India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई  5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में  हैदराबाद के मैदान पर 6 विकेटों से जीत हासिल की। धोनी और केदार जाधव के बीच हुई 137 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर भारत ने 10 गेंद शेष रहते ही 237 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।  इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और शमी ने जहां दो विकेट झटके तो वहीं कुलदीप यादव को दो सफलताएं मिली तो बुमराह ने भी दो विकेट झटके। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया था।

वहीं इसके जवाब में जब भारतीय टीम उतरी तो शिखर अपना खाता भी नहीं खोल सके लेकिन फिर विराट-रोहित के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। वहीं, धोनी के नाबाद 59 और केदार के नाबाद 81 रनों की बदौलत भारत ने इस मैच में जीत हासिल की। भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज में अब 1-0 से आगे हो गया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

Live Blog

Highlights

    21:16 (IST)02 Mar 2019
    धोनी ने जड़ा कमाल अर्धशतक

    केदार के बाद अब एमएस धोनी ने भी कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। भारत को जीत के लिए अब केवल 15 रनों की दरकार है। 

    21:06 (IST)02 Mar 2019
    30 गेंद में चाहिए इतने रन

    भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है। धोनी अपने अर्धशतक के काफी करीब हैं तो केदार जाधव 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    20:53 (IST)02 Mar 2019
    केदार जाधव ने जड़ा कमाल अर्धशतक

    इस मैच में केदार औऱ धोनी की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। कमाल का अर्धशतक लगाया है उन्होंने और टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 194 रन है।

    20:42 (IST)02 Mar 2019
    54 गेंदों में चाहिए इतने रन

    भारत को 54 गेंदों में जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है। केदार जाधव और धोनी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

    20:29 (IST)02 Mar 2019
    72 गेंदों में चाहिए इतने रन

    भारत को इस मैच में जीत के लिए अब 72 गेंदों में 69 रनों की जरूरत है। धोनी और केदार जाधव दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

    20:16 (IST)02 Mar 2019
    50 रनों की हुई साझेदारी

    धोनी और केदार जाधव के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अभी 87 रनों की जरूरत है। 

    20:04 (IST)02 Mar 2019
    104 रनों की और दरकार

    102 गेंदों का खेल बचा है और भारत को जीत के लिए अभी 104 रनों की जरूरत है। धोनी और केदार जाधव की जोड़ी से उम्मीद होगी कि वो इस मैच में भारत को जीत दिलाएं।

    19:41 (IST)02 Mar 2019
    एक साझेदारी की दरकार

    भारत को इस मैच में जीत के लिए अभी एक साझेदारी की दरकार है। धोनी औऱ केदार जाधव की जोड़ी से उम्मीद होगी कि वो ये काम करें। भारत को अभी जीत के लिए 124 रन चाहिए।

    19:13 (IST)02 Mar 2019
    एमएस धोनी मैदान में

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब क्रीज पर एमएस धोनी आए हैं। भारत का स्कोर 21 ओवर के बाद 95 रन है। धोनी और रायडू से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। 

    19:07 (IST)02 Mar 2019
    20 ओवर के बाद का हाल

    20 ओवर का खेल हो चुका है और 237 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। रोहित और रायडू की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    18:53 (IST)02 Mar 2019
    कप्तान कोहली हुए आउट

    रन चेज मास्टर कोहली अपने अर्धशतक के काफी करीब पहुंच गए थे वो 44  पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। 80 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। 

    18:37 (IST)02 Mar 2019
    50 रनों की हुई साझेदारी

    कोहली-रोहित के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। वहीं 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब एक विकेट खोकर 54 रन पर पहुंच गया है।

    18:23 (IST)02 Mar 2019
    कोहली ने जड़ा पहला छक्का

    पहले पावरप्ले का आखिरी ओवर चल रहा है और और कोहली ने इस ओवर में भारतीय पारी का पहला छक्का जड़ा है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 42 रन पर पहुंच गया है। 

    18:09 (IST)02 Mar 2019
    7 ओवर के बाद का हाल

    7 ओवर का खेल हो चुका है और अब रोहित-कोहली एक विकेट गिरने के बाद अच्छी लय में दिख रहे हैं। अब टीम का स्कोर 26 रन पर पहुंच गया है। 

    17:58 (IST)02 Mar 2019
    4 ओवर के बाद का हाल

    4 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने एक विकेट खोकर  9 रन बना लिए हैं। रोहित और कोहली की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    17:47 (IST)02 Mar 2019
    भारत को लगा पहला झटका

    4 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है और शिखर धवन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को ये सफलता मिली। 

