भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 93 रन से जीत दर्ज की है। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 16 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका की टीम को चलता करने में भारतीय गेंदबाजों को तो कमाल रहा ही विकेट के पीछे से भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया। धोनी की वजह से चार श्रीलंकन खिलाड़ियों को वापस पावेलियन जाना पड़ा। श्रीलंका के इन चार खिलाड़ियों के शिकार बनाने के साथ ही धोनी विश्व टी-20 क्रिकेट में अपने 200 शिकार पूरे कर चुके हैं। धोनी दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में 200 खिलाड़ियों वापस भेजा हैं। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के विकेटकीपर कमरान अकमल हैं। कमरान 207 खिलाड़ियों को आउट कर चुके हैं। धोनी कमरान से सात विकेट पीछे हैं। अगर धोनी श्रीलंका के खिलाफ बचे दो मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करते हैं तो वो कमरान के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। धोनी से पीछे पूर्व श्रीलंकन विकेटकीपर कुमार संगकारा 192 विकेट के साथ हैं। संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
अगर इस मैच की बात करें तो सबसे पहले धोनी ने श्रीलंकन ओपनर उपुल थरंगा को चहल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच पकड़ कर चलता कर दिया। इसके बाद परेरा को कुलदीप यादव की गेंद पर कैच पकड़ कर 19 के कुल स्कोर पर वापस पावेलियन भेज दिया। इसके बाद असेला गुणरत्ने चहल की गेंद पर धोनी 1 रन की स्कोर पर स्टंप किया और फिर धोनी के अगले शिकार श्रीलंकन कप्तान थिसारा बने। थिसारा सिर्फ 3 रन पर चहल की गेंद पर गच्चा खा गए और धोनी ने उन्हें स्टंप कर चलता कर दिया। इस तरह पहले मैच में धोनी ने चार श्रीलंकन खिलाड़ियों को शिकार बनाया।
Most dismissals in Twenty20 cricket as wicketkeeper:
207 – Kamran Akmal
200* – MS DHONI
192 – Kumar Sangakkara
167 – Dinesh Karthik
152 – Denesh Ramdin#INDvSL— CricTracker (@Cricketracker) December 20, 2017

