World Cup 2019, England vs South Africa Eng vs SA ODI: विश्वकप 2019 का पहला मैच इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 104 रनों से जीत लिया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन रूट और जेसन रॉय की फिफ्टी और मार्गन और स्टोक्स के कमाल के चलते इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया था।
इसके जवाब में जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और हाशिम अमला चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं, डुप्लेसी और एडन भी सस्ते में निपट गए। हालांकि इसके बाद डिकॉक और दुंसे के बीच एक कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने अर्धशतक लगाया। हालांकि डिकॉक अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके आउट होते ही साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में आ गई। वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके वहीं, इन खिलाड़ियों से शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली और बेन स्टोक्स ने एक कमाल का कैच भी लगा। इसके चलते इंग्लैंड ने विश्वकप का विजयी आगाज करते हुए साउथ अफ्रीका को 104 रनों की करारी शिकस्त दी है। साउथ अफ्रीका की टीम 207 रनों पर ही सिमट गई।
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा मैच को आप शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी। इस मैच को भारतीय समयनुसार दोपहर तीन बजे से देख सकते हैं।
Eng vs SA: Check Full Scorecard Score
इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 104 रनों से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम 207 रन पर ही सिमट गई।
207 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को 9वां झटका लगा है और रबाडा आउट हो गए हैं। बेन स्टोक्स को पहली सफलता मिली है।
193 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को आठवां झटका हाशिम अमला के रूप में लगा है और वो 13 रन बनाकर प्लंकेट का शिकार हो गए हैं।
फ्लेकचायो के आउट होने के बाद अब मैदान में आ गए हैं कगिसो रबाडा और 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 182 रन है।
167 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को छठां झटका लगा है और दुंसे 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं। आर्चर को ये तीसरी सफलता मिली है।
144 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को विकेटों का पंच लगा है अच्छी लय में दिख रहे दुंसे 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
25 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। एक लंबी साझेदारी की दरकार है डुमिनी और दुंसे के बीच।
129 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है और अच्ची लय में दिख रहे डिकॉक 68 रन बनाकर प्लंकेट का शिकार हो गए हैं।
22वां ओवर लेकर मोईन अली आए थे और इस ओवर में पहली ही गेंद पर दुंसे ने कमाल का छक्का जड़ा दिया है। अब दोनों बल्लेबाज आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
21वें ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक ने चौके के साथ अपनी टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। डिकॉक 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
312 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने दो विकेट खोकर 18वें ओवर में 87 रन बना लिए हैं। वहीं डिकॉक ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है।
11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने दो विकेट खोकर 50 रनों के आकड़े को छू लिया है। डिकॉक अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 व्केट खोकर 44 रन बना लिए हैं। डिकॉक और दुंसे को एक लंबी साझेदारी करनी होगी।
एडन के आउट होने के बाद अब कप्तान डुप्लेसी मैदान में आ गए हैं। 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 40 पर पहुच गया है।
6 ओवर का खेल हो चुका है और 312 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 26 रन बना लिए हैं। एक बुरी खबर है कि हाशिम अमला चोट के कारण मैदान से बाहर गए हैं। उनकी जगह एडन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चौथे ओवर में साउथ अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर आई है और हाशिम अमला जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटल हो गए हैं और वो मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह अब एडन बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं।
तीसरा ओवर लेकर वोक्स आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक ने एक चौका जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन ओवर के बाद अब 10 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर लेकर क्रिस वोक्स आए हैं और इस ओवर में हाशिम अमला और डिकॉक की जोड़ी ने कुल 2 रन बटोरे हैं।
49वें ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 300 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। स्टोक्स 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।
47 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि बची 18 गेंदों में ये टीम कितने और रन जोड़ती है।
45 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिर 30 गेंदों में कितने और रन जोड़ती है इंग्लैंड की टीम।
43 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि आखिर 42 गेंदों में इंग्लैंड और कितने रन जोड़ती है।
40 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिरी 60 गेंदों पर स्टोक्स और बटलर कितने रन जोड़ते हैं।
217 के स्कोर पर इमरान ताहिर ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है और मार्गन 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
35वें ओवर में इंग्लैंड की टीम ने 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मार्गन और बेन स्टोक्स कमाल की लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
32 वां ओवर लेकर आए थे एडन और उनके इस ओवर की पहली गेंद पर स्टोक्स ने कमाल का चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 175 पर पहुंच गया है।
28 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने 160 रन बना लिए हैं। स्टोक्स और मार्गन कमाल की लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
24वां ओवर लेकर आए थे लुंगी एनगिडी और इस ओवर की तीसरी गेंद पर मार्गन ने कमाल का चौका जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर अब 131 पर पहुंच गया है।
20 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में शानदार वापसी की है।
102 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है और जेसन रॉय अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं।
जेसन रॉय ने एक कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर भी अब 18वें ओवर में 100 रनों के पार चला गया है। दक्षिण अफ्रीका को विकेट की तलाश होगी।
जो रूट और जेसन रॉय दोनों ही अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर अब 87 पर पहुंच गया है। ये जोड़ी साउथ अफ्रीका के लिए मुसीबत बन सकती है।
12 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय और जो रूट कमाल की लय में दिख रहे हैं। साउथ अफ्रीका को विकेट की तलाश होगी।
जल्द विकेट गिरने के बाद संभाला इंग्लैंड, जेसन रॉय और जो रूट की अर्धशतकीय साझेदारी। दूसरे विकेट के लिए अबतक जोड़े 51 रन।
इंग्लैंड की धीमी शुरुआत। पांच ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर बनाए 29 रन। क्रीज़ पर जेसन रॉय (19) और जो रूट (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।