न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीम भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा दूसरे ओवर में ही अपना विकेट खो बैठे।ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर अंपायर ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। जिसके बाद कोहली ने रिव्यू लिया और अंपायर कॉल्स होने की वजह से वह आउट दिए गए। इसके बाद केएल राहुल को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजकर भारत को तीसरा झटका दिया। हेनरी ने इस मैच का यह दूसरा विकेट अपने नाम किया। भारत की पूरी टीम सिर्फ 221 रन ही बना सकीं।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सबसे अधिक 74 रन बनाया। इससे पहले 211 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को रॉस टेलर के रूप में बड़ा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तेजी से दो रन भागने की कोशिश में रॉस टेलर 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। टेलर क्रीज से काफी पीछे रह गए। इसकी अगले ही ओवर में जडेजा ने गजब का कैच पकड़ लेथम को पवेलियन लौट गए।

 

India vs New Zealand Live Cricket Score Streaming Online

Live Blog

Highlights

    19:34 (IST)10 Jul 2019
    221 रनों पर ऑल आउट भारत

    लॉकी फर्गियुसन की गेंद पर धोनी दो रन भागने की कोशिश में रन आउट हो गए। धोनी के साथ ही भारतीय टीम की जीत भी खत्म हुई। भारत 49.3 ओवर में 221 रनों पर ऑल आउट हो गई।

    19:13 (IST)10 Jul 2019
    77 रन बनाकर कैच आउट जडेजा

    भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद से दो रन आए। दूसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर जडेजा 77 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

    19:02 (IST)10 Jul 2019
    24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत

    धोनी और जडेजा ने 97 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी की। इसमें जडेजा के बल्ले से 69 और धोनी के बल्ले से 24 रन निकले। इस दौरान 7 अतिरिक्त रन भी आए। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत है।

    18:51 (IST)10 Jul 2019
    धोनी को बदलना होगा गियर

    आखिरी 7 ओवरों में भारत को जीत के लिए 69 रनों की जरूरत है। जडेजा और धोनी की कोशिश यहां से अंत तक खेलने की होगी। धोनी अभी भी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    18:39 (IST)10 Jul 2019
    कमाल की बल्लेबाजी कर रहे जडेजा

    रविंद्र जडेजा 34 गेंदों में 39 रनों पर पहुंच गए हैं। जडेजा अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 2 चौके लगा चुके हैं। जडेजा आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर गेंदबाजों पर लगातार दबाब बनाने का काम कर रहे हैं।

    18:25 (IST)10 Jul 2019
    72 गेंदों में 109 रनों की जरूरत

    पिछले पांच ओवर में भारतीय बल्लेबाज 25 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत को जीत के लिए 72 गेंदों में 109 रनों की जरूरत है। यहां से मैच को जीतने के लिए धोनी-जडेजा को अंत तक खेलना होगा।

    18:10 (IST)10 Jul 2019
    धोनी ने जड़ा चौका

    महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों के बाद पारी का पहला चौका लगाया। धोनी ने बोल्ट की गेंद पर साने की ओर शॉट खेलकर चौका लगाया। धोनी-जडेजा भारतीय टीम की मुश्किलों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

    17:58 (IST)10 Jul 2019
    पंड्या आउट

    भारतीय बल्लेबाजों द्वारा काफी धीमी बल्लेबाजी की जा रही है। धोनी और पंड्या के बीच 43 गेंदों में 21 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारतीय फैंस चाहेंगे कि ये दोनों अंत तक खेलते रहे। लेकिन इसी बीच पंड्या अपना विकेट खो बैठे।

    17:43 (IST)10 Jul 2019
    पंत के आउट होने पर लटके कोहली-रोहित के चेहरे

    भारतीय फैंस का रिएक्शन ऋषभ पंत के आउट होने के बेहद गमगीन रहा। फैंस के साथ-साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ड्रेसिंग रूम में पंत के शॉट से नाराज नजर आए।