    17:41 (IST)02 Mar 2019
    रोहित-धवन की जोड़ी मैदान में

    237 रनों के जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी मैदान में आ गई है। इनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बेहरनडॉर्फ डाल रहे पहला ओवर।

    16:57 (IST)02 Mar 2019
    भारत को जीत के लिए चाहिए इतने रन

    ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर भारत को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया है।

    16:47 (IST)02 Mar 2019
    12 गेंदों का खेल औप बाकी

    48 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिर 12 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया कितना स्कोर खड़ा कर पाती है।

    16:29 (IST)02 Mar 2019
    कुलदीप का स्पेल समाप्त

    कुलदीप ने अपने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 192-6 रन है।

    16:13 (IST)02 Mar 2019
    मैक्सवेल 40 रन बनाकर आउट

    40 ओवर का खेल हो चुका है और मोहम्मद शमी ने मैक्सवेल को आउट कर दिया है। मैक्सवेल 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 173 के स्कोर पर टीम को ये छठा झटका लगा है।

    15:49 (IST)02 Mar 2019
    35 ओवर के बाद का हाल

    35 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। मैक्सवेल और टर्नर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    15:36 (IST)02 Mar 2019
    धोनी ने किया शानदार स्टंप

    ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब के बीच 36 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप ने पीटर को 19 के स्कोर पर धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया।

    15:22 (IST)02 Mar 2019
    100 के पार ऑस्ट्रेलिया

    ग्लेन मैक्सवेल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका जड़कर अपने फॉर्म का परिचय दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है।

    15:10 (IST)02 Mar 2019
    ख्वाजा हुए आउट

    अच्छी लय में दिख रहे थे ख्वाजा लेकिन कुलदीप यादव ने उनकी पारी को समाप्त किया और विजय शंकर ने कमाल का कैच लपका। 97 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है।

    14:57 (IST)02 Mar 2019
    जाधव ने दिया दूसरा झटका

    एक अच्छी साझेदारी ख्वाजा और स्टॉयनिश के बीच पनप गई थी लेकिन केदार जाधव ने स्टॉयनिश को आउट कर दिया है। 87 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। 

    14:49 (IST)02 Mar 2019
    18 ओवर के बाद का हाल

    18 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। ख्वाजा अपने अर्धशतक के काफी करीब पहुंच गए हैं।

    14:35 (IST)02 Mar 2019
    जडेजा के पहले ओवर का हाल

    पारी का 14वां ओवर लेकर रवींद्र जडेजा आए हैं और उनके इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कुल 5 रन बटोरे। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64 रन एक विकेट के नुकसान पर हो गया है।

    14:19 (IST)02 Mar 2019
    इस मैच का पहला छक्का

    कुलदीप पारी का 10वां और अपना पहला ओवर लेकर आए थे। इस ओवर में ख्वाजा ने एक छक्का जड़कर इस ओवर से कुल 10 रन बटोरे। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 30-1 है।

    14:11 (IST)02 Mar 2019
    करीब 3 के औसत से रन बना रही ऑस्ट्रेलिया

    8 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 23 रन बनाए हैं। बुमराह और शमी ने कमाल की गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया है।

    13:57 (IST)02 Mar 2019
    शमी ने दूसरा ओवर मेडन डाला

    क्या शानदार लय में दिख रहे हैं मोहम्मद शमी तीन ओवर उन्होंने गेंदबाजी की है जिसमें से दो ओवर मेडन डाला है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर के बाद 13-1 है।

    13:46 (IST)02 Mar 2019
    गेंदबाजों ने की शानदार शुरुआत

    बुमराह और शमी ने कमाल की शुरुआत की है और तीन ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर केवल 8 रन बनाए हैं। 

    13:34 (IST)02 Mar 2019
    पहले ओवर का हाल

    पहला ओवर शमी लेकर आए हैं और इस पहले ओवर में ख्वाजा और फिंच की जोड़ी ने टीम का खाता भी नहीं खोला। पहला ओवर मेडन रहा।

    13:25 (IST)02 Mar 2019
    राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान में

    भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान में आ गई हैं। राष्ट्रगान बजाया जा रहा है।

    13:11 (IST)02 Mar 2019
    भारत की प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी , केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

    12:54 (IST)02 Mar 2019
    बुमराह को मिल सकता है आराम

    बुमराह को सीरीज में भारत की स्थिति को देखते हुए एक या दो मैचों में आराम दिया जा सकता है क्योंकि वह इंग्लैंड में भारत के मुख्य गेंदबाज होंगे।