IND U19 vs MAL U19, Under 19 Asia Cup 2025 LIVE Score: भारत और मलेशिया के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का 10वां ग्रुप मैच दुबई के द सेवंस स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने 209 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में मलेशिया की टीम 32.1 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने 315 रन से मैच जीत लिया। दीपेश देवेंद्रन ने पांच विकेट अपने नाम किए।

IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर पर RCB ने लगाया दांव, केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

मलेशिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन की तेजतर्रार पारी 26 गेंद पर खेली। उनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 90 रन बनाए। वहीं अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 209 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में KKR ने खरीदा, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने इस पारी में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार 400 प्लस का स्कोर बनाया। मलेशिया के लिए मुहम्मद अकरम ने 10 ओवर में 89 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में मलेशिया की टीम 100 रन भी नहीं बना पाई। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने पांच विकेट लिए।

IPL 2026 Auction LIVE Updates: Watch Here

उनके अलावा उद्धव मोहन को 2 विकेट मिले। वहीं किशन कुमार, खेलिन पटेल और कनिष्क चौहान को 1-1 सफलता मिली। भारतीय टीम अब सीधे सेमीफाइनल में खेलने उतरेगी। यह मैच भारत का श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक से होगा। सेमीफाइनल मैच 19 दिसंबर को खेले जाएंगे।

IND U19 vs MAL U19: अभिज्ञान कुंडू का दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड ध्वस्त; अंडर 19 एशिया कप में रचा इतिहास

Live Updates
11:45 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: 15 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 15 ओवर हो चुके हैं और 3 विकेट पर स्कोर 120 रन है। अभिज्ञान कुंडू 23 और वेदांत त्रिवेदी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन की पारी खेली थी।

11:33 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय टीम का स्कोर 12.3 ओवर में 100 के पार पहुंच गया। वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर वेदांत का साथ देने आए। उन्होंने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और 11 रन बना चुके हैं।

11:22 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव 50 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी ने मलेशिया के खिलाफ 25 गेंद पर पचासा लगाया। इसके बाद वह जब अगली गेंद पर स्ट्राइक पर लौटे तो आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 50 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत का स्कोर 87/3

11:19 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: पहला पॉवरप्ले खत्म

भारत ने पहले पॉवरप्ले यानी 10 ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। वैभव ने 24 गेंद पर 49 रन बनाए। जबकि विहान और आयुष पवेलियन लौटे। वेदांत त्रिवेदी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:14 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वेदांत त्रिवेदी ने भी पकड़ी रफ्तार

वेदांत त्रिवेदी ने भी धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तर पकड़ ली है। वह 9वें ओवर में दो चौके लगा चुके हैं। उनका व्यक्तिगत स्कोर 10 रन है। वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद पर 44 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 79/2

11:09 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में कुछ खास नहीं किया था लेकिन मलेशिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 21 गेंद पर 44 रन बना दिए हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2

11:02 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत का स्कोर 50 पार

शुरुआती दो झटके जल्दी लगने के बावजूद भारत का रन रेट अच्छा है। 6.4 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं वेदांत त्रिवेदी।

10:56 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: विहान मल्होत्रा आउट

भारत को पहले पांच ओवर में दो झटके लग गए हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे के बाद उपकप्तान विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 47 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:50 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव ने पकड़ी रफ्तार

वैभव सूर्यवंशी ने रफ्तार पकड़ ली है। वह अभी तक दो छक्के और दो चौके लगा चुके हैं। उनका स्कोर 9 गेंद पर 22 रन हो गया है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1

10:47 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का पहला सिक्स

वैभव सूर्यवंशी ने पारी का पहला छक्का लगा दिया है। वह अभी 6 गेंद पर 12 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 32/1

10:40 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: विहान पर होंगी नजरें

विहान मल्होत्रा पर अब नजरें होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था। आज एरोन जॉर्ज नहीं हैं जो इन फॉर्म बल्लेबाज थे। ऐसे में उपकप्तान विहान और वैभव पर नजरें रहेंगी।

10:39 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: आयुष म्हात्रे फिर फ्लाप

आयुष म्हात्रे लगातार तीसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वह मलेशिया के खिलाफ भी तेज शुरुआत के बाद 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 21/1

10:37 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने भी चौके से खोला खाता

आयुष म्हात्रे ने पहले ओवर में चौके से खाता खोला था और फिर तीन चौके लगाए। अब वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में चौके से खाता खोला है।