    17:30 (IST)10 Jul 2019
    पंत लौटे पवेलियन

    ऋषभ पंत मिशेल सेंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कॉलिन डि ग्रैंडहोम को अपना कैच थमा बैठे। पंत 56 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    17:19 (IST)10 Jul 2019
    पंत और पंड्या के पास मौका

    हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत अब रन रेट को तेजी से बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज खराब गेंद पर शॉट लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    17:03 (IST)10 Jul 2019
    50 के पार स्कोर

    पंड्या और पंत ने मिलकर भारत को 50 के पार पहुंचाया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 44 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। पंत 39 गेंदों में 24 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    16:49 (IST)10 Jul 2019
    पंड्या ने जड़ा चौका

    मैट हेनरी की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने पारी का दूसरा चौका लगाया। पंड्या 16 गेंदों में 9 के स्कोर पर आ गए हैं। पंड्या और पंत के बीच 33 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

    16:36 (IST)10 Jul 2019
    बाल-बाल बचे पंत

    लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने शॉट खेला, गेंद जाकर सीधा लॉकी फर्ग्यूसन के हाथ में लगी। पंत कैच आउट होने से यहां बाल-बाल बच गए। 28 गेंदों में पंत 19 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

    16:24 (IST)10 Jul 2019
    6 के स्कोर पर कार्तिक लौटे पवेलियन

    20 गेंद डॉट खेलने के बाद दिनेश कार्तिक ने 21वीं गेंद पर चौके साथ अपना खाता खोला। इसकी अगली गेंद पर दो रन लेकर कार्तिक 6 के स्कोर पहुंच गए हैं। अगले ही ओवर में नीशम ने कार्तिक का कैच पकड़ दिनेश को वापस पवेलियन भेजा।

    16:12 (IST)10 Jul 2019
    पंत के पास शानदार मौका

    ऋषभ पंत के पास सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका है। पंत अगर आज बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम में उनका स्थान पक्का हो सकता है।

    16:01 (IST)10 Jul 2019
    पंत और कार्तिक को बनानी होगी साझेदारी

    ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की कोशिश यहां एक साझेदारी बनाने की होगी। दिनेश कार्तिक सिनियर बल्लेबाज हैं और पूरी जिम्मेदारी उन्हें उठानी होगी।

    15:51 (IST)10 Jul 2019
    रोहित के बाद कोहली भी आउट

    विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित के बाद विराट कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया।

    15:44 (IST)10 Jul 2019
    रोहित लौटे पवेलियन

    भारत को रोहित के रूप में बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा दूसरे ओवर में ही मैट हेनरी की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित के आउट होने से भारतीय टीम की परेशानिया बढ़ गई है।

    15:37 (IST)10 Jul 2019
    पहले ओवर से दो रन

    ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की। पहले ओवर में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो रन बनाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला।

    15:21 (IST)10 Jul 2019
    जडेजा ने दिखाया दम

    रविंद्र जडेजा ने कमाल की फील्डिंग करते हुए पहले रॉस टेलर को 74 के स्कोर पर रन आउट किया। इसके बाद जडेजा लेथम का कैच लपक उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

    15:12 (IST)10 Jul 2019
    चौके की तलाश

    जसप्रीत बुमराह की गेंद पर टॉम लेथम और रॉस टेलर रनों की गति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पहली तीन गेंदों से 4 रन आए। अगली दो गेंदों से तीन रन। अभी भी खिलाड़ी चौका नहीं लगा पा रहे हैं।

    15:03 (IST)10 Jul 2019
    भुवी के ओवर से 8 रन

    टेलर और टॉम लेथम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए हैं।  भुवी के दूसरी गेंद से एक रन। चौथी गेंद से दो रन आए। इस ओवर से 8 रन आए।

    14:52 (IST)10 Jul 2019
    यहां देख सकते हैं मैच

    India vs New Zealand, 1st Semi-Final मैच को आप Star Sport 1 Star Sport 1 hd, Star Sport 1 hindi, Star Sport 1 hd hindi, Star Sport 1, tamil, Star Sport 1 telgu, Star Sport 1 kannad, Star Sport 1 bangla, Star Sport select 1 और Star Sport select 1 hd पर देख सकते हैं।