World Cup 2019, Bangladesh vs England: इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में बांग्लादेश को 106 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 121 गेंदों  पर 153 रन की आकर्षक पारी खेली, पारी के दौरान पांच छक्के जड़े और 14 चौके लगाये। उनकी और बाद में जोस बटलर की शानदार स्ट्रोक से भरी 64 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने छह विकेट पर 386 रन बनाये। बांग्लादेश की टीम शाकिबुल हसन की 121 रन की पारी के बावजूद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.5 ओवर में 280 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के गेंदबाज बेन स्टोक्स ने छह ओवर में 23 रन देकर और जोफ्रा आर्चर ने 8.5 ओवर में 29 रन देकर तीन तीन विकेट हासिल किये जबकि मार्क वुड को दो विकेट मिले। रॉय ने दो महत्वपूर्ण भागीदारियां बनाकर इंग्लैंड के इस बड़े स्कोर की नींव रखी। पहले विकेट के लिये उन्होंने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (51 रन) के साथ 128 रन और फिर दूसरे विकेट के लिये जो रूट (21) के साथ 77 रन की साझेदारी की।

इससे पहले, इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 387 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने पहले विकेट के लिए सौ से अधिक रनों की साझेदारी की। इससे पहले दोनों टीमें एक-एक मैच हार चुकी हैं। दोनों टीमों के सामने जीत के साथ अपना लय बरकरार रखने पर होंगी। बांग्लादेश और इंग्लैंड का 20 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से इंग्लैंड को 16 बार जीत मिली है और बांग्लादेश को 4 मैच में ही जीत मिल पाई है। बांग्लादेश को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार जीत 9 अक्टूबर 2016 को ढाका के मैदान पर मिली थी। बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रन से हराया था।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड सिर्फ एक ही जीत पाया है। बांग्लादेश के खिलाफ उसे आखिरी जीत 11 अप्रैल 2007 को ब्रिजटाउन के मैदान पर मिली थी।

England vs Bangladesh Cricket Score

इंग्लैंड  और  बांग्लादेश के  बीच खेले जा रहे मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी। इस मैच को भारतीय समयनुसार दोपहर तीन बजे से देख सकते हैं।

Live Blog

Highlights

    22:09 (IST)08 Jun 2019
    शाकिब आउट

    बेन स्टोक्स की शानदार गेंद को पढ़ने में शाकिब भूल कर बैठे और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। शाकिब के आउट होने के साथ ही बांग्लादेश की टीम मैच से बाहर हो गई है।

    21:54 (IST)08 Jun 2019
    बांग्लादेश के 200 रन पूरे

    शाकिब अल हसन और महमदुल्लाह के बीच पांचवे विकेट के लिए 33 रनों की साझादारी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही बांग्लादेश का स्कोर 200 के पार भी पहुंच गया है।

    21:17 (IST)08 Jun 2019
    43 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं रहीम

    शाकिब अल हसन एक छोर से टीम को संभाले हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर से रहीम भी धीरे से रनों की गति को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। रहींम 43 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    21:00 (IST)08 Jun 2019
    शाकिब और रहीम ने टीम को संभाला

    अर्धशतक जड़ने के बाद शाकिब तेजी से रन बना रहे हैं। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन था, लेकिन यहां से शाकिब और रहीम ने टीम को संभाला।

    20:45 (IST)08 Jun 2019
    शाकिब अल हसन ने जड़ा अर्धशतक

    शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप के दौरान तीन लगातार अर्धशतक जड़ने का काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ शाकिब के इस अर्धशतक से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। 

    20:30 (IST)08 Jun 2019
    बड़ी पारी खेल सकते हैं मुशफिकुर रहीम

    शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी।

    20:15 (IST)08 Jun 2019
    शाकिब से उम्मीदें

    शाकिब अल हसन अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हसन 34 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बना चुके हैं।

    20:02 (IST)08 Jun 2019
    जोफ्रा के खिलाफ संभलकर खेल रहे हैं बल्लेबाज

    जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में सिर्फ 7 रन खर्चे हैं। आर्चर की गेंदों को समझने में बांग्लादेशी बल्लेबाज लगातार भूल कर रहे हैं। तमीम इकबाल आर्चर की गेंदों पर शॉट खेलने से बच रहे हैं।