10:35 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: आयुष म्हात्रे ने लगाए 3 चौके

आयुष म्हात्रे ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक डबल के साथ 14 रन बटोरे। वैभव पूरे ओवर नॉन स्ट्राइक पर ही रहे। भारत का स्कोर 15/0

10:23 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करेंगे शुरुआत

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पारी की शुरुआत करेंगे। कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतर रही है।

10:20 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: मलेशिया की प्लेइंग 11

डीज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, मुहम्मद फतहुल मुईन, अजीब वाजदी, हमजा पांगी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद नूरहानिफ, एन सथनाकुमारन, मुहम्मद अफिनिद, मुहम्मद अकरम, जाशविन कृष्णमूर्ति।

10:14 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत की प्लेइंग 11

भारतीय टीम ने दो बदलाव किए और प्लेइंग 11 है-

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश सिंह, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, उद्धव मोहन, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

10:13 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: मलेशिया ने जीता टॉस

मलेशिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर नजर होगी।

09:46 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत और मलेशिया के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस अब से कुछ ही देर में तकरीबन 15 मिनट बाद होगा। ताजा अपडेट के अनुसार तो बारिश का कोई अपडेट नहीं मिला है। भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण 45 मिनट देरी से शुरू हुआ था।

09:39 (IST) 16 Dec 2025

U19 Asia Cup Points Table: भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को अभी नहीं मिली एंट्री; देखें अंक तालिका, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

2025 Asia Cup Under-19 Points Table, Top Scorers, Most Wicket Taker: अंडर 19 एशिया कप 2025 की तीन सेमिफाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो चुकी हैं। जबकि पाकिस्तान के ऊपर अभी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी टिकट टू सेमीफाइनल पक्का कर लिया है। …अधिक जानकारी
09:16 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE Streaming: आईपीएल नीलामी के लिए सजा बाजार, ऐसे देखें मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL Auction 2026 Date, Time, Venue Live Streaming Telecast Details Online Free India: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन अबु धाबी में होगा। इस नीलामी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख पाएंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। …और पढ़ें
08:41 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: किससे होगा भारत का सेमीफाइनल मैच?

भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी एक टीम से होगा। ग्रुप बी से इन दोनों टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। भारत अगर नंबर 1 पर रहा तो ग्रुप बी की दूसरे और नंबर 2 पर रहा तो ग्रुप बी की नंबर 1 वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

08:24 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Auction: खाली स्लॉट, पर्स, वेन्यू से समय की जानकारी तक, जानें आईपीएल नीलामी की हर डिटेल

IPL 2026 Auction Venue, Timing, Purse Amount, Remaining Slot: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। करीब 350 खिलाड़ियों के नाम आएंगे जिसमें से अधिकतम 77 की ही बोली लग पाएगी। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी। …यहां पढ़ें
08:22 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: पिछले 3 मैचों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत ने मलेशिया को 2012 में 8 विकेट से, 2016 में 235 रन से और 2017 में 202 रन से हराया था। यानी पिछले तीनों मौकों पर भारतीय टीम ने मलेशिया को बुरी तरह मात दी है।

08:20 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: ग्रुप ए में टॉप पर भारत

भारतीय टीम ग्रुप ए में दोनों मैच जीतकर टॉप पर है। वहीं पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रन से हराया था लेकिन भारत से उसे हार मिली थी और वह दूसरे स्थान पर है। यूएई की टीम मलेशिया को हराकर तीसरे स्थान पर है। भारत के 4 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान-यूएई के 2-2 अंक हैं।

08:16 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

08:15 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: कैसे देख पाएंगे मैच को लाइव?

इंडिया अंडर-19 बनाम मलेशिया अंडर-19 एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी।

08:14 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और मलेशिया के बीच यह मुकाबला दुबई के द सेवंस ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने दोनों पिछले मैच आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले थे।

08:13 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव-आयुष के पास मौका

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 5 रन ही बना पाए थे। ऐसे में उनके पास आज सेमीफाइनल के बड़े मैच से पहले लय वापस पाने का मौका है। वहीं आयुष यूएई के खिलाफ फ्लाप थे और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी पारी को लंबा नहीं ले जा पाए थे।

08:12 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: आज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान-यूएई की भिड़ंत

आज का दूसरा अंडर 19 एशिया कप का मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच होगा। इस मैच में पाकिस्तान की सेमीफाइनल की टिकट पक्की हो सकती है। या कहें जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी।