Commonwealth Games 2022 Day 11 Highlights: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय शटलर्स और पैडलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी दिन भारत के लिए 5 गोल्ड दांव पर थे। इनमें से 4 जीता और मेन्स हॉकी में ऑस्ट्रेलिया से हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके बाद बैडमिंटन मेन्स डबल्स के गोल्ड मेडल मैच में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत हासिल की।
अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल्स में गोल्ड जीता। इसके अलावा मेन्स सिंगल्स मुकाबले में जी साथियान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 61 पदक हासिल किए। वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर है। बता दें कि बर्मिंघम में रविवार का दिन भारत के लिए सुपर संडे साबित हुआ। रविवार को भारत ने सबसे ज्यादा 15 पदक हासिल किए। इसमें से 5 स्वर्ण पदक रहे।
CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत के शेड्यूल पर नजर
देश को सबसे ज्यादा 12 मेडल रेसलिंग में मिला। वहीं वेटलिफ्टिंग में 10 मेडल मिले। गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय एथलीटों ने कुल 66 पदक, 26 स्वर्ण और 20 रजत और 20 कांस्य जीते थे। देश मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार निशानेबाजी के होने से नुकसान हुआ। गोल्ड कोस्ट में 66 पदकों में से इस स्पर्धा में 16 पदक मिले थे।
CWG Games 2022 India Day 11 भारत ने 22 गोल्ड के साथ कुल 61 मेडल अपने नाम किए।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 61 पदक अपने नाम किए। देश को सबसे ज्यादा 12 मेडल रेसलिंग में मिला। वहीं वेटलिफ्टिंग में 10 मेडल मिले।
बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 7-0 हारकर भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। आखिरी दिन भारत के पांच गोल्ड मेडल मैच थे। इनमें से चार उसने हासिल किया। एक ब्रॉन्ज मेडल भी मिला। बैडमिंटन में तीन और टेबल टेनिस में एक गोल्ड मिला। टेबल टेनिस में ही एक ब्रॉन्ज भी मिला।
मेन्स हॉकी के फाइनल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 6-0 की बढ़त बना ली है। मैच का एक हाफ और बचा है और ऐसा लगा रहा है कि भारतीय टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा।
अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल्स में गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में शरत ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से हराया।
बैडमिंटन के मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
टेबल टेनिस सिंगल्स में शरत कमल और लियाम पिचफोर्ड के बीच मुकाबला जारी है। पहला गेम हारने के बाद शरत ने शानदार वापसी की और दो गेम जीत लिए हैं। उन्हें गोल्ड अपने नाम करने लिए दो और गेम जीतने होंगे।
मेन्स हॉकी में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम ने अबतक चैंपियन की तरह खेल दिखाया है। डिफेंडिंग चैंपियन पहले हाफ के बाद 5-0 से आगे है।
बैडमिंटन में चिराग और सात्विक भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मेंस डबल्स में पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया। यह जोड़ी भारत को आज तीसरा स्वर्ण दिला सकती है।
बैडमिंटन में मेन्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी से है।
टेबल टेनिस में मेन्स सिंगल्स मुकाबले में जी साथियान ने इंग्लैंड के ड्रॉन्कहेल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मेन्स हॉकी का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शुरू हो गया है।
बैडमिंटन में मेन्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी से है।
टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में कांस्य पदक के लिए जी साथियान और इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल का मुकाबला हो रहा है।
मेंस सिंगल्स के फाइनल मैच में पहला गेम गंवाने के बाद लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 2-1 से हराया। मलेशियाई खिलाड़ी को तीसरे गेम में 21-16 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा गोल्ड जीता है।
मेंस सिंगल्स के फाइनल मैच के दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को हराया। मलेशियाई खिलाड़ी को 21-9 से हराया। मैच में 1-1 की बराबरी पर
मेंस सिंगल्स के फाइनल मैच के पहले गेम में लक्ष्य सेन को मलेशिया के एंग जे यॉन्ग से हार का सामना करन पड़ा। दोनों के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिला। मलेशियाई खिलाड़ी ने 21-19 से जीत हासिल की।
मेंस सिंगल्स के फाइनल मैच में लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया के एंग जे यॉन्ग के साथ हो रहा है। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।
पहले गेम में लक्ष्य सेन और मलेशिया के यंग के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले गेम का आधा सफर पूरा होने तक यंग लक्ष्य के खिलाफ 11-9 से आगे हैं।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु के मुकाबले के बाद पुरुष एकल का फाइनल मैच जारी है। इस मैच में लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया के यंग से है। यंग ने सेमीफाइनल मैच में किदांबी श्रीकांत को हराया था। ऐसे में लक्ष्य के लिए भी फाइनल आसान नहीं होगा।
पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में थीं। उन्होंनेआसानी से यह मैच अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। वह इस प्रतियोगिता में सिर्फ एक गेम हारी थीं। महिला टीम इवेंट में भारत को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
GLORY FOR SINDHU?@Pvsindhu1 wins against Michelle Li (CAN) with a score of 2-0 at the #CommonwealthGames2022
— SAI Media (@Media_SAI) August 8, 2022
With this win the former World Champion Sindhu adds another Gold? to her long list of monumental achievements?
Many Congratulations Champ???#Cheer4India pic.twitter.com/s7ZyiDxV2w
स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। चालीस वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया। उन्हें अभी पुरुष एकल के स्वर्ण पदक मैच में खेलना है। दूसरी तरफ जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
दूसरे गेम में मिशेल ली ने वापसी की कोशिश की। वह एक समय सिर्फ 2 पॉइंट ही पीछे रह गईं थीं, लेकिन पीवी सिंधु ने अनुभव का परिचय देते हुए स्कोर को 18-13 कर लिया। अब सिंधु गोल्ड मेडल से कुछ ही अंक दूर हैं।
पीवी सिंधु दूसरे गेम में भी बेहतरीन लय में दिख रही हैं। दूसरे गेम में वह 12-10 से आगे हैं।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में महिला एकल के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने शानदार शुरुआत की। भारतीय शटलर ने गोल्ड मेडल मैच में पहले गेम में कनाडा की मिशेल ली को 21-15 से हराया।
बैडमिंटन में वुमन्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु का सामना कनाडा की मिशेल ली से शुरू हो गया है।इसके थोड़ी देर बाद मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य सेन गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे।
बैडमिंटन में महिला एकल का फाइनल मुकाबला जल्द शुरू होने वाला है। भारत की पीवी सिंधु का सामना कनाडा की मिशेल ली से है। पीवी सिंधु इस प्रतियोगिता में अब तक अजेय रही हैं।
CWG Games 2022 India Schedule Day 11: भारत ने न्यूजीलैंड पर पेनल्टी शूटआउट में रोमांचक जीत से महिला हॉकी में कांस्य पदक के साथ दसवें दिन की शुरुआत की। मुक्केबाजों ने दसवें दिन देश को गौरवान्वित किया। अमित पंघाल, नीतू घंगास, निखत जरीन ने अपने-अपने भार वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पर कब्जा किया। कुछ मेडल एथलेटिक्स में भी आए। अन्नू रानी (भाला फेंक में कांस्य), एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर (पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण और रजत), संदीप कुमार (पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में कांस्य) ने देश का गौरव बढ़ाया। टेबल टेनिस में भी सिल्वर मेडल आया। स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की मिश्रित जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में नौ रन की हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टेबल टेनिस में अचंता शरथ कमल और श्रीजा अकुला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।