Arjun Tendulkar county cricket:  क्रिकेट के भगवान कहे जाने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। पिछले साल अंडर 19 टीम में चुने जीने के बाद अर्जुन सुर्ख़ियों में आए थे। अर्जुन इन दिनों इंग्लैंड में हैं और काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। यहां उन्होंने सेकंड XI चैंपियनशिप के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अर्जुन ने सरे सेकंड इलेवन के आलराउंडर नथान टायली को बोल्ड कर लोगों को हैरान कर दिया। अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने पिता की लेगेसी का बोझ ढो रहे अर्जुन ने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अच्छा प्रर्शन किया। उनके ओवर ओवर की दूसरी गेंद पर नथान टायली ने गुड लेंथ गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे और गेंद स्विंग लेते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। अर्जुन ने इस मैच में 11 ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने 455 की इकॉनमी से 50 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दो मेडेन ओवर भी डाले।

हालांकि अर्जुन की शानदार गेंदबाजी के बावजूद सरे सेकंड इलेवन ने 6 विकेट खोकर 340 रन बना लिए। जवाब में अबतक सेकंड XI चैंपियनशिप ने चार विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। सैम करन ने 91 गेंदों में 140 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे, वहीं जैमी स्मिथ ने भी अर्धशतक लगाया। इसके बाद सरे ने दो ओर विकेट खोए और 60 ओवर के बाद 276 रन बना लिए थे।