Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights : बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारत ने वेटलिफ्टर में शनिवार को एक के बाद एक तीन मेडल जीते। सबसे पहले संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम में रजत पदक हासिल करने में सफल रहे। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराजा पुजारी ने बॉन्ज मेडल अपने नाम किया। फिर सैखोम मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड दिलाया। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने देश को सिल्वर दिलाया था। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में उन्होंने गोल्ड दिलाया था।
भारत के लिए शनिवार का दिन काफी शानदार रहा। उसके खाते में अबतक तीन मेडल आ चुके हैं। इनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक बॉन्ज है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मिक्सड टीम मुकाबले में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान को 5-0 से हराया था। ऐसे में एक मैच बाकी रहते ही भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
चाय-पकोड़ा बेचने वाले के वेटलिफ्टर बेटे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया पहला पदक
अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने मिश्रित युगल में सचिन डियास और टी हेंडाहेवा को 21 -14, 21- 9 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। लक्ष्य सेन ने निलुका करूणारत्ने को 21 -18, 21- 5 से शिकस्त दी । आकृषि कश्यप ने सुहासनी विदानागे को 21 3, 21- 9 से हराया । भारत पुरूष युगल और महिला युगल मैच भी खेलेगा। आखिरी लीग मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा।
मीराबाई चानू का हौसला, डिप्रेशन से उबरकर भारत को ओलंपिक में सिल्वर के बाद राष्ट्रमंडल में दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल
भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां टीम स्पर्धाओं में लगातार जीत दर्ज की। पहले मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप दो के मैच में गयाना को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा जबकि पुरुष टीम ने ग्रुप तीन के मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड को इसी अंतर से मात दी।
Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights : भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शनिवार का दिन काफी शानदार रहा। वेटलिफ्टिंग में एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक बॉन्ज मिला।
मीराबई चानू ने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास में 109 किलोग्राम का भार उठाया और इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने पहला गोल्ड हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेलों के में यह उनका दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में सोना जीता था। 2014 (ग्लास्गो) में रजत जीता था।
मीराबाई चानू ने अपने पहले प्रयास में 84 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 88 किलोग्राम का वजन उठाया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि वह तीसरे प्रयास में 90 किलो ग्राम का वजन नहीं उठा पाईं। स्नैच राउंड समाप्त होने के बाद शीर्ष पर रहीं।
टेबल टेनिस में पुरुष टीम इवेंट में भारत ने नॉर्दन आयरलैंड को 3-0 से हराया। पहले दो गेम के बाद हरमीत देसाई ने ओवन काटकार्ट को 3-2 से हराकर भारत की जीत तय की। भारत ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।
स्क्वैश में भारत की जोश्ना चिनाप्पा ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में बारबाडोस की मेगन बेस्ट को 11-8,11-9,12-10 से हराया और प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं सुनैना कुरुविला को मलेशिया की खिलाड़ी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 61 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी को बधाई दी।
Overjoyed by the accomplishment of P. Gururaja! Congratulations to him for winning the Bronze at the Commonwealth Games. He demonstrated great resilience and determination. I wish him many more milestones in his sporting journey. pic.twitter.com/i04Fv2owtW
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
गुरुराजा पुजारी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के पुरूष 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 118 किलो और क्लीन एंड जर्क में 151 किलो ग्राम का भार उठाया और 269 किलोग्राम के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में सिल्वर जीता था।
भारतीय बॉक्सर मोहम्मद हसमुद्दीन ने राउंड ऑफ-32 में साउथ अफ्रीका के अजमोले दयेयी को 5-0 से हरा दिया। इसके साथ ही वह अब राउंड ऑफ 16 में पहुंचे।
वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराजा पुजारी के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। स्नैच में पुजारी ने अपने प्रयास में 115 किलोग्राम, दूसरे प्रयास में 118 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरी बार में उन्होंने 120 किलोग्राम उठाने का फैसला किया, लेकिन असफल रहे। मलेशिया के अजनिल बिन ने 127 किलोग्राम का भार उठाया और कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।
