भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के स्टैंड का नामकरण किया गया। डीडीसीए ने विराट कोहली को खास सम्मान देते हुए उनके नाम पर स्टैंड का नाम रखा। इस मौके पर विराट कोहली के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ-साथ भारतीय टीम के और खिलाड़ी भी इस मौके पर वहां पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अधिकतर समय एक साथ ही दिखाई पड़े। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का विराट के हाथों पर किस करती दिख रही हैं। विराट कोहली को लेकर डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कई बातों का जिक्र किया। रजत शर्मा ने कहा कि कोहली के पिता के निधन के समय तब अरुण जेटली उनके घर गए थे। उन्होंने वहां जाकर कोहली की तारीफ की थी।
बता दें कि पिता की देहांत के बाद जिस तरह से कोहली ने बल्लेबाजी की उससे कई दिग्गज उनसे प्रभावित हुए थे। रजत शर्मा की बातों को सुनकर कोहली बेहद भावुक हो गए जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने उन्हें संभालने का काम किया। अनुष्का शर्मा ने इसी दौरान उनके हाथों पर किस किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर कोहली ने एक पुराना किस्सा शेयर किया।
कोहली ने बताया साल 2001 के दौरान उन्हें फिरोजशाह केटला मैदान पर हो रहे मैच का एक टिकट मिला था। जिसके बाद उन्होंने वहां जाकर खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ लिया था। लेकिन आज स्टेडियम का एक स्टैंड ही उनके नाम पर है, यह उनके लिए बड़े ही सम्मान की बात है। बता दें कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से टी-20 सीरीज खेलनी है।
