Australia vs Sri Lanka Warm-up Match : श्रीलंका के कप्तान दीमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं थिरिमाने और डिसिल्वा ने कमाल की पारी खेली जिसकी बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया था।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान फिंच ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके लेकिन एक छोर पर ख्वाजा टिके रहे और उनकी 89 रनों की शानदार पारी और स्टॉयनिश के साझेदारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया है। श्रीलंका का लगाातार खराब प्रदर्शन जारी है।
240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा के शानदार 89 रनों की पारी के चलते इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।
218 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका लगा है और ख्वाजा 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की दरकार है।
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 102 गेंदों में 70 रनों की दरकार है। ख्वाजा और मार्कश स्टॉयनिश की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
फिंच का विकेट गिरने के बाद शान मार्श और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाल लिया है। 18 ओवर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 89 पर पहुंच गया है।
240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक विकेट खोकर 50 रनों का आंकड़ा 10वें ओवर में पूरा कर लिया है। ख्वाजा और शॉन मार्श की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका कप्तान फिंच के रूप में लगा है। 16 रन अभी है ऑस्ट्रेलिया का स्कोर।
240 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 ओवर के खेल में केवल 1 रन बनाए हैं। ख्वाजा और कप्तान फिंच कर रहे हैं पारी का आगाज।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर।
46 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। अब 24 गेंदों का खेल और बचा है, जिसमें श्रीलंका ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
46 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। अब 24 गेंदों का खेल और बचा है, जिसमें श्रीलंका ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
40 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि आखिर 60 गेंदों में और कितने रन जोड़ते हैं श्रीलंका के बल्लेबाज।
150 का आंकड़ा श्रीलंका ने छू लिया है लेकिन उसने अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। एक सम्मानजनक स्कोर के लिए श्रीलंका को एक साझेदारी की दरकार होगी।
32 वां ओवर लेकर आए थे स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज ने एक शॉट खेला जिसको रोकने के चक्कर में उस्मान ख्वाजा चोटिल हो गए हैं। अभी उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है जो ऑस्ट्रेलिया के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।
31 ओवर का खेल हो चुकाना लि है और श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज और जे मेंडिस की जोड़ी इस वक्त मैदान में डटी हुई है।
117 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा है और कुश मेंडिस 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एडम जेम्पा के हांथ ये सफलता लगी है।
24वें ओवर में श्रीलंका की टीम ने दो विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। थिरिमाने अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।
मैक्सवेल ने कुशळ परेरा को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया है। 78 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। 18वें ओवर का खेल चल रहा है।
श्रीलंका को पहला झटका कप्तान करुणारत्ने के रूप में लगा। करुणारत्ने को केन रिचर्डसन ने ऐलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।
केन रिचर्डसन के ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार चौके जड़कर थिरिमाने ने चौको की हैट्रिक पूरी की। थिरिमाने अब रन रेट को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
श्रीलंकाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 44 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
थिरिमाने और करुणारत्ने धीमी गति से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। शुरुआती तीन ओवर में श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं।
कप्तान करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका के लिए पारी का आगाज कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद पर चौका जड़कर थिरिमाने ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।
श्रीलंका के कप्तान दीमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश शुरुआती ओवर के दौरान अधिक से अधिक विकेट झटकने की होगी।