ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लीग मैच  का मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कागज पर देखों तो दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम  के अनुभव में भी अंतर है। हालांकि  अफगानिस्तान  की टीम बड़ा उलटफेर करने का दम रखती है। अभ्यास मैच के दौरान अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को मात दी थी। यह मैच  भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर निगाहें होंगी। गेंद से छेड़खानी करने के मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। आईपीएल में  वॉर्नर ने सर्वाधिक 692 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों का फॉर्म अच्छा है  देखना यह होगा कि दोनों कैसा प्रदर्शन करते हैं। अफगानिस्तान की पूरी ताकत  उसकी गेंदबाजी है और टीम राशिद खान इस आक्रमण की धुरी हैं। यह टीम 250-280 तक का स्कोर बचाने की क्षमता  रखती है

 प्लेइंग इलेवन:
अफगानिस्तान –
गुलबदीन नायब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह जज़ी, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, मोहम्मद नबी, रशश खान, दावत ज़ादरान, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन।

ऑस्ट्रेलिया-
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

Live Blog

Highlights

    17:36 (IST)01 Jun 2019
    टॉस

    इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

    17:20 (IST)01 Jun 2019
    किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है अफगानिस्तान

    चार साल पहले जब अफगानिस्तान ने पहली बार विश्व कप में कदम रखा था तब इस टीम को कोई गिनता भी नहीं था लेकिन चार साल में इस टीम ने अपनी दिशा बदल दी और एक ऐसी टीम के तमगे का साथ विश्व कप खेलने पहुंची है जो किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है।

    17:05 (IST)01 Jun 2019
    बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में

    कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो बेहतरीन फॉर्म में हैं। अंत में मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल का रोल भी काफी अहम है। 

    16:52 (IST)01 Jun 2019
    सही समय पर फॉर्म में वापसी की

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सही समय पर फॉर्म में वापसी की है। 2018 तक इस टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था लेकिन 2019 में इस टीम ने भारत को भारत में हराया और फिर पाकिस्तान को 5-0 से मात दी।

    15:12 (IST)01 Jun 2019
    अफगानिस्तान ने बदला कप्तान:

    विश्व कप से दो महीने पहले अफगानिस्तान टीम का कप्तान बदला गया। असगर अफगान की जगह गुलबदीन नायब को कप्तान बनाया गया।

    15:00 (IST)01 Jun 2019
    पहली बार विश्व कप में एंट्री

    अफगानिस्तान की टीम पहली बार विश्वकप में उतरी है। अफगानिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती है।

    14:02 (IST)01 Jun 2019
    ये हैं अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज

    अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज  के तौर पर गुलबदीन नैब, दौलत जादरान, हामिद हसन, अफताब आलम हैं। टीम की तेज गेंदबाजी की कमान इन गेंदबाजों के कंधों पर ही होगी।

    13:33 (IST)01 Jun 2019
    फिंच और उस्मान पर भी नजरें

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी  एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा  फॉर्म में है और ऐसे में इन दोनों पर भी सभी की निगाहें होगी।

    13:18 (IST)01 Jun 2019
    ऑस्ट्रेलियाई स्पिन विभाग है मजबूत:

    अफगानिस्तान की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई स्पिन अटैक भी कमजोर नहीं है। स्पिन में एडम जम्पा और नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं।

    13:04 (IST)01 Jun 2019
    2018 तक कमजोर मानी जा रही थी ऑस्ट्रेलिया:

    2018  ऑस्ट्रेलियाई  टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था लेकिन 2019 में इस टीम ने भारत को भारत में हराया और फिर पाकिस्तान को 5-0 से मात दी। 

    12:53 (IST)01 Jun 2019
    राशिद खान पर होंगी निगाहें

    आफगानिस्तान  टीम के स्पिनर राशिद  खान पर भी नजरें होंगी। राशिद खान गेंदबाजी की रैंकिंग में तीसरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के सामने राशिद की गेंदबाजी की परीक्षा होगी।

    12:32 (IST)01 Jun 2019
    ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत पर

    ऑस्ट्रेलिया की नजर कम अनुभवी  अफगानिस्तान की टीम को हराने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि टीम जीत के साथ विश्व कप में अपने सफर का आगाज करे।

    12:08 (IST)01 Jun 2019
    वॉर्नर पर होंगी निगाहें

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पर  निगाहें होंगी अगर उनका बल्ला चला तो  विपक्षी टीम के लिए जीतना काफी मुश्किल होगा। पहले अटकलें थी किं वह शायद अनफिट  हैं लेकिन अब खबर हैं कि वह पूरी तरह से फिट हैं और  ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं।

    11:48 (IST)01 Jun 2019
    ऑस्ट्रेलिया का पिछले पांच मैच में प्रदर्शन:

    पिछले पांच मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले पांच मैचों में अजेय रही है उसे एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

    11:37 (IST)01 Jun 2019
    अफगानिस्तान के पिछले पांच मैच

    अफगानिस्तान की टीम के पिछले पांच मैच पर नजर डालें तो  अफगानिस्तान को दो मैच में हार मिली है जबकि तीन में अफगानिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। उन्होंने 22 मैच में 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

    11:33 (IST)01 Jun 2019
    स्पिन अटैक होगी चुनौती

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अफगानिस्तान की टीम की स्पिन  गेंदबाजी मुख्य चुनौती होगी। राशिद खान की गेंदबाजी दुनिया भर में लोहा मनवा चुकी है।