India vs Australia 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। 289 रनों का पीछा करने उतरी भारत की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सबसे अधिक 133 रन रोहित शर्मा ने बनाया। इससे पहले पीटर हैंड्सकोंब की तेजतर्रार पारी के अलावा उस्मान ख्वाजा और शान मार्श के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 288 रन बनाए। हैंड्सकोंब ने 61 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेलने के अलावा मार्कस स्टोइनिस (43 गेंद में नाबाद 47, दो छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी भी की। ख्वाजा ने 59 जबकि शान मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। हैंड्सकोंब और स्टोइनिस की तेजतर्रार पारियों से टीम अंतिम सात ओवर में 80 रन जोड़कर 300 रन के करीब पहुंचने में सफल रही।
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 54 जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 66 रन देकर दो विकेट चटकाए। जडेजा ने 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में सिर्फ 46 रन खर्च किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन तीसरे ओवर में ही कप्तान एरोन फिंच (11) का विकेट गंवा दिया जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। यह भुवनेश्वर का 100 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट था।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का लाइव प्रसारण Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD हिंदी, जबकि Sony Six and Sony Six HD पर देखा जा सकता है। वहीं Sony LIV एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
Highlights
रोहित शर्मा के शानदार 133 रनों की पारी के बावजूद भारत को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 289 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित ने 129 गेंदों में 133 रन बनाए। रोहित के अलावा टीम का दूसरा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
रोहित शर्मा सातवें विकेट के रूप में 133 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने एक छोर से काफी समय तक टीम को संभाले रखा, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकें।
रोहित शर्मा ने स्टोइनिस की पहली दो गेंदों पर दस रन बना लिए हैं। वहीं दूसरी ओर बड़ी शॉट लगाने के प्रयास में रविंद्र जडेजा पवेलियन लौट गए।
शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा रन रेट को तेज गति से बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कार्तिक के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाज करने आए हैं।
रोहित ने झेय रिचर्डसन की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। रोहित के वनडे करियर का यह 22वां शतक है।
रोहित शर्मा ने पीटर सिडल के एक ही ओवर में तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। रोहित अब शतक से महज दो रन दूर हैं। इसी बीच दिनेश कार्तिक 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
धोनी के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए हैं। कार्तिक की कोशिश रोहित को अधिक से अधिक स्ट्राइक देने की होगी। भारत को अगर इस मैच में वापसी करना है तो रोहित को अंत तक खेलना होगा।
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को संभालने का काम किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी हुई। जेसन बेहरेनडोर्फ ने धोनी को 51 रनों पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई।
रोहित शर्मा के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने वनडे करियर का 68वां अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान धोनी ने रिचर्डसन के ओवर में सिंगल लेकर वनडे करियर में अपने 10000 रन पूरा किया था।
रोहित शर्मा ने एक चौका और छक्का जड़ टीम के स्कोर को 130 रे पार पहुंचाने का काम किया। रोहित शर्मा का अगर अंत तक खेलते हैं तो बारत इस मैच में वापसी कर सकता है।
धोनी और रोहित शर्मा की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है दोनों ने टीम इंडिया की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है और भारत का स्कोर अब 100 रन के पार चला गया है। धोनी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं तो रोहित 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है, और 46 रन बना लिए हैं। वहीं धोनी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। टीम का मौजूदा स्कोर 85 रन हो गया है।
धोनी-रोहित ने भारती की पारी को संभाल लिया है और दोनों की बीच अब 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 288 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है, औ 4 के स्कोर पर ही भारत ने तीन विकेट खो दिए। टीम का स्कोर 20 ओवर के बाद 72 रन हो गया है।
रोहित और धोनी अब धीरे-धीरे रन रेट को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रोहित ने लॉयन की गेंद पर एक जोरदार छक्का जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
