Commonwealth Games 2022 Day 10 Updates: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला मुक्केबाज निकहत जरीन के स्वर्ण पदक जीतते ही भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया। सात अगस्त 2022 को रात 11:15 बजे तक भारत के खाते में 17 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक समेत कुल 50 मेडल हो गए थे। न्यूजीलैंड पांचवें नंबर पर खिसक गया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से विवादित पेनाल्टी शूटआउट में हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटऑउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। टेबल टेनिस पुरुष युगल में अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
बॉक्सिंग में भारत की नीतू गंघास ने भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, अमित पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ट्रिंपल जंप में भारत के एल्डहॉस पॉल ने गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में अब्दुल्ला ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
CWG 2022 Day 10 : कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत का शेड्यूल
महिला हॉकी मैच की बात करें तो निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलीमा टेटे ने किया था। न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटऑउट में पहुंचाया।
CWG 2022 : अबतक 13 गोल्ड के साथ पदक तालिका में कहां खड़ा है भारत, जानें
पेनल्टी शूटऑउट में भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया। टीम इंडिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल बाद पदक जीता है। इससे पहले भारत ने 2002 में स्वर्ण जीता था, जबकि 2006 में रजत पदक हासिल किया था।
महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य दिया। उसने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जब लक्ष्य दिया था, उस समय रात के 11 बजे थे।
Commonwealth Games 2022 Day 10 Updates: भारत अब तक 50 पदक जीत चुका है। इसमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं।
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। दीपिका और सौरव ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। हालांकि, इस बार यह जोड़ी कमाल नहीं कर पाई। भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 50वां पदक है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया है, लेकिन भारतीय बैटर्स के हालिया फॉर्म को देख कर ऐसा लग रहा है कि शायद ऑस्ट्रेलिया 15-20 रन और बना लेती तब यह एक कठिन स्कोर होता। खैर आज दिन रहा भारतीय फील्डरों का। दो कमाल के कैच और दो अदभुत रन आउट। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बड़े स्कोर के तरफ आगे बढ़ रही थी, तब राधा यादव ने कमाल की फील्डिंग और गेंदबाजी से उनकी लय खराब कर दी। आखिरी पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 36 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए। अब देखना है कि भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।
राधा यादव ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलाना किंग को मेघना सिंह के हाथों कैच कराया। एलाना किंग 5 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर के बाद 7 विकेट पर 156 रन है।
स्नेह राणा ने भारतको छठी सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बैटर बेथ मूनी को दीप्ति शर्मा के हाथों कैच कराया। बेथ मूनी 41 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया का 18 ओवर के बाद स्कोर 6 विकेट पर 150 रन है।
रेणुका सिंह ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्रेस हैरिस को 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। रेणुका सिंह की गेंद पर मेघना सिंह ने ग्रेस हैरिस का कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया का 17 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पर 138 रन हैं।
स्नेह राणा ने भारत को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने एश्ले गार्डनर को 25 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। स्नेह राणा की यह ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइडेड गेंद थी। उन्होंने गार्डनर को ललचाया। गार्डनर आगे निकल कर आईं और ऑन साइड में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद इंग्लैंड में थी और बल्ला ऑस्ट्रेलिया में, विकेटकीपर तानिया भाटिया ने स्टंपिंग करने में कोई गलती नहीं की। ऑस्ट्रेलिया का 16 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 133 रन है।
दीप्ति शर्मा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर मैकग्रा को बैकवर्ड पॉइंट पर राधा यादव के हाथों कैच कराया। राधा यादव ने अपने बाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए मैकग्रा का बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया का 12 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 99 रन हैं। बेथ मूनी के 26 गेंद में 37 और एश्ले गार्डनर के 4 गेंद में 11 रन हैं।
भारत को दूसरी सफलता 11वें ओवर की पहली गेंद पर मिली। राधा यादव के ओवर में मेग लैनिंग 36 रन के स्कोर पर रन आउट हो गईं। उन्होंने अपनी 26 गेंद की पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग की जगह क्रीज पर तालिका मैकग्रा क्रीज पर आईं। ऑस्ट्रेलिया का 11 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 87 रन है। बेथ मूनी के 25 गेंद में 36 और मैकग्रा के 3 गेंद में 2 रन हैं।
छह ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने छठे ओवर में 13 रन बटोरे। मेग लेनिंग के 12 गेंद में 14 और बेथी मूनी के 12 गेंद में 16 रन हैं।
रेणुका सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। रेणुका की यह गेंद चौथे स्टंप पर अंदर आती गुड लेंथ थी। एलिसा हीली उसे फ्लिक करना चाहती थी, