India vs Australia, Ind vs Aus 1st ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेटों से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले  बल्लेबाजी का फैसला लिया । हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया को बांधकर रखा लेकिन ख्वाजा के अर्धशतक और मैक्सवेल की 40 रनों की पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से बुमराह, कुलदीप और शमी ने दो-दो विकेट झटके ।

वहीं इसके जवाब में जब भारतीय बल्लेबाज उतरे तो शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे लेकिन उसके बाद कप्तान कोहली और रोहित के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि कप्तान कोहली के आउट होने के बाद भारत को रोहित और रायडू के रूप में दो लगातार झटके लगे। हालांकि इसके बाद धोनी और जाधव की बेमिसाल पारी ने भारत को विराट जीत दिलाई। दोनों के बीच 137 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी ने जहां नाबाद 59 रन बनाए तो वहीं केदार के बल्ले से नाबाद 81 रनों की पारी देखने को मिली। इस सीरीज का अगला मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा।

 

Live Blog

21:22 (IST)02 Mar 2019
भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

धोनी और केदार की बेमिसाल पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 

21:20 (IST)02 Mar 2019
12 गेंदो का खेल और

12 गेंदो का खेल और बाकी है और भारत को जीत के लिए अभी केवल 5 रनों की जरूरत है। केदार ने 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।

21:10 (IST)02 Mar 2019
24 गेंदों में चाहिए इतने रन

भारत को जीत के लिए आखिरी  24 गेंदों में 21 रनों की दरकार है। केदार जाधव कमाल की पारी खेल रहे हैं। वहीं एमएस धोनी अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। 

21:00 (IST)02 Mar 2019
100 रनों की हुई साझेदारी

धोनी और केदार जाधव के बीच अब 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब केवल 37 रनों की जरूरत है। 

20:47 (IST)02 Mar 2019
अर्धशतक के करीब पहुंचे केदार

केदार और धोनी के पारी की जितनी तारीफ की जाए वो कम है दोनों अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। भारत को जीत के लिए अब केवल 48 रनों की दरकार है। 

20:37 (IST)02 Mar 2019
40 ओवर के बाद का हाल

40 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने 4 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। भारत को 60 गेंदो में जीत के लिए अभी 61 रन बनाने होंगे। धोनी और केदार की जोड़ी अभी मैदान में है। 

20:26 (IST)02 Mar 2019
धोनी के बल्ले से पहला छक्का

एमएस धोनी के बल्ले से पहला छक्का देखने को मिला है। भारत को जीत के लिए अब 73 रन चाहिए। 

20:14 (IST)02 Mar 2019
35 ओवर के बाद का हाल

15 ओवर यानी कि 90 गेंदों का खेल और बाकी है लेकिन बार भारत को अभी जीत के लिए 90 रनों की जरूरत है। धोनी और केदार जाधव की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

19:52 (IST)02 Mar 2019
30 ओवर के बाद का हाल

30 ओवर का खेल हो चुका है और 237 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी 113 रनों की दरकार है।

19:30 (IST)02 Mar 2019
धोनी का पहला चौका

एमएस धोनी के कमिंस के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इस मैच में धोनी का यह पहला चौका है। 4 विकेट गिरने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद धोनी से की जा रही है।

19:25 (IST)02 Mar 2019
भारत के 100 रन पूरे

4 विकेट खोकर भारत ने 100 रनों का आकड़ा छू लिया है। रायडू के आउट होने के बाद अब जाधव और एमएस धोनी की जोड़ी मैदान में है।

19:23 (IST)02 Mar 2019
भारत को लगा चौथा झटका

जम्पा ने भारत को चौथा झटका दिया है, रायडू 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 99 के स्कोर पर ये भारत को बड़ा झटका लगा है। 

19:11 (IST)02 Mar 2019
रोहित हुए आउट

विराट के बाद अब रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। 95 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है और रोहित शर्मा 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

18:56 (IST)02 Mar 2019
कोहली हुए आउट

भारत को 90 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है और कोहली 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनकी जगह अब रायडू बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

18:45 (IST)02 Mar 2019
15 ओवर के बाद का हाल

15 ओवर का खेल हो चुका है और 237 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। कोहली और रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

18:33 (IST)02 Mar 2019
भारत के 50 रन पूरे

12 ओवर के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित-कोहली अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

18:19 (IST)02 Mar 2019
9 ओवर के बाद का हाल

9 ओवर का खेल हो चुका है और रोहित-विराट की जोड़ी ने टीम का स्कोर अब 34 रन पर पहुंचा दिया है। भारत को एक झटका शिखर धवन के रूप में लगा है। 

18:03 (IST)02 Mar 2019
5 ओवर के बाद का हाल

5 ओवर का खेल हो चुका है और 237 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया एक विकेट गंवाकर 14 रन बना लिए हैं। रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं।

