score Streaming Online: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मैच खराब रोशनी के कारण समय से पहले ही रोक दिया गया। इस मैच में भारत ने 497 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। रोहित ने दोहरा तो रहाणे ने शतक जड़ा है। वहीं, जडेजा ने कमाल का अर्धशतक जड़ा। वहीं, उमेश यादव ने 31 रनों की अपनी पारी में 5 दमदार  छक्के जड़े हैं।

वहीं, इसके जवाब में जब साउथ अफ्रीका की टीम उतरी तो उसकी शुरुआत एक बार फिर खराब रही और पहले ही ओवर में शमी ने एल्गर को आउट किया। वहीं, इसके बाद उमेश यादव ने डिकॉक को आउट कर दिया। खराब रोशनी के चलते मैच पहले रोक दिया गया। साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 9 रन बनाए हैं।

 

Live Blog

Highlights

    15:13 (IST)20 Oct 2019
    डिकॉक भी आउट

    एल्गर के आउट होने के बाद अब डिकॉक भी आउट हो गए। उमेश यादव ने उनका विकेट झटका है। 8 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को ये दूसरा झटका लगा है।

    15:04 (IST)20 Oct 2019
    डिकॉक और एल्गर तैयार

    भारत ने अपनी पारी 497 के स्कोर पर घोषित कर दी है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एल्गर और डिकॉक मैदान में उतरे थे लेकिन शमी ने दूसरी ही गेंद पर एल्गर बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं।

    14:47 (IST)20 Oct 2019
    पारी घोषित

    497 के स्कोर पर भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। रोहित ने दोहरा शतक तो रहाणे ने कमाल का शतक जड़ा। वहीं जडेजा ने भी अर्धशतक जड़ा है।

    13:47 (IST)20 Oct 2019
    साहा आउट

    भारत को साहा के रूप में छठा झठका लगा है। साहा 42 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी छोर पर रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    13:22 (IST)20 Oct 2019
    400 के करीब भारत

    रोहित के दोहरे शतक के बाद अब जडेजा और साहा अच्छी लय में दिख रहे हैं और भारत का स्कोर अब 400 के करीब पहुंच गया है। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पस्त दिख रहे हैं।

    12:30 (IST)20 Oct 2019
    रोहित शर्मा आउट

    370 के स्कोर पर भारत को 5वां झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है और वो 212 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कगिसो रबाडा को मिली सफलता।

    12:22 (IST)20 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा दोहरा शतक

    दूसरे सत्र का खेल शुरू होते ही रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा और इंटरनेशनल मैच का चौथा दोहरा शतक जड़ दिया है। कमाल की बल्लेबाजी हिटमैन के द्वारा।

    12:11 (IST)20 Oct 2019
    थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरा सत्र

    लंच के बाद का खेल अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाला है और लोगों की नजर रोहित शर्मा के दोहरे शतक की ओर है जो केवल 1 रन ही दूर हैं। इस शतक से रोहित कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

    11:33 (IST)20 Oct 2019
    रोहित शर्मा एक रन दूर

    रोहित शर्मा ने कमाल अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक के काफी करीब आ गए हैं । लंच ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा दोहरे शतक से केवल एक रन दूर हैं।

    11:05 (IST)20 Oct 2019
    दोहरा शतक की ओर रोहित

    रहाणे का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा अब अपने दोहरा शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और 179 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा को उनका साथ देना होगा।

    10:51 (IST)20 Oct 2019
    चौथा झटका

    306 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका रहाणे के रूप में लगा है और वो 115 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित अपने दोहरा शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

    10:46 (IST)20 Oct 2019
    आतिशी लय में दिख रहे हिटमैन

    रहाणे के शतक के बाद अब रोहित शर्मा आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं वो छक्के और चौकों में ही डील कर रहे हैं। वहीं रहाणे भी कमाल लय में दिख रहे हैं। भारत का स्कोर 300 के पार चला गया है।

    10:24 (IST)20 Oct 2019
    150 के पार रोहित

    रोहित शर्मा ने रहाणे के शतक के बाद अपना 150 रन पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर अब 276 पर पहुंच गया है। रोहित आक्रामक शैली में दिख रहे हैं।

    10:16 (IST)20 Oct 2019
    रहाणे का शतक पूरा

    रोहित के शतक के बाद रहाणे ने भी कमाल का शतक जड़ दिया है। दोनों कमाल की आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पस्त दिख रहे हैं।

    10:06 (IST)20 Oct 2019
    250 के पार भारत

    रहाणे के चौके के साथ भारत का स्कोर अब 250 के पार तला गया है। वहीं रहाणे अपने शतक से केवल 4 रन ही दूर हैं। कमाल की हो रही है बल्लेबाजी।

    09:55 (IST)20 Oct 2019
    200 रनों की हुई साझेदारी

    रहाणे और रोहित के बीच अब 200 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है।दोनों कमाल की लय में दिख रहे हैं और गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

    09:43 (IST)20 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा चौका

    रहाणे के बाद रोहित शर्मा ने भी कमाल का चौका जड़ा है और अब वो 121 पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को दिन के शुरुआत में विकेट चटकाने होंगे।

    09:37 (IST)20 Oct 2019
    रहाणे ने जड़ा चौका

    दूसरे दिन के दूसरे ही ओवर में रहाणे ने कमाल का चौका जड़ दिया है। वो शानदार लय में दिख रहे हैं। अब अपने शतक के काफी करीब आ गए हैं रहाणे।

    09:31 (IST)20 Oct 2019
    शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल

    बारिश की संभावना थी लेकिन मैच अपने समय पर शुरू हुआ है और रोहित शर्मा और रहाणे दोनों मैदान में पहुंच चुके हैं। रहाणे को शतक तो रोहित को बड़ी पारी की दरकार होगी।

    08:57 (IST)20 Oct 2019
    रहाणे के शतक पर होगी नजर

    तीसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने कमाल का शतक जड़ा था तो वहीं रहाणे शतक के काफी करीब हैं। बारिश के चलते मैच पहले रोक दिया गया था। ऐसे में आज रहाणे को अपने शतक की उम्मीद होगी।