21वें राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां दिन सोमवार, निशानेबाजी में भारत के लिए शानदार रहा। भारत ने पांचवें दिन निशानेबाजी में कुल चार पदक अपने नाम किए जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के शीर्ष निशानेबाजों में शामिल जीतू राय ने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। युवा निशानेबाज मेहुली घोष ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। मेहुली ने पदक की रेस में अपने से अधिक अनुभवी अपूर्वी चंदेला को पछाड़ दिया जिन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। ओम मिथारवाल ने भी भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। इस्मित सिंह हालांकि फाइनल में जाने के बाद पदक से चूक गए। जीतू ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना हासिल किया। ओम ने इसी स्पर्धा में कांसे पर कब्जा जमाया।जीतू ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहले स्तर में 150.1 का स्कोर किया। मिथारवाल ने 147.1 का स्कोर हासिल किया।
पहले स्तर के एलिमिनेशन में जीतू शीर्ष पर बरकरार थे, वहीं मिथारवाल एक स्थान ऊपर उठते हुए रजत पदक की दौड़ में शामिल हो गए थे।कुछ समय बाद फाइनल में शीर्ष-3 निशानेबाज रह गए थे। इसमें दो भारतीय, जीतू और मिथारवाल एवं एक आस्ट्रेलियाई निशानेबाज कैरी बेल शामिल थे, जिन्होंने बाद में अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।
मिथारवाल ने कुल 214.3 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अब भिड़ंत स्वर्ण पदक के लिए जीतू और बेल के बीच थी। यहां जीतू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 235.1 का स्कोर कर सोना जीता और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी बनाया। आस्ट्रेलिया के निशानेबाज बेल ने 233.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया।
जीतू ने 2014 में ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शामिल हुए और स्वर्ण पदक हासिल किया।
Commonwealth Games 2018 Opening Ceremony highlights :
-भारत के मंजीत सिंह पुरुषों की 40 किलोमीटर प्वाइंट रेस स्पर्धा के क्वालीफाइंग मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।
–भारत के पुरुष जिमनास्ट राकेश पात्रा यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों के रिन्ग स्पर्धा के फाइनल में हार गए। पात्रा को इस स्पर्धा में अंतिम आठवां स्थान हासिल हुआ। उन्होंने कुल 12.933 अंक हासिल किए।
-निशानेबाज सानिया शेख रविवार को निशानेबाजी की स्कीट स्पर्धा में पदक से चूक गई। वहीं भारत के गोला फेंक एथलीट तजिंदर सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
– भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डाला। विकास ने कैरारा स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित पुरुषों की 94 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
-भारत की महिला जिमनास्ट प्रणति दास यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में हार गईं।
–हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनू भाकर ने करियर के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में ही सोना जीतकर अपनी क्षमता साबित कर दी है।
-इंग्लैंड की ओर से अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय महिला टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता में 2-1 से जीत हासिल की।
– मुक्केबाज विकास कृष्ण ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे दिन रविवार को अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 75 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
-अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारतीय बैडमिंटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
-भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।
-भारत के तैराक सजन प्रकाश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
– भारत के निशानेबाजों रवि कुमार और दीपक कुमार ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
-भारतीय महिला निशानेबाजों मनु भाकर और हीना सिद्धु ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मनु और हीना ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन स्तर पर शीर्ष-2 में स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
-इंग्लैंड की ओर से अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय महिला टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता में 2-1 से जीत हासिल की। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए इस मैच में भारत के लिए नवनीत कौर और गुरजीत कौर ने किया। भारतीय टीम का सामना अब पूल-ए में दक्षिण अफ्रीका से होगा।
– भारत के पुरुष पैदलचाल एथलीट मनीष रावत और इरफान कोलोथम थोडी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। मनीष ने छठा और इरफान ने 13वां स्थान हासिल किया।
–