    19:51 (IST)08 Jun 2019
    शाकिब और तमीम पर नजर

    शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल की कोशिश पारी को यहां से संभालने की होगी। दोनों ही खिलाड़ियों के पास खासा उनुभव है, जिसका इस्तेमाल वो यहां करना चाहेंगे।

    19:40 (IST)08 Jun 2019
    बांग्लादेश को पहला झटका

    जोफ्रा आर्चर ने दो लगातार मेडन ओवर फेंका। इसके साथ ही उन्होंने टीम को एक विकेट भी दिलाया। शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल यहां से पारी को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।

    19:27 (IST)08 Jun 2019
    बांग्लादेश को लगातार बनाने होंगे रन

    तमीम इकबाल और सौम्या सरकार की कोशिश बांग्लादेश को तेज शुरुआत देने की होगी। 387 रनों को हासिल करने के लिए बांग्लादेशी बल्लेबाजों को शुरू से ही आक्रमण करना होगा।

    18:54 (IST)08 Jun 2019
    जीत के लिए 387 रनों की चुनौती

    इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने वर्ल्ड कप के 12वें मैच में जीत के लिए 387 रनों की चुनौती पेश की है। बांग्लादेश के लिए इस विशाल लक्ष्य को हासिल करने के लिए इतिहास रचना होगा।

    18:42 (IST)08 Jun 2019
    प्लंकेट ने जड़े दो लगातार चौके

    पिछले ओवर में क्रिस वोक्स ने दो छक्के लगाने का काम किया। 49वें ओवर की पहली दो गेंदों पर लियम प्लंकेट ने दो लगातार चौके जड़ने का काम किया।  

    18:29 (IST)08 Jun 2019
    जोस बटलर आउट

    44 गेंदों में 64 रन जड़ने के बाद जोस बटलर पवेलियन लौट गए। बटलर को सैफुद्दीन ने सौम्या सरकार के हाथों कैच आउट कराया। बटलर के आउट होने से इंग्लैंड की 400 रनों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

    18:15 (IST)08 Jun 2019
    इंग्लैंड के नाम बड़ा रिकॉर्ड

    साल 2019 में इंग्लैंड की टीम ने सबसे अधिक 7 बार 300 से अधिक रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। एक साल के दौरान कोई भी टीम इतने रन बनाने में कामयाब नहीं रही है।

    18:05 (IST)08 Jun 2019
    मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

    मॉर्गन और बटलर के बीच चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज इंग्लैंड के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

    17:55 (IST)08 Jun 2019
    बटलर का छक्का गेंद मैदान से बाहर

    मोसद्देक हुसैन के ओवर में जोस बटलर दो छक्के और एक चौका लगा चुके हैं। बटलर द्वारा सामने लगाया गया एक शॉट से गेंद मैदान से बाहर चली गई। जिसके बाद अंपायर को नया गेंद मंगवाना पड़ा।

    17:42 (IST)08 Jun 2019
    बटलर और मॉर्गन से उम्मीदें

    जोस बटलर और इयोन मॉर्गन की कोशिश टीम को यहां से 400 के करीब ले जाने की होगी। जेसन रॉय की 158 रनों की पारी इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम कर चुके हैं।

    17:30 (IST)08 Jun 2019
    रॉय को अंत तक खेलना होगा

    113 गेंदों में 132 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे जेसन रॉय की कोशिश अंत तक खेलने की होगी। जो रूट के आउट होने के बाद जोस बटलर रॉय का साथ देने आए हैं।

    17:15 (IST)08 Jun 2019
    400 रन बनाने के प्रयास में इंग्लैंड

    जेसन रॉय और जो रूट के बीच 71 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शतक जड़ने के बाद रॉय तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम यहां से 400 रन बनाना चाहेगी।

    17:05 (IST)08 Jun 2019
    अंपायर से जा भिड़े रॉय

    मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर चौका लगाते ही जेसन रॉय ने अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ा। रॉय शॉट खेलते ही दौड़ पड़े और अंपायर से जा टकराए जिसके बाद अंपायर वहीं मैदान में गिर पड़े।