17:50 (IST)02 Mar 2019
भारत की खराब शुरुआत

दो ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने केवल 4 रन बनाए हैं लेकिन एक बड़ा झटका उसे धवन के रूप में लगा है जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। 

17:45 (IST)02 Mar 2019
पहले ओवर का हाल

237 रनों के जवाब में रोहित-धवन की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। पहले ओवर में रोहित ने चौके के साथ टीम का खाता खोला और इस ओवर से भी कुल 4 रन ही आए।

17:23 (IST)02 Mar 2019
रोहित धवन से होगी दमदार शुरुआत की उम्मीद

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित और धवन से उम्मीद होगी कि वो टीम को एक दमदार शुरुआत दिलाएं। देखना होगा कि 237 रनों का पीछा कैसे करती है टीम इंडिया।

16:51 (IST)02 Mar 2019
शमी ने डाली कमाल की स्पेल

शमी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में कुल 44 रन देकर दो विकेट झटके हैं। वहीं 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 226 रन है।

16:37 (IST)02 Mar 2019
ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे

46 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 200 रनों का आकड़ा पार कर लिया है। 

16:34 (IST)02 Mar 2019
30 गेंदों का खेल और बाकी

45 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि बची 30 गेंदों में वो कितना स्कोर खड़ा कर पाती है। 

16:24 (IST)02 Mar 2019
42 के बाद का हाल

42 ओवर  का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलियन 6 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। नाइल और कैरी की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

16:04 (IST)02 Mar 2019
शमी को मिली पहली सफलता

मोहम्मद शमी ने टर्नर को आउट किया है और 169 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को ये पाचवां झटका लगा है। टर्नर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

15:43 (IST)02 Mar 2019
33 ओवर के बाद का हाल

33 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और टर्नर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

15:35 (IST)02 Mar 2019
मैक्सवेल ने जड़ा चौका

ग्लेन मैक्सवेल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। मैक्सवेल ने 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल हर मौके को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

15:22 (IST)02 Mar 2019
मैक्सवेल को खेलनी होगी बड़ी पारी

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए हैं। ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे हैं। मैक्सवेल ने दूसरे टी-20 में शानदार शतक जड़ टीम को जीत दिलाने का काम किया था। मैक्सवेल से आज भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

15:06 (IST)02 Mar 2019
ख्वाजा ने जड़ा अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा ने  कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है और एक छोर पर खड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 2 विकेट खोकर  95 रन हो गया है। 74 गेंदों में उन्होंने ये फिफ्टी जड़ी है।

14:56 (IST)02 Mar 2019
20 ओवर के बाद का हाल

20 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोने के बाद 87 रन बना लिए हैं। ख्वाजा और स्टॉयनिश दोनों ही शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की दरकार होगी। 

14:40 (IST)02 Mar 2019
केदार जाधव का पहला ओवर

पारी का 15वां ओवर लेकर केदार जाधव आए थे और इस ओवर में कुल7 रन आए। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71 रन है।

14:29 (IST)02 Mar 2019
50 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 13वें ओवर में 50 रनों के आकड़े को छू लिया है। ख्वाजा और स्टॉयनिश दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

14:15 (IST)02 Mar 2019
गेंदबाजी में हुआ बदलाव

पहली बार गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शमी की जगह विजय शंकर को ओवर दिया गया था। उनके इस ओवर में कुल 5 रन आए। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28-1 है।

14:06 (IST)02 Mar 2019
खामोश रखा है बल्लेबाजों को

शमी-बुमराह की जोड़ी ने ख्वाजा और स्टॉयनिश को बांधकर रखा है। 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी केवल 15-1 है। 

13:52 (IST)02 Mar 2019
4 ओवर के बाद का हाल

4 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 13 रन बनाए हैं। ख्वाजा और स्टॉयनिश की जोड़ी इस वक्त मैदान में मौजूद है।

13:37 (IST)02 Mar 2019
बुमराह ने दिया पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया का खाता विकेटों के साथ खुला है। पहला ओवर शमी ने मेडन डाला था और दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने फिंच को आउट कर दिया है। फिंच एक बार फिर बिना खाता खोले हुए आउट।

13:30 (IST)02 Mar 2019
फिंच और ख्वाजा बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बतौर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्बाजा और कप्तान फिंच उतरे हैं। वहीं पहला ओवर लेकर मोहम्मद शमी आए हैं। 

13:22 (IST)02 Mar 2019
बुमराह-शमी की जोड़ी पर रहेगी नजर

इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिर बुमराह और शमी की जोड़ी किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

13:09 (IST)02 Mar 2019
गेदबाजों पर रहेगी नजर

इस पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर भारतीय गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।