IND U19 vs MAL U19, Under 19 Asia Cup 2025 LIVE Score: भारत और मलेशिया के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का 10वां ग्रुप मैच दुबई के द सेवंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मलेशिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने 209 रनों की नाबाद पारी खेली।

IND U19 vs MAL U19: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू? अंडर 19 एशिया कप में दोहरा शतक ठोक सुर्खियों में 17 साल का बल्लेबाज

भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं, सबसे चौंकाने वाला बदलाव रहा दोनों मैचों में अर्धशतक लगाने वाले एरोन जॉर्ज बाहर हैं। इसके अलावा हेनिल पटेल की जगह उद्धव मोहन को मौका मिला है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल से पहले यह आखिरी मैच है। मलेशिया की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर है तो भारत ने पाकिस्तान को हराकर टिकट पक्का कर लिया था।

IPL Auction 2026 LIVE Streaming: Watch Here

भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने इस पारी में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार 400 प्लस का स्कोर बनाया। उनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 90 और वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन की पारी खेली। मलेशिया के लिए मुहम्मद अकरम ने 10 ओवर में 89 रन देकर पांच विकेट लिए।

IND U19 vs MAL U19 Match Live Streaming: Watch Here

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश सिंह, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, उद्धव मोहन, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

U19 Asia Cup 2025: भारत समेत 3 टीमें सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर खतरा; देखें अंक तालिका, टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

मलेशिया: डीज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, मुहम्मद फतहुल मुईन, अजीब वाजदी, हमजा पांगी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद नूरहानिफ, एन सथनाकुमारन, मुहम्मद अफिनिद, मुहम्मद अकरम, जाशविन कृष्णमूर्ति।

Live Updates
13:56 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: मलेशिया के सामने 409 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए मलेशिया के सामने 7 विकेट पर 408 रन बनाए। अभिज्ञान कुंडू ने 209 रनों की नाबाद पारी खेली और इतिहास रचा। उनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 90 और वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन बनाए।

13:45 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: भारत के 400 रन पूरे

भारत का स्कोर 48.5 ओवर में 400 तक पहुंच गया है। टीम के पांच विकेट ही गिरे हैं। अभिज्ञान कुंडू 207 रन बनाकर नाबाद हैं।

13:44 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू ने ठोका दोहरा शतक

अभिज्ञान कुंडू ने 121 गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने ऐतिहासिक बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 394 तक पहुंचा दिया।

13:32 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू ने पूरे किए 150 रन

अभिज्ञान कुंडू ने अपनी शतकीय पारी में 150 रन 106 गेंद पर पूरे कर लिए हैं। वह अभी 151 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय पारी के अभी चार ओवर बाकी हैं। भारत का स्कोर 46 ओवर के बाद 338/5

13:19 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू का तूफान जारी

अभिज्ञान कुंडू ने शतक लगाने के बाद भी अपनी रफ्तार नहीं थमने दी । उन्होंने अभी तक 100 गेंद पर 142 रन बना लिए हैं। भारत को दूसरी छोर से पांचवां झटका भी लगा और हरवंश सिंह 5 रन पर आउट हुए और वेदांत शतक से चूके। भारत का स्कोर 315/5

13:17 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू? अंडर 19 एशिया कप में शतक ठोक सुर्खियों में 17 साल का बल्लेबाज

भारतीय अंडर 19 टीम के 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया और टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से बाहर निकाला। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरे पर भी विकेटकीपर बल्लेबाज ने जलवा दिखाया था। ...पूरी जानकारी
13:08 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: वेदांत 90 पर आउट

वेदांत त्रिवेदी 90 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए शतकवीर अभिज्ञान कुंडू के साथ 209 रन की साझेदारी की। भारत का स्कोर 296/4

12:48 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू का शतक पूरा

अभिज्ञान कुंडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया है। 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौका लगाकर सैकड़ा जड़ा। भारत का स्कोर भी इसी के साथ 250 के पार पहुंच गया। वेदांत त्रिवेदी भी 74 रन बनाकर टिके हैं।

12:41 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: वेदांत-अभिज्ञान के बीच 150 की पार्टनरशिप

वेदांत त्रिवेदी (72) और अभिज्ञान कुंडू (87) ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर दोनों ने तीन विकेट के नुकसान पर 237 तक पहुंचा दिया। अभी करीब 15 ओवर का खेल इस पारी में बाकी है।

12:36 (IST) 16 Dec 2025
IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: वेदांत-अभिज्ञान की अच्छी बल्लेबाजी

वेदांत त्रिवेदी (69) और अभिज्ञान कुंडू (83) ने शुरुआती झटकों से टीम को बाहर निकाला और अब मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों के बीच अभी तक 143 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 230/3

