भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका का दौरा करेगा। वर्ल्ड चैंपियन टीम का इरादा यहां अपना वर्चस्व कायम करने का होगा। श्रीलंका की सीमित ओवर की सीरीज में नए कोच के साथ उतरेगी। वहीं इस सीरीज से पहले भारत के भी नए कोच के नाम के ऐलान की संभावना है। यानी इस सीरीज में भारत और श्रीलंका नए कोच के साथ उतर सकती हैं।
श्रीलंका के अंतरिम कोच बने जयसूर्या
श्रीलंका की टीम के पूर्व कोच इंग्लैंड के क्रिस सिल्वरवुड थे। इस पूर्व खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम पहले राउंड में बाहर हो गई थी जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। द डेली मिरर अखबार के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है।
भारतीय टीम को भी मिलेगा नया कोच
भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका है। बीसीसीआई श्रीलंका के दौरे से पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 2011 की वर्ल्ड चैंपियन टीम में शामिल गौतम गंभीर के नाम की हेड के तौर पर घोषणा कर सकती है। इस बात की अफवाहें काफी समय से हैं।
जयसूर्या का करियर
सनत जयसूर्या ने 1991 से 2011 तक श्रीलंका के लिए खेले। उन्होंने 11 टेस्ट मैच में 40.07 के औसत से 6973 रन बनाए। इसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल थे। वहीं 445 वनडे में उन्होंने 32.36 के औसत से 13430 रन बनाए। वह 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।
सनत जयसूर्या ने भारत के खिलाफ कुल मिलाकर 103 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 40.07 के औसत से 340 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 58 विकेट लिए हैं। वहीं गौत गंभीर भी 2011 में अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं। यानी अगर गंभीर कोच बनते हैं तो भारत श्रीलंका सीरीज में दो वर्ल्ड चैंपियंस की टक्कर देखने को मिल सकती है।