भारत के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक सीज़न में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले उपलब्धि चंदू बोर्डे के नाम था जिन्होंने 1964-65 में यह कारनामा किया था। पुजारा ने हैदराबाद में खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र मैच में यह ख्याति हासिल की। उन्होंने आउट होने से पहले 177 गेंद में 83 रनों की पारी खेली जोकि करीब 52 साल पहले बने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी था। आज (गुरुवार, 9 फरवरी) के स्कोर (83 रन) को जोड़कर उन्होंने (पुजारा ने) 2016-2017 में 89.16 की औसत से 21 पारी में 1605 रन अपने खाते में जोड़े जिसमें 6 शानदार शतक भी शामिल हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चंदू बोर्डे के नाम था जिन्होंने 21 पारी में 6 शतक की बौदलत 64.16 की औसत से 1604 रन बनाए थे। इससे पहले 2012-2013 में चेतेश्वर पुजारा यह कारनामा करने से चूक गए थे। उस दौरान पुजारा ने 23 पारी में 93.23 की औसत से 1585 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले 5 शतक भी निकले।