Australia vs Sri Lanka  Warm-up  Match : श्रीलंका के कप्तान दीमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं थिरिमाने और डिसिल्वा ने कमाल की पारी खेली जिसकी बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान फिंच ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके लेकिन एक छोर पर ख्वाजा टिके रहे और उनकी 89 रनों की शानदार पारी और स्टॉयनिश के साझेदारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया है। श्रीलंका का लगाातार खराब प्रदर्शन जारी है।

 

Live Blog

Highlights

    22:26 (IST)27 May 2019
    ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

    240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा के शानदार 89 रनों की पारी के चलते इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। 

    22:05 (IST)27 May 2019
    ख्वाजा हुए आउट

    218 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका लगा है और ख्वाजा 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की दरकार है।

    21:29 (IST)27 May 2019
    70 रनों की और दरकार

    ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 102 गेंदों में 70 रनों की दरकार है। ख्वाजा और मार्कश स्टॉयनिश की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

    20:32 (IST)27 May 2019
    श्रीलंका को विकेट की तलाश

    फिंच का विकेट गिरने के बाद शान मार्श और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाल लिया है। 18 ओवर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 89 पर पहुंच गया है।

    20:00 (IST)27 May 2019
    50 के पार ऑस्ट्रेलिया

    240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक विकेट खोकर 50 रनों का आंकड़ा 10वें ओवर में पूरा कर लिया है। ख्वाजा और शॉन मार्श की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

    19:32 (IST)27 May 2019
    ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

    240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका कप्तान फिंच के रूप में लगा है। 16 रन अभी है ऑस्ट्रेलिया का स्कोर।

    19:20 (IST)27 May 2019
    ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत

    240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 ओवर के खेल में केवल 1 रन बनाए हैं। ख्वाजा और कप्तान फिंच कर रहे हैं पारी का आगाज।

    18:43 (IST)27 May 2019
    श्रीलंका ने दिया

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर।

    18:22 (IST)27 May 2019
    200 का आंकड़ा पार

    46 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। अब 24 गेंदों का खेल और बचा है, जिसमें श्रीलंका ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।

    18:22 (IST)27 May 2019
    200 का आंकड़ा पार

    46 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। अब 24 गेंदों का खेल और बचा है, जिसमें श्रीलंका ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।

    17:56 (IST)27 May 2019
    40 ओवर के बाद श्रीलंका

    40 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि आखिर 60 गेंदों में और कितने रन जोड़ते हैं श्रीलंका के बल्लेबाज।

    17:41 (IST)27 May 2019
    श्रीलंका को लगा विकेटों का पंच

    150 का आंकड़ा श्रीलंका ने छू लिया है लेकिन उसने अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। एक सम्मानजनक स्कोर के लिए श्रीलंका को एक साझेदारी की दरकार होगी।

    17:21 (IST)27 May 2019
    उस्मान ख्वाजा हुए चोटिल

    32 वां ओवर लेकर आए थे स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज ने एक शॉट खेला जिसको रोकने के चक्कर में उस्मान ख्वाजा चोटिल हो गए हैं। अभी उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है जो ऑस्ट्रेलिया के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

    17:16 (IST)27 May 2019
    31 ओवर के बाद श्रीलंका

    31 ओवर का खेल हो चुकाना लि है और श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज और जे मेंडिस की जोड़ी इस वक्त मैदान में डटी हुई है।

    16:58 (IST)27 May 2019
    कुशल मेंडिस हुए आउट

    117 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है और कुश मेंडिस 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एडम जेम्पा के हांथ ये सफलता लगी है।

    16:41 (IST)27 May 2019
    100 के पार पहुंचा श्रीलंका का स्कोर

    24वें ओवर में श्रीलंका की टीम ने दो विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। थिरिमाने अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

    16:15 (IST)27 May 2019
    कुशल परेरा आउट

    मैक्सवेल ने कुशळ परेरा को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया है। 78 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। 18वें ओवर का खेल चल रहा है।

    15:57 (IST)27 May 2019
    करुणारत्ने आउट

    श्रीलंका को पहला झटका कप्तान करुणारत्ने के रूप में लगा। करुणारत्ने को केन रिचर्डसन ने ऐलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। 

    15:45 (IST)27 May 2019
    चौको की हैट्रिक

    केन रिचर्डसन के ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार चौके जड़कर थिरिमाने ने चौको की हैट्रिक पूरी की। थिरिमाने अब रन रेट को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

    15:35 (IST)27 May 2019
    44 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी

    श्रीलंकाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 44 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    15:20 (IST)27 May 2019
    साझेदारी बनाने की कोशिश में दोनों बल्लेबाज

    थिरिमाने और करुणारत्ने धीमी गति से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। शुरुआती तीन ओवर में श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं।

    15:07 (IST)27 May 2019
    थिरिमाने ने जड़ा चौका

    कप्तान करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका के लिए पारी का आगाज कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद पर चौका जड़कर थिरिमाने ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।

    14:43 (IST)27 May 2019
    श्रीलंका ने जीता टॉस

    श्रीलंका के कप्तान दीमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश शुरुआती ओवर के दौरान अधिक से अधिक विकेट झटकने की होगी।