बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले एक भारतीय पैरा खिलाड़ी पर डोपिंग का साया मंडरा रहा है चूंकि उनके मूत्र के नमूने में वाडा द्वारा प्रतिबंधित मोरफिन के अंश पाए गए हैं। भारतीय पैरालम्पिक समिति ने कहा कि राष्ट्रमंडल आयोजकों ने इसे डोप उल्लंघन नहीं करा है क्योंकि अंतिम फैसला अभी आया नहीं है।

पीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हम इसे डोप उल्लंघन नहीं कह सकते क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल आयोजकों ने नहीं कहा है। जांच चल रही है। उन्होंने कुछ सवाल पूछे और हमने जवाब दे दिए। देखते हैं कि क्या फैसला आता है। उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी ने एक पेनकिलर ली थी और डोप नमूने देने से पहले फार्म में इसका उल्लेख किया था।

हो सकता है कि मोरफिन उसी दवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर गई हो। हमें सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। भारतीय पैरा एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।