    16:53 (IST)08 Jun 2019
    38 गेंदों में 29 रनों की साझेदारी

    जो रूट शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे जेसन रॉय का भरपूर साथ दे रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 38 गेंदों में 29 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    16:40 (IST)08 Jun 2019
    बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं मुर्तजा

    मशरफे मुर्तजा एक छोर से गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। हालांकि, पहला विकेट झटकने के बाद उन्हें कोई और मौका नहीं मिला है। बांग्लादेश को यहां रूबेल हसैन की कमी जरूर खल रही होगी।

    16:24 (IST)08 Jun 2019
    मेहदी हसन ने पकड़ा गजब का कैच

    मेहदी हसन ने शानदार कैच पकड़ बांग्लादेश को बड़ी सफलता दिलाई। जॉनी बेयरस्टो तेजी से इंग्लैंड के लिए रन बनाने का कार्य कर रहे थे, लेकिन मुर्तजा ने उन्हें पवेलियन भेजकर बड़ी सफलता दिलाई।

    16:02 (IST)08 Jun 2019
    बेयस्टो के बल्ले से चौका

    जेसन रॉय के बल्ले  तेजी से रन निकल ही रहे हैं इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो भी तेज पारी खेल रहे हैं। उनके बल्ले से चौका निकला, और उसके बाद जेसन रॉय के बल्ले से भी कवर ड्राइव और चौका  गया। इंग्लैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं।

    15:48 (IST)08 Jun 2019
    सिक्स!

    जेसन रॉय के बल्ले से पहले छ्क्का  निकला फिर चौका लगाया और 38 गेंद में  पचास रन पूरे कर लिए हैं। बेहतरीन  पारी खेल रहे हैं जेसन रॉय।

    15:41 (IST)08 Jun 2019
    10 ओवर का खेल खत्म

    10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 67 रन  बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। रन रेट 6 रन से ऊपर ही चल रहा है।

    15:26 (IST)08 Jun 2019
    सात ओवर समाप्त

    सात ओवर का खेल समाप्त हो गया है जेसन रॉय ने अबतक पांच चौके लगा चुके हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 36 रन है बिना विकेट गंवाए। बेयरस्टो भी हाथ खोलते नजर आ रहे हैं।

    15:23 (IST)08 Jun 2019
    रॉय की तेज शुुरुआत

    जेसन रॉय के बल्ले से निकले  लगातार दो चौकों कुल अबतक उन्होंने चार चौके लगाए हैं। बेहतरीन बल्लेबाजी रॉय की। शाकिब अल हसन को भी नहीं छोड़ रहे हैं, आते ही पहली गेंद पर चौका लगाया।

    15:11 (IST)08 Jun 2019
    तीन ओवर का खेल खत्म

    पहला ओवर समाप्त हो गया है, इग्लैंड को मिले एक रन, दूसरे ओवर से मुतर्जा ने खर्चे पांच रन , तीसरा ओवर भी खत्म हो गया है इस ओवर से एक रन आया। जेसन रॉय और बेयरस्टो संभलकर खेल रहे हैं।

    15:00 (IST)08 Jun 2019
    इंग्लैंड की सलामी जोड़ी क्रीज पर

    इंग्लैंड की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। शाकिब अल हसन पहला ओवर लेकर टीम की तरफ से चल रहे हैं। स्पिनर से पहला ओवर कराया जा रहा है। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

    14:51 (IST)08 Jun 2019
    ये है दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन:

    इंग्लैंड: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (c), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (Wk), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम रैंकेट, मार्क वुड।

    बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (Wk), मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (C), मुस्तफिजुर रहमान।

    14:43 (IST)08 Jun 2019
    बांग्लादेश ने जीता टॉस

    बंग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता कम ही मिली है । ऐसे में बांग्लादेश का समझदारी भरा फैसला है ये, मैच में अगर बारिश होती है तो डकवर्स लुईस के हिसाब से भी फायदा बांग्लादेश को होगा।