विश्व कप 2019 का 27वां मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका का यह फैसला गलत साबित होता नजर आया। श्रीलंका की टीम को शुरुआत में ही दो झटके लगे। तीन रन के टोटल स्कोर पर श्रीलंका के कप्तान दिमुत्थ करुणनारत्ने के कप्तान पवेलिन लौट गए। इसके बाद तीन रन पर ही श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। कुशल पर दो रन के निजी स्कोर पर पवेलिनय लौट गए।
कुछ देर के लिए अविष्का फर्नान्डो ने श्रीलंका की पारी संभाली और ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों पर करारा प्रहार किया। वह 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपना अर्धशतक पूरा करने से एक रन से चूक गए लेकिन पारी के दौरान उन्होंने दमदार खेल दिखाया और अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। अविष्का ने इस दौरान 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार हिट लगाया। उन्हें जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ऐसा शॉट लगाया कि गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई और खेलने के लिए दूसरी गेंद मंगानी पड़ी।
Avishka Fernando has started in some style.
He has 31 of Sri Lanka’s 37 runs #CWC19 | #ENGvSL pic.twitter.com/q0vBswfEJ6
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 21, 2019
हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और टीम 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क वुड की गेंद पर आदिल राशिद को अपना कैच थमा बैठे। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 23 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स , जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।