Exceptional effort by Sanket Sargar! His bagging the prestigious Silver is a great start for India at the Commonwealth Games. Congratulations to him and best wishes for all future endeavours. pic.twitter.com/Pvjjaj0IGm
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
मनिका बत्रा की अगुवाई वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप दो के मैच में गयाना को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। इससे पहले महिला टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और फिजी को भी 3-0 के अंतर से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिंग्स और चेल्सी एडघिल को 11-5 11-7 11-7 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। मनिका बत्रा ने इसके बाद थुरिया थॉमस को सीधे गेम में 11-1, 11-3, 11-3 से हराया। एक अन्य मैच में रीथ ने चेल्सिया एडघिल के खिलाफ 11-7 14-12 13-11 से जीत दर्ज करके भारत को 3–0 की अजेय बढ़त दिलाई।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मिक्सड टीम मुकाबले में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराया। पाकिस्तान को 5-0 से हराने के बाद भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके एक मैच बाकी रहते क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने मिश्रित युगल में सचिन डियास और टी हेंडाहेवा को 21 -14, 21- 9 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। लक्ष्य सेन ने निलुका करूणारत्ने को 21 -18, 21- 5 से शिकस्त दी । आकृषि कश्यप ने सुहासनी विदानागे को 21 3, 21- 9 से हराया । भारत पुरूष युगल और महिला युगल मैच भी खेलेगा। आखिरी लीग मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा।
संकेत सरगर ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की और अपना हाथ चोटिल कर बैठे । तीसरे प्रयास में उन्होंने 142 किलोग्राम उठाने का प्रयाय किया, लेकिन दर्द के कारण वह असफल रहे।
वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने भारत को पहला पदक दिलाया है। वह 55 किलोग्राम में रजत पदक हासिल करने में सफल रहे हैं। वह एक किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए। उन्होंने काफी शानादर प्रदर्शन किया, लेकिन क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में चोटिल हो गए। फिर भी उन्होंने तीसरा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
वेटलिफ्टिंग में पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के संकेत महादेव के पास गोल्ड जीतने का मौका है। अपने पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी बार में 111 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे प्रयास में 113 किलोग्राम वजन उठाया। स्नैच में पहले नंबर पर रहे। अब क्लीन एंड जर्क में उन्हें इस प्रदर्शन को जारी रखना होगा।
वेटलिफ्टिंग में पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबला जारी है। भारत की ओर से संकेत महादेव इसमें चुनौती पेश कर रहे हैं और उनसे पदक की उम्मीद है।
मिक्स्ड टीम बैडमिंटन में भारत का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और मचिमंदा पोनप्पा की जोड़ी ने श्रीलंका की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। इसके साथ ही भारत के पास ग्रुप मैच में 1-0 की बढ़त हो गई है। दूसरे मुकाबले में लक्ष्य सेन का सामना निलुका करुणारत्ने से हो रहा है।
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज इतिहास रचने के करीब हैं। वह पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54.55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। वह अपनी हीट में चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।
टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दिलाया था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी वह भारत का खाता खोल सकती हैं। देश को उनसे गोल्ड की उम्मीद है।
Commonwealth Games 2022 Day 2 : भारतीय बैडमिंटन टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मिक्सड इवेंट में 5-0 की जीत के साथ शुरुआत की। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को जीत मिली। महिला क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट से हार के साथ पदार्पण किया। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से जीत और फिर फिजी के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी में, शिव थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के खिलाफ अपने पुरुषों के 63.5 किग्रा राउंड ऑफ 32 बाउट में जीत हासिल की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले दिन घाना के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। एक्वेटिक्स में, कुशाग्र रावत हीट 3 में अंतिम स्थान पर रहे और पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में बाहर हो गए। ट्रायथलॉन में भारत प्रज्ञा मोहन और संजना जोशी के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ क्रमश: 26वें और 27वें स्थान पर रहा।