नाथन लॉयन के ओवर में धोनी ने शानदार छक्का जड़ वर्ल्डकप 2011 की यादों को ताजा कर दिया। इससे पहले धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने 9 साल पहले साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ आए थे।
पहले 10 ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेदबाजों का दबदबा देखने को मिला। दस ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। धोनी-रोहित मैदान पर पारी को संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।
धोनी ने रिचर्डसन के ओवर में सिंगल लेकर वनडे करियर में अपने 10000 रन पूरा किया। इसके साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
पहले पांच ओवर में भारतीय टीम तीन विकेट खोकर सिर्फ 11 रन बनाने में कामयाब रही है। ऐसे में टीम की उम्मीदें अब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होगी।
कप्तान कोहली भी 3 रन बनाकर झेय रिचर्डसन की गेंद पर स्टोइनिस को अपना कैच थमा बैठे। कोहली के बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू को एलबीडब्ल्यू कर रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई।
शिखर धवन पहले ही ओवर में जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर गोल्डन डक के शिकार हुए। धवन के आउट होने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं।
अतिम के ओवर्स में स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 288 रन बनाने में कामयाब रही।
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 61 गेंदों में शानदार 73 रन बनाने का काम किया। भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को 280 तक रोकने की होगी।
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। दोनों ही गेंदबाज अंतिम के ओवर में कम से कम रन देने की कोशिश कर रहे हैं।
कुलदीप यादव के ओवर में मार्क्स स्टोइनिस ने दो छक्के लगाकर टीम के रन रेट को बढ़ाने का काम किया। स्टोइनिस ने कुलदीप के ओवर में सामने की तरफ शानदार छक्का लगाया।
मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया पारी धीमी हो गई है। पिछले पांच ओवर में टीम के बल्लेबाजों द्वारा कोई चौका नहीं लगाया है।
शॉन मार्श को कुलदीप यादव ने 54 के स्कोर पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराया। मार्श तेज गति से रन बनाने की कोशिश में हवा में शॉट खेल बैठे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब रन रेट को बढ़ाने का काम कर रही है। आखिरी के 16 ओवर में टीम की कोशिश अधिक से अधिक रन बनाने की होगी। शॉन मार्श अपने अर्धशतक से महज तीन रन दूर हैं।
मोहम्मद शमी और खलील अहमद की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कुछ हद तक परेशान करने का काम किया है। शॉन मार्श की कोशिश यहां से आखिरी के ओवर्स तक खेलने की होगी।
शॉन मार्श ने उस्माम ख्वाजा के साथ मिलकर 92 रनों की मजबूत साझेदरी की नींव रखी। इसी दौरान ख्वाजा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। ख्वाजा को 59 के स्कोर पर जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर वापस भेजा।
खलील अहमद एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में सिंगल लेकर ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ख्वाजा ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम किया।
गेंदबाजी में छठे विकल्प के रूप में कप्तान विराट कोहली ने रायडु पर भरोसा जताया है। रायडु पहला ओवर लेकर आए हैं। इस ओवर से तीन रन आए।
कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की जोड़ी टीम के लिए एक और सफलता हासिल करना चाहेंगे। पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद शान मॉर्श और उस्मान ख्वाजा टीम को संभालने का काम कर रहे हैं।
मोहम्मद शमी पहले 3 ओवर में 11 रन दे चुके हैं। उन्हें अभी भी पहले विकेट की तलाश है। शमी ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था।
फिंच के आउट होने के बाद कैरी और ख्वाजा के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को तोड़ने का काम कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप ने 24 के स्कोर पर कैरी को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और कैरी ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाज बिना रिस्क के लिए धीमी गति से पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम के कप्तान एरोन फिंच तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। फिंच को भुवनेश्वर कुमार ने 6 के स्कोर पर बोल्ड किया।
एरोन पिंच के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। फिंच को 6 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया।
पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जोरदाप अपील की। फिंच के पैड से लगकर गेंद अंदर की ओर आई। दूसरा ओवर लेकर खलील अहमद लेकर आए। खलील अहमद के ओवर से 5 रन आए।
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली , अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, के खलील अहमद।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारत के कप्तान विराट कोहली भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।