England vs South Africa Eng vs SA ODI: विश्वकप 2019 का पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 104 रनों की विराट जीत दर्ज की है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैच की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो डक पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद जो रूट और जेसन रॉय ने पारी को संभाला है और दोनों ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद मार्गन ने भी फिफ्टी जड़ी और स्टोक्स के 89 रनों की पारी के बदौलत इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 312 रनों का लक्ष्य दिया था।
इसके जवाब में जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और हाशिम अमला चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं, डुप्लेसी और एडन भी सस्ते में निपट गए। हालांकि इसके बाद डिकॉक और दुंसे के बीच एक कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने अर्धशतक लगाया। हालांकि डिकॉक अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके आउट होते ही साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में आ गई। वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके वहीं, इन खिलाड़ियों से शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली और बेन स्टोक्स ने एक कमाल का कैच भी लगा। इसके चलते इंग्लैंड ने विश्वकप का विजयी आगाज करते हुए साउथ अफ्रीका को 104 रनों की करारी शिकस्त दी है। साउथ अफ्रीका की टीम 207 रनों पर ही सिमट गई।
312 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 207 रनों पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने इस मैच को 104 रनों से जीत लिया है।
40वें ओवर में रबाडा के चौके से टीम का स्कोर अब 200 के पार चला गया है। अभी जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 112 रनों की दरकार है।
रबाडा ने कमाल का चौका 38वें ओवर में जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 191 पर पहुंच गया है।
180 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को सातवां झटका लगा है और फेलुक्चायो 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बेन स्टोक्स ने लपका कमाल का कैच।
दुंसे के आउट होने के बाद अब हाशिम अमला एक बार फिर मैदान में आ गए है। वो रिटयर हर्ट होकर मैदान से बाहर हो गए थे।
31 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। दुंसे अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं।
142 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका जेपी डुमिनी के रूप में लगा है और वो 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
22वां ओवर लेकर मोईन अली आए थे और इस ओवर में डिकॉक और दुंसे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कुल 16 रन बटोरे हैं। 22 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 125 पर पहुंच गया है।
21 वां ओवर लेकर आए थे प्लंकेट और इस ओर की 5वीं गेंद पर डिकॉक ने कमाल का छक्का जड़ा है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 109 पर पहुंच गया है।
डिकॉक और दुंसे के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 95 पर पहुंच गया है।
15 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। डिकॉक अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर डिकॉक ने कमाल का छक्का जड़ा है। टीम का स्कोर अब 62 पर पहुंच गया है। एक लंबी साझेदारी की दरकार है।
44 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका कप्तान डुप्लेसी के रूप में लगा है और वो 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर को दूसरी सफलता मिली है।
36 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है और एडन 11 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए हैं।
7वां ओवर वोक्स लेकर आए थे और इस ओवर की 5वीं गेंद पर एडन ने कमाल का चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 31 पर पहुंच गया है।
5वां ओवर लेकर आए थे क्रिस वोक्स और इस ओर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने कमाल का चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर 18 पर पहुंच गया है।
तीसरे ओवर में डिकॉक के बल्ले से चौका देखने को मिला था वहीं चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अमला ने आर्चर को शानदार चौका जड़ा है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 पर पहुंच गया है।
दो ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने संभली शुरुआत करते हुए 4 रन बंटोर लिए हैं। डिकॉक और अमला को एक लंबी साझेदारी खड़ी करनी होगी।
इस मैच में जीत के लिए इंग्लैंड ने चार बल्लेबाजों के अर्धशतक के चलते साउथ अफ्रीका को 312 रनों का लक्ष्य दिया है।
300 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका स्टोक्स के रूप में लगा है और वो 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
48 ओवर का खेल हो गया है और इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि 12 गेंदों में इंग्लैंड और कितने रन जोड़ते हैं.
285 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है और वोक्स रबाडा का शिकार हो गए हैं। कमाल की वापसी इस मैच में साउथ अफ्रीका के द्वारा।
मैच का 46वां ओवर लेकर आए थे रबाडा और इस ओवर की तीसरी गेंद पर वोक्स ने कमाल का चौका जड़ा है। इंग्लैंड का स्कोर अब 275 रन पर पहुंच गया है।
260 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठां झटका लगा है और वो 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 260 रन है।
42वें ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 250 के आंकड़े को पार कर लिया है। स्टोक्स कमाल की लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 48 गेंदों का खेल और इंग्लैंड के पास है।
247 के स्कोर पर इंग्लैंड को 5वां झटका लगा है और बटलर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एनगिडी ने दिलाई ये सफलता।
मार्गन के आउट होने के बाद अब मैदान में जोस बटलर आ गए हैं। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर अब 217 पर पहुंच गया है।
कप्तान मार्गन के बाद बेन स्टोक्स ने भी कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। 37वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 216 पर पहुंच गया है।
कप्तान इयान मार्गन ने भी कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 187 पर पहुंच गया है।
30 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। इयान मार्गन और बेन स्टोक्स कमाल की लय में दिख रहे हैं।
26 वां ओवर लेकर एनगिडी आए थे और इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर मार्गन ने कमाल के छक्के जड़े हैं। इंग्लैंड का स्कोर 148 पर पहुंंच गया है।
22 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। मार्गन और स्टोक्स इस वक्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।
जोसन रॉय के बाद जो रूट भी रबाडा का शिकार हो गए हैं। 111 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका की कमाल वापसी।
जेसन रॉय के बाद जो रूट ने भी कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर अब 102 रन है।
17 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। जो रूट और जेसन रॉय दोनों अपने अर्धशतक से केवल 1 रन ही दूर हैं।
16वां ओवर लेकर प्रेटोरियम आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन रॉय ने कमाल का चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 93 पर पहुंच गया है।
एक विकेट गिरने के बाद अब जो रूट और जेसन रॉय के बीच एक कमाल की साझेदारी पनप रही है। साउथ अफ्रीका को अब विकेट की तलाश होगी। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर अभी 82 पर पहुंच गया है।
फाफ डु प्लेसिस अबतक इमरान ताहिर से तीन, लुंगी एंगीडी से चार और रबाडा से दो ओवर करवा चुके हैं।
इंग्लैंड को पहला झटका लगा। फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को डक पर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।