इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2025 के 27 मैच पूरे होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्रतियोगिता की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। दिल्ली के 4 मैच में 8 अंक हैं। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है। उसके 5 मैच में सिर्फ 2 अंक हैं।

दिल्ली ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसकी निगाह लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर होगी। हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली मुंबई 6 मैच में 5वीं हार से बचने की कोशिश करेगी। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह अब तक 4 मैच में केवल 38 रन बना पाये हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्हें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ-साथ विपराज निगम से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
186/4 (19.3)

vs

Gujarat Titans  
180/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 6 wickets

मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो चुकी है। हालांकि, अभी वह लय हासिल नहीं कर पाये हैं। डीसी बनाम एमआई मैच में जसप्रीत बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कुलदीप यादव को अब तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार दिया है। कुलदीप यादव ने अब तक सभी मैच में 6 रन प्रति ओवर से भी कम के इकॉनमी से 8 विकेट लिये हैं।

IPL 2025, DC vs MI Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here

आईपीएल मैच नंबर 29: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस। दिनांक: 13 अप्रैल 2025
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
मैच स्थल: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली।
कहां देखें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस प्लेटफॉर्म पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी। इससे फैंस को एक इमर्सिव व्यूइंग का अनुभव होगा।

IPL 2025, DC vs MI Facts In Hindi: Read Here

  • अरुण जेटली स्टेडियम में पिछले सीजन में 10 में से 8 पारियों में 200 का आंकड़ा पार किया गया था, जबकि अन्य दो स्कोर 199 और 189/9 थे।
  • साल 2024 में अपना आखिरी लीग गेम जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अब आईपीएल में लगातार पांच जीत दर्ज की हैं। प्रतियोगिता के इतिहास में उनकी जीत का यह सबसे लंबा क्रम है।
  • केएल राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। केएल राहुल ने 18 पारियों में 79.16 के औसत और 135.52 की स्ट्राइक-रेट से 950 रन बनाए हैं।
  • रोहित शर्मा का अरुण जेटली स्टेडियम में औसत 35.22 है। रोहित शर्मा ने 142.15 की शानदार स्ट्राइक-रेट से 20 पारियों में 634 रन बनाए हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 19 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 में जीत हासिल की है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9-5 से आगे है।
  • पिछले मैच में ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में 31वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया, जो इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार से चार विकेट आगे है। टी20 क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट शाहीन शाह अफरीदी, डेविड विली, भुवनेश्वर और मोहम्मद आमिर से पीछे पांचवें स्थान पर हैं।