भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। 310 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। विराट कोहली 49 रन और रविंद्र जडेजा 32 रन पर नाबाद रहे। हालांकि, दूसरी पारी में भारत की शुरूआत काफी खराब रही और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पारी के दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले (0) क्रिस वोक्स की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे। वोक्स की गेंद पर स्लिप में खड़े जो रूट ने गंभीर का कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद पुजारा और मुरली विजय ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रशीद ने पुजारा (18) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को जल्द ही दूसरा झटका दे दिया। इसके बाद रशीद ने 31 रन पर खेल रहे मुरली विजय को हसीब हमीद के हाथों कैच आउट करा कर भारत का तीसरा विकेट गिरा दिया।
इसके बाद मोइन अली ने रहाणे (1) को बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथा झटका दे दिया। भारत के सौ का आंकड़ा पार करते ही जफर अंसारी ने 32 रन पर खेल रहे अश्विन को जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद आदिल रशीद ने साहा (9) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गवांए और एक समय ऐसा लगने लगा था कि इंग्लैंड मैच जीत लेगा। लेकिन क्प्तान विराट कोहली ने आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा के साथ संभलकर खेलते हुए भारत पर मंडरा रहे हार के खतरे को टाल दिया।
इससे पहले पांचवें दिन सुबह इंग्लैंड ने चौथे दिन के अपने स्कोर बिना किसी नुकसान के 114 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरी पारी में कुक और हमीद ने मिलकर 180 रनों की साझेदारी की और इस पार्टनरशिप को अमित मिश्रा ने हमीद (82) को कॉट एंड बोल्ड कर तोड़ा। इसके बाद मिश्रा ने जो रूट (04) को साहा के हाथों कैच आउट करवा इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। इसके बाद अश्विन ने कुक (130) को जडेजा के हाथों कैच आउट करा कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई और इसी के साथ इंग्लैंड ने अपनी पारी भी घोषित कर दी। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कप्तान कुक ने 130 रनों की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक बनाया। वहीं बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 310 रनों का लक्ष्य मिला।
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और अपनी पहली पारी में 537 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 488 रन बनाए और इस तरह मेहमान टीम को 49 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और कप्तान एलिस्टेयर कुक (नाबाद 46) ने इसके बाद 37 ओवर में 114 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 163 रन तक पहुंचाया। पांचवे दिन सुबह इंग्लैंड ने तीन विकेअ के नुकसान पर 260 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को 310 रनों का लक्ष्य दिया। मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए मोइन अली को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
वीडियो: न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने मैच के दौरान दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी!
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
Live Updates
ड्रा पर समाप्त हुआ राजकोट टेस्ट मैच, भारत का दूसरी पारी में स्कोर 172/6
https://twitter.com/BCCI/status/797757525508685826
पांचवें दिन का खेल खत्म होने में कुछ देर का वक्त बाकी। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 48 और रविन्द्र जडेजा 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797756752636809216
तीन ओवर को मैच और बचा है । विराट कोहली 42 और रविन्द्र जडेजा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 4 विकेट की आवश्यकता।
https://twitter.com/BCCI/status/797752649772912640
भारत का छठा विकेट गिरा। रिद्धिमान साहा 9 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 132-5। मैच के ड्रा होने की प्रबल संभावना।
https://twitter.com/BCCI/status/797749411833061376
भारत की आधी टीम आउट, राजकोट टेस्ट मैच के ड्रा पर समाप्त होने की संभावना प्रबल
https://twitter.com/BCCI/status/797747098859044864
भारत ने चार विकेट गवांकर 78 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 228 रनों की जरूरत है। कप्तान विराट कोहली के साथ आर अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797734479779532800
मोइन अली ने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड कर भारत को दिया चौथा झटका
https://twitter.com/BCCI/status/797731646397173760
टी ब्रेक के बाद भारत ने 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन। जीत के लिए 28 ओवर में 246 रनों की जरूरत। मुरली विजय 30 और विराट कोहली 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
टी ब्रेक के दौरान भारत ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 31 ओवर में 261 रन और बनाने हैं। कप्तान विराट कोहली 2 रन और मुरली विजय 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797723205045620736
आदिल राशिद ने दिया भारत को दूसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा 18 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट। भारत का स्कोर 17 ओवर में 49-2। कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय क्रीज पर। भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 261 रनों की जरूरत।
https://twitter.com/BCCI/status/797720185687998464
भारत ने अपनी दूसरी पारी में गौतम गंभीर का विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 22 रन और चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिउ 37 ओवर में 276 रन और बनाने हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797714079821533184
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा का कैच छोड़ा। पुजारा तब 10 रन पर बैटिंग कर रहे थे।
https://twitter.com/BCCI/status/797712754916413440
भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 17 और पुजारा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/797712754916413440
भारत को दूसरी पारी में लगा पहला झटका, गौतम गंभीर बिना खाता खोले आउट
https://twitter.com/BCCI/status/797705489719115776
इंग्लैंड ने 260/3 रन पर घोषित की दूसरी पारी, भारत को जीत के लिए मिला 49 ओवर में 310 रनों का लक्ष्य
https://twitter.com/BCCI/status/797703731886206976
इंग्लैंड ने 300 रनों की लीड हासिल कर ली है। कप्तान एलिस्टर कुक 129 और बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 258 रन।
https://twitter.com/BCCI/status/797698895673434112
लंच तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं। लीड कुल 260 रन की हो गई है। एलिस्टर कुक 106 रन पर खेल रहे हैं और बेन स्टोक्स 6 रन पर खेल रहे हैं।
एलिस्टर कुक ने शतक पूरा किया। यह भारत में उनका 5वां शतक है। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 30वां शतक है।
इंग्लैंड का जल्द ही दूसरा विकेट गिर गया। जो रूट 4 रन बनाकर आउट हो गए।
हसीम हमीद इतिहास बनाने से चूक गए। वह 80 रन पर आउट हो गए। अगर वह शतक बना लेते तो ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा ओपनर होते। सबसे उन्होंने कुल 177 बॉल खेलीं।
पांचवे दिन का खेल शुरू हुए एक घंटा हो चुका है। इस वक्त में इंग्लैंड अपनी लीड को 163 रनों से 199 तक ले गई।
अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमीद को उनकी बॉल खेलने में काफी परेशानी हो रही है। 50 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर इस वक्त 145/0 है।
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 53वां अर्धशतक है।
आज हमीद के लिए बड़ा दिन है। वह टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा ओपनर बन सकते हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाज 114/0 से आगे खेलने उतरेंगे। सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया है कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी।