चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के विशाल स्कोर का करारा जवाब दिया। हालांकि दिन के आखिरी ओवर में भारत ने चार गेंदों के अंदर दो विकेट खो दिए। भारत ने इंग्लैंड के 537 रन के जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाये हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 218 रन पीछे है।
तीसरे दिन के खेल का आकर्षण पुजारा (124) और विजय (126) के शतक रहे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 209 रन जोड़कर इंग्लैंड को सुबह दूसरे ओवर में गौतम गंभीर (29) के रूप में मिली सफलता का फायदा नहीं उठाने दिया। पुजारा ने तीसरे सत्र में आउट होने से पहले अपनी पारी में 206 गेंदें खेली तथा 17 चौके लगाये। पुजारा के करियर का यह नौवां जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। विजय दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले पवेलियन लौटे। उनकी 301 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं।
विजय का यह सातवां टेस्ट शतक है। विजय का यह लगातार 16 पारियों के बाद पहला और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा शतक है। पुजारा और विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी हुई। पुजारा के अलावा विजय का भी भाग्य ने साथ दिया। वह जब 66 रन पर थे तब ब्राड की गेंद पर कवर पर खड़े हसीब हमीद उनका कैच नहीं ले पाये थे। इसके बाद तीसरे सत्र के पहले ओवर में जब वह 86 रन पर थे तब इंग्लैंड ने मोईन अली की गेंद पर उनके खिलाफ रेफरल लिया था। दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले उनकी एकाग्रता भंग हुई। आदिल राशिद की गुगली उनके बल्ले का उपरी किनारा लेकर सीधे शार्ट लेग पर खड़े हसीब अहमद के पास गयी। अगले ओवर में अंसारी ने मिश्रा को भी शार्ट लेग पर कैच कराया।
इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 537 रन पर खत्म हुई। बुधवार को जो रूट के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। क्रीज पर अली (99) और स्टोक्स (19 नाबाद) खेल रहे थे। गुरुवार को खेल शुरू होने के कुछ ही देर में अली ने अपना शतक पूरा किया था। एक समय पर इंग्लैंड ने तीन विकेट 102 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद रूट और अली ने पारी को संभाला। रूट ने अपने कैरियर का 11वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 180 गेंद में 124 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
ताजा स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
वीडियो: न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने मैच के दौरान दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी!
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
लाइव क्रिकेट स्कोर यहां पढ़ें –
वीडियो: राजकोट बना टेस्ट क्रिकेट का आयोजन करने वाला 120वां मैदान[jwplayer fbne8QEu-gkfBj45V]
Live Updates
भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए थे। उसे इंग्लैंड के 537 रनों की बराबरी करने के लिए 218 रन और बनाने हैं। कप्तान विराट कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797039099714469889
भारत को इंग्लैंड ने दिए लगातार दो झटके। मुरली विजय और अमित मिश्रा आउट। तीसरे दिन स्टंप तक विराट कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/797039099714469889
भारत ने पहली पारी में पार किया तीन सौ रनों का आकड़ा। स्कोर 308 रन दो विकेट के नुकसान पर। मुरली विजय 123 और कप्तान विराट कोहली 18 रन बनाकर मैदान पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/797031140678832128
चेतेश्वर पुजारा 124 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर कप्तान एलिस्टर कुक को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली मैदान पर मौजूद। भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 290 रन। मुरली विजय 116 रन बनाकर कोहली का साथ दे रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797017272728649728
चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने तीसरे विकेट के लिए की दोहरा शतकीय साझेदारी। भारत ने गंभीर का विकेट खो कर 277 रन बना लिए हैं। पुजारा 124 और मुरली विजय 110 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797009882603892736
चेतेश्वर पुजारा के बाद मुरली विजय ने भी जड़ा शतक, भारत का स्कोर 253 रन एक विकेट के नुकसान पर। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 361 बॉल में 185 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/797008319307124736
चेतेश्वर पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 9वां शतक। मुरली विजय भी शतक के करीब
https://twitter.com/BCCI/status/797005485886951424
तीसरे दिन टी तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 228 रन। चेतेश्वर पुजारा अपने शतक से एक रन दूर हैं और 166 गेदों का सामना करके 15 चौकों की मदद से 99 रन पर खेल रहे हैं। उनके साथ मुरली विजय भी 236 गेदों में 6 चाकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अबतक तीसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/796997431321772032
मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पुजारा 88 और मुरली विजय 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हसीब हमीद ने मुरली विजय का कैच छोड़ दिया। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिया है। चेतेश्वर पुजारा 83 रन और मुरली विजय 69 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/796975527483625472
लंच के बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने गेंदबाजी की शुरूआत की। भारत का स्कोर 165/1। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/796975527483625472
चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय का अर्धशतक। भारत का स्कोर 50वें ओवर में 162 रन पर एक विकेट। पुजारा 86 बॉल में 12 चौकों की मदद से 62 रन और मुरली विजय 142 गेदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/796955892314845184
चेतेश्वर पुजारा ने बेन स्टोक्स के ओवर में दो चौक जड़ 43 ओवर में भारत का स्कोर 126/1 पहुंचाया। पुजारा एकबार फिर सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं और कमजोर गेदों को बाउंड्री लाइन के पार भेज रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/796950338385444864
सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 112 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा 57 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का एक खतरनाक बाउंसर चेतेश्वर पुजारा के हेलमेट पर लगा। उन्होंने गेंद को छोड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनेके हेलमेट से टकराई। भारतीय पारी के दौरान यह तीसरा मौका है जब बाउंसर गेंद पुजारा के हेलमेट से टकराई है।
https://twitter.com/BCCI/status/796941764183650304
भारत ने 32वें ओवर में अपनी पारी के 100 रन पूरा कर लिया। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय क्रीज पर जमें हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/796935236387012608
भारत की तरफ से अब चेतेश्वर पुजारा खेलने के लिए आए हैं। यह उनका घरेलू मैदान है। इस वक्त भारत का स्कोर 78/1 है।
विकेट: गौतम गंभीर को 29 रन पर स्टूर्अट ब्रोड ने आउट कर दिया। वह LBW हुए।
भारतीय ओपनर गौतम गंभीर और मुरली विजय मैदान में आ चुके हैं। दोनों को इंग्लैंड के 474 रन के टारगेट को पूरा करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।