महेंद्र सिंह धोनी भले ही काफी लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हों लेकिन सुर्खियों में हमेशा रहते हैं। कभी संन्यास की खबरों को लेकर तो कभी क्रिकेट की प्रैक्टिस को लेकर। पिछले दिनों धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सामने आया था और अब उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वह टीम इंडिया की 7 नंबर वाली जर्सी पहने हुए दिख रहे हैं। ये फोटो @DHONIism नाम के पेज से शेयर हुई है। इस पोस्ट से ऐसे जाहिर हो रहा है कि क्रिकेट लवर्स अब भी कैप्टन कूल को फिर से मैदान पर देखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह जर्सी धोनी ने एक एड शूट के लिए पहनी है लेकिन अगर में वह इसे पहन मैदान पर उतर जाएं तो उनके फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होगा।
टीम इंडिया की नीली जर्सी पहने हुए धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कह रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि एक बार फिर से धोनी क्रिकेट पिच पर अपना जोशीला अंदाज दिखा सकते हैं। तस्वीर देख कोई लिख रहा है कि धोनी की मैदान पर वापसी तो किसी ने लिखा है कि फाइनली ब्लू जर्सी में फिर से माही। धोनी को इस टीशर्ट में देख उनके चाहने वाले काफी खुश हैं।
फैंस धोनी पर अपनी पैनी नजरें रखते हैं और इसीलिए वह जहां भी जाते हैं तुरंत किसी न किसी के कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं। क्रिकेट प्रेमी फिर से धोनी का मैदान पर हेलिकॉप्टर शॉट देखना चाहते हैं। पिछले कई महीनों ने मीडिया में धोनी के संन्यास की खबरें आई हैं लेकिन माही ने खुद कहा था कि फनसे जनवरी तक रिटायरमेंट को लेकर किसी तरह की बातचीत न करें। इसी बीच ब्रावो ने भी कहा था कि धोनी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि धोनी 2020 में खेलने के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक धोनी के संन्यास लेने के बारे में किसी तरह की ऑफीसियल प्रतिक्रिया नहीं आई।
Exclusive Pic of DHONI from Ad Shoot. pic.twitter.com/TqCFuR5G5F
— DHONIsm™ (@DHONIism) December 15, 2019
वहीं दूसरी ओर धोनी मास्टरकार्ड के साथ ‘टीम कैशलेस इंडिया’ नाम से मुहिम चला रहे हैं। धोनी ही इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह है जो कि इन दिनों व्यापारियों और उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट को अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। इसका वीडियो भी ट्विटर पर आ चुका है।