12:25 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: भारत का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम ने 28.2 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। 87 पर तीन विकेट के बाद अभिज्ञान और वेदांत ने पारी को संभाला और स्कोर 200 पार पहुंचाया। दोनों ने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/3

12:18 (IST) 16 Dec 2025
IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: वेदांत त्रिवेदी का अर्धशतक पूरा

अभिज्ञान कुंडू के बाद वेदांत त्रिवेदी ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 54 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी भी पूरी हो गई है। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/3

12:09 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: अभिज्ञान ने जड़ा अर्धशतक

अभिज्ञान कुंडू ने 44 गेंद पर शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। वेदांत त्रिवेदी भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 41 पर खेल रहे हैं। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 169/3

11:59 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE Score: भारत का स्कोर 20 ओवर में 144 रन

20 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर-19 का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन है। अभिज्ञान कुंडू के 35 गेंद में 34 और वेदांत त्रिवेदी के 37 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 60 गेंद में 58 रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:50 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19: वैभव सूर्यवंशी का 25 गेंद पर पचासा, अंडर 19 एशिया कप 2025 में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ 171 रन की पारी के बाद, मलेशिया के खिलाफ 25 गेंद पर पचासा ठोका। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों में से भी एक हैं। ...यहां पढ़ें
11:45 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: 15 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 15 ओवर हो चुके हैं और 3 विकेट पर स्कोर 120 रन है। अभिज्ञान कुंडू 23 और वेदांत त्रिवेदी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन की पारी खेली थी।

11:33 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय टीम का स्कोर 12.3 ओवर में 100 के पार पहुंच गया। वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर वेदांत का साथ देने आए। उन्होंने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और 11 रन बना चुके हैं।

11:22 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव 50 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी ने मलेशिया के खिलाफ 25 गेंद पर पचासा लगाया। इसके बाद वह जब अगली गेंद पर स्ट्राइक पर लौटे तो आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 50 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत का स्कोर 87/3

11:19 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: पहला पॉवरप्ले खत्म

भारत ने पहले पॉवरप्ले यानी 10 ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। वैभव ने 24 गेंद पर 49 रन बनाए। जबकि विहान और आयुष पवेलियन लौटे। वेदांत त्रिवेदी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:14 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वेदांत त्रिवेदी ने भी पकड़ी रफ्तार

वेदांत त्रिवेदी ने भी धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तर पकड़ ली है। वह 9वें ओवर में दो चौके लगा चुके हैं। उनका व्यक्तिगत स्कोर 10 रन है। वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद पर 44 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 79/2

11:09 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में कुछ खास नहीं किया था लेकिन मलेशिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 21 गेंद पर 44 रन बना दिए हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2

11:02 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: भारत का स्कोर 50 पार

शुरुआती दो झटके जल्दी लगने के बावजूद भारत का रन रेट अच्छा है। 6.4 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं वेदांत त्रिवेदी।

10:56 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: विहान मल्होत्रा आउट

भारत को पहले पांच ओवर में दो झटके लग गए हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे के बाद उपकप्तान विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 47 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:50 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव ने पकड़ी रफ्तार

वैभव सूर्यवंशी ने रफ्तार पकड़ ली है। वह अभी तक दो छक्के और दो चौके लगा चुके हैं। उनका स्कोर 9 गेंद पर 22 रन हो गया है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1

10:47 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का पहला सिक्स

वैभव सूर्यवंशी ने पारी का पहला छक्का लगा दिया है। वह अभी 6 गेंद पर 12 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 32/1

10:40 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: विहान पर होंगी नजरें

विहान मल्होत्रा पर अब नजरें होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था। आज एरोन जॉर्ज नहीं हैं जो इन फॉर्म बल्लेबाज थे। ऐसे में उपकप्तान विहान और वैभव पर नजरें रहेंगी।

10:39 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: आयुष म्हात्रे फिर फ्लाप

आयुष म्हात्रे लगातार तीसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वह मलेशिया के खिलाफ भी तेज शुरुआत के बाद 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 21/1

10:37 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने भी चौके से खोला खाता

आयुष म्हात्रे ने पहले ओवर में चौके से खाता खोला था और फिर तीन चौके लगाए। अब वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में चौके से खाता खोला है।

10:35 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: आयुष म्हात्रे ने लगाए 3 चौके

आयुष म्हात्रे ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक डबल के साथ 14 रन बटोरे। वैभव पूरे ओवर नॉन स्ट्राइक पर ही रहे। भारत का स्कोर 15/0

10:23 (IST) 16 Dec 2025

IND U19 vs MAL U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करेंगे शुरुआत

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पारी की शुरुआत करेंगे। कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतर रही है।