चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में यह अफगानिस्तान की पहली जीत है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना पाई। इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई।
AFG vs ENG Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने ऐतिहासिक पारी खेली। उनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हो गया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने बेहतरीन शतक जड़ा, लेकिन अंग्रेजों का बेड़ा पार नहीं लगा पाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को दूसरी बार आईसीसी इवेंट में हराया। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था।
ICC Champions Trophy, 2025
Afghanistan
325/7 (50.0)
England
317 (49.5)
Match Ended ( Day – Match 8 )
Afghanistan beat England by 8 runs
इब्राहिम जादरान ने 146 गेंद पर 177 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 और लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट लिए। जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट लिए। अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। ब्रायडन कार्स की जगह जेमी ओवरटन आखिरी एकादश का हिस्सा हैं।
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 120 और कप्तान जोस बटलर ने 38 रन बनाए। बेन डकेट और जेमी ओवरटन ने 32 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 25 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 14 रन बनाए। फिल साल्ट ने 12 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 9, आदिल रशीद ने 5 रन बनाए। मार्क वुड 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अफगानिस्ता के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारुकी, राशिद खान और गुलबदीन नायब ने 1-1 विकेट लिए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अंक तालिका (27 फरवरी 2025 की सुबह 10:00 बजे तक अपडेट)
| ग्रुप A | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | अंक | NRR |
| न्यूजीलैंड (Q) | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.863 |
| भारत (Q) | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0.647 |
| बांग्लादेश (E) | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.443 |
| पाकिस्तान (E) | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.087 |
| ग्रुप B | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | अंक | NRR |
| साउथ अफ्रीका | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 2.14 |
| ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 0.475 |
| अफगानिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.99 |
| इंग्लैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.305 |
ये हैं अफगानिस्तान और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारुकी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, मार्क वुड।
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 120 और कप्तान जोस बटलर ने 38 रन बनाए। बेन डकेट और जेमी ओवरटन ने 32 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 25 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 14 रन बनाए। फिल साल्ट ने 12 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 9, आदिल रशीद ने 5 रन बनाए। मार्क वुड 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारुकी, राशिद खान और गुलबदीन नायब ने 1-1 विकेट लिए।
अजमतुल्लाह उमरजई की पहली गेंद पर आदिल रशीद ने सिंगल लिया। मार्क वुड ने सिंगल लिया। आदिल रशीद ने सिंगल लिया। मार्क वुड ने सिंगल लिया। इंग्लैंड को 2 गेंद पर 9 रन चाहिए थे। आदिल रशीद कैच आउट हुए। अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर समाप्त। वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाएगी।
इंग्लैंड ने 49 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 1 ओवर में 13 रन चाहिए। आदिल रशीद 3 और मार्क वुड बगैर खाता खोले क्रीज पर। अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों में गेंद।
फजलहक फारुकी ने जोफ्रा आर्चर को आउट किया। उन्होंने 14 रन बनाए। आदिल रशीद 3 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 48.5 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन। जीत के लिए 7 गेंद पर 13 रन चाहिए।
जेमी ओवरटन को अजमतुल्लाह उमरजई ने आउट किया। उन्होंने 32 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 48 ओवर में 8 विकेट पर 310 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 16 रन चाहिए। आदिल रशीद नए बल्लेबाज हैं। जोफ्रा आर्चर 13 रन बनाकर क्रीज पर। फजलहक फारुकी 49वां ओवर करेंगे।
जो रूट को अजमतुल्लाह उमरजई ने आउट किया। उन्होंने 111 गेंद पर 120 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 46 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 35 रन चाहिए। जोफ्रा आर्चर बगैर खाता खोले और जेमी ओवरटन 24 रन बनाकर क्रीज पर।
जो रूट का विकेट इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों के लिए अहम है। फजलहक फारुकी के ओवर में 10 रन बने। इंग्लैंड का स्कोर 45 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 48 रन चाहिए। जेमी ओवरटन 21 और जो रूट 114 रन बनाकर क्रीज पर।
जो रूट ने शतक ठोक दिया है। वह 100 गेंद पर 101 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 42 ओवर में 6 विकेट पर 251 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 75 रन चाहिए।
जो रूट शतक के करीब पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान और जीत के बीच वह खड़े हैं। 90 गेंद पर 90 रन बनाकर क्रीज पर। लियाम लिविंगस्टोन 10 रन बनाकर आउट। गुलबदीन नायब को विकेट मिला। इंग्लैंड का स्कोर 38.4 ओवर में 6 विकेट 233 रन। 69 गेंद पर 93 रन चाहिए।
अजमतुल्लाह उमरजई ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 गेंद पर 38 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 36.5 ओवर में 5 विकेट पर 216 रन। जीत के लिए 79 गेंद पर 110 रन चाहिए। लियाम लिविंगस्टोन नए बल्लेबाज हैं। जो रूट 87 गेंद पर 84 रन बनाकर क्रीज पर।
अफगानिस्तान को विकेट की तलाश की है। इंग्लैंड ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 112 रन चाहिए। जो रूट 83 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर।
जोस बटलर और जो रूट ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। जोस बटलर 36 और जो रूट 77 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 34.3 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन। 77 गेंद पर 73 रन चाहिए। जीत के लिए 93 गेंद पर 120 रन चाहिए।
इंग्लैंड ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। जीत के लिए 154 रन चाहिए। जो रूट 61 और जोस बटलर 18 रन बनाकर क्रीज पर। 50 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।
हैरी ब्रूक को मोहम्मद नबी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 25 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 21.4 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन। जीत के लिए 193 रन चाहिए। जोस बटलर नए बल्लेबाज हैं। जो रूट 42 रन बनाकर क्रीज पर।
बेन डकेट को राशिद खान ने पवेलियन भेज दिया है। बेन डकेट ने 45 गेंद पर 38 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन। जीत के लिए 228 रन चाहिए। हैरी ब्रूक नए बल्लेबाज हैं। जो रूट 32 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन। जीत के लिए 243 रन चाहिए। बेन डकेट 32 और जो रूट 24 रन बनाकर क्रीज पर। 45 गेंद पर 53 रन की साझेदारी। फजलहक फारुकी की गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी ने बेन डकेट का कैच छोड़ा। अफगानिस्तान को यह गलती भारी पड़ सकती है।
इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन। जीत के लिए 266 रन चाहिए। बेन डकेट 21 और जो रूट 13 रन बनाकर क्रीज पर। 23 गेंद पर 30 रन की साझेदारी।
मोहम्मद नबी ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। जो रूट बगैर खाता खोले क्रीज पर। बेन डकेट 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6.1 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन। जीत के लिए 296 रन चाहिए।
इंग्लैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 296 रन चाहिए। जेमी स्मिथ 9 और बेन डकेट 8 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 11 रन की साझेदारी।
फिल साल्ट को अजमतुल्लाह उमरजई ने बोल्ड किया। उन्होंने 12 रन बनाए। बेन डकेट 7 रन बनाकर क्रीज पर। जेमी स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड का स्कोर 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन। जीत के लिए 307 रन चाहिए।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर। फजलहक फारूकी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने 2 चौके जड़े। फिल साल्ट 8 और बेन डकेट बगैर रन बनाए क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन। जीत के लिए 318 रन चाहिए।
अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान ने 146 गेंद पर 177 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 और लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट लिए। जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट लिए।
मोहम्मद नबी ने जो रूट को 4 गेंद पर 17 रन ठोके। इसके बाद इब्राहिम जादरान ने चौका और 2 रन बनाए। ओवर में 23 रन बने। अफगानिस्तान का स्कोर 47 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन। मोहम्मद नबी 18 गेंद पर 36 और इब्राहिम जादरान 138 गेंद पर 159 रन बनाकर क्रीज पर।
इब्राहिम जादारन ने 134 गेंद पर 4 छक्के और 11 चौके की मदद से 150 रन बना लिए है। अफगानिस्तान का स्कोर 45.3 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन। मोहम्मद नबी 18 रन बनाकर क्रीज पर।
अफगानिस्तान ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 122 और मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।
मार्क वुड 38वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 18 रन आए। अजमतुल्लाह उमरजई ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही अफगानिस्तान का दोहरा शतक पूरा हो गया। पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान ने चौका लगाया। 38 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 208 रन है। इब्राहिम जादरान के 109 गेंद में 107 रन हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के 24 गेंद में 39 रन हैं। दोनों के बीच 51 गेंद में 68 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इब्राहिम जादरान ने 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लिया और अपना शतक पूरा किया। यह उनका 35वीं पारी में छठा वनडे शतक है। इब्राहिम जादरान इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
हशमतुल्लाह शाहिदी 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। शाहिदी को आदिल रशीद ने बोल्ड किया। शाहिदी ने 67 गेंद पर 40 रन बनाए। उनकी जगह अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी के लिए आए। 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 143 रन है। इब्राहिम जादरान के 83 गेंद में 82 रन हैं।
इब्राहिम जादरान ने 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना 8वां वनडे इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 26वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। 26 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 112 रन है। इब्राहिम जादरान के 71 गेंद में 60 रन हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी के 57 गेंद में 33 रन हैं। दोनों के बीच 103 गेंद में 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हशमतुल्लाह शाहिदी और इब्राहिम जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 22 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 91 रन है। इब्राहिम जादरान के 60 गेंद में 47 रन हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी के 44 गेंद में 25 रन हैं।
