Commonwealth Games 2022 Day 10 Updates: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला मुक्केबाज निकहत जरीन के स्वर्ण पदक जीतते ही भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया। सात अगस्त 2022 को रात 11:15 बजे तक भारत के खाते में 17 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक समेत कुल 50 मेडल हो गए थे। न्यूजीलैंड पांचवें नंबर पर खिसक गया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से विवादित पेनाल्टी शूटआउट में हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटऑउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। टेबल टेनिस पुरुष युगल में अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
बॉक्सिंग में भारत की नीतू गंघास ने भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, अमित पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ट्रिंपल जंप में भारत के एल्डहॉस पॉल ने गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में अब्दुल्ला ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
CWG 2022 Day 10 : कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत का शेड्यूल
महिला हॉकी मैच की बात करें तो निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलीमा टेटे ने किया था। न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटऑउट में पहुंचाया।
CWG 2022 : अबतक 13 गोल्ड के साथ पदक तालिका में कहां खड़ा है भारत, जानें
पेनल्टी शूटऑउट में भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया। टीम इंडिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल बाद पदक जीता है। इससे पहले भारत ने 2002 में स्वर्ण जीता था, जबकि 2006 में रजत पदक हासिल किया था।
महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया। उसने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जब लक्ष्य दिया था, उस समय रात के 11 बजे थे।
Commonwealth Games 2022 Day 10 Updates: भारत अब तक 50 पदक जीत चुका है। इसमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं।
मैच खत्म होने में सिर्फ 18 सेकंड ही शेष थे, तभी न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर मिला। न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों ने गोल करने की कोशिश, इसी बीच नेहा से गलती हुई और रेफरी ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया। भारत ने रेफरल लिया, लेकिन नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा। पेनल्टी स्ट्रोक को न्यूजीलैंड ने गोल में बदल दिया। इसके बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। अगले 18 सेकंड में भारत गोल नहीं कर पाया। अब कांस्य पदक के लिए पेनल्टी शूटऑउट का सहारा लिया जाएगा।
चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उसने लगातार दो अटैक किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे बेकार कर दिए। भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम गोल नहीं कर पाई। दो मिनट बाद भारत को लगातार बैक टू बैक दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया गोल करने में नाकाम रही।
तीन क्वार्टर के बाद स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 है। भारत की ओर से सलीमा टेटे ने फील्ड गोल किया है। अब देखना है कि चौथे क्वार्टर में भारत अपनी लीड बढ़ाता है या फिर न्यूजीलैंड बराबरी करने में सफल होता है। चौथे क्वार्टर का मुकाबला शुरू हो चुका है।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। शर्मिला ने गोल करने के लिए अच्छा मूव बनाया, लेकिन वह नाकाम रहीं। भारतीय टीम को 35वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल पाई।तीसरा क्वार्टर खत्म होने में कुछ ही मिनट बचे थे, तभी न्यूजीलैंड ने गोल कर दिया। हालांकि, भारत ने रिव्यू लिया और नतीजा उनके पक्ष में आया। इस तरह न्यूजीलैंड गोल करने के बावजूद उसे अपने खाते में जोड़ नहीं पाया।
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम एक गोल की लीड लेने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने 27वें मिनट में शानदार मूव बनाया, लेकिन टीम को गोल नहीं मिला। वहीं, भारतीय टीम गोलपोस्ट के करीब पहुंचने के बावजूद गोल नहीं कर पाई। हालांकि, भारत की सलीमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। शर्मिला गोलपोस्ट के करीब आसान गोल नहीं कर पाईं। सलीमा उनके करीब थीं और उन्होंने बैकस्टिक से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने रेफरल लिया, लेकिन नतीजा भारत के पक्ष में ही रहा। सलीमा टेटे का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा गोल है।
पहले क्वार्टर का खेल हो चुका है। ब्रॉन्ज मेडल के मैच में पहले क्वार्टर का खेल गोल विहीन खत्म हुआ। शुरुआत में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। बाद में न्यूजीलैंड ने भी लय पकड़ी। उसे पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन उसे वह गोल में तब्दील में नहीं कर पाई। हालांकि, उसने अपने अनुभव का भरपूर लाभ उठाया।
टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत अक्रामक अंदाज में की। शुरुआती 9 मिनट तक उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहले ही मिनट में गोल का प्रयास किया था।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं।
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी नवनीत एक्शन के लिए तैयार हैं। मैदान पर जाने से पहले उन्होंने अपने सबसे यादगार खेल के समय को याद करने के लिए एक पल निकाला।
Navneet is ready for action ? but before she goes on the field she took a moment to remember her most memorable game time?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
Listen In?#Cheer4India??#India4CWG2022#IndiaTaiyaarHai ?@PMOIndia @ianuragthakur @NisithPramanik @CGI_Bghm @TheHockeyIndia pic.twitter.com/fXbNzVjbig
CWG Games 2022 India Schedule Day 10 LIve Updates: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय कुश्ती दल ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती स्पर्धा के दूसरे और अंतिम दिन रवि दहिया, नवीन, दीपक नेहरा, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और विनेश फोगट ने पदक जीते। मुक्केबाजी के में भी भारत ने कुछ पदक जीते। सागर अहलावत, नीतू घंगास और विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत जरीन ने पदक पक्का कर लिया है, जबकि जैस्मीन लेम्बोरिया, मुहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इतिहास रच दिया और इंग्लैंड को 4 रनों से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करके देश के लिए एक पदक सुनिश्चित किया। हॉकी के मैदान से भी अच्छी खबर आई। भारतीय पुरुष टीम पदक पक्की करते हुए फाइनल में पहुंची। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल (स्वर्ण), सोनलबेन पटेल (कांस्य) ने भी पदक जीते। भारतीय एथलेटिक्स दल ने पदक दिलाया। प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में रजत और अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में भी रजत पदक हासिल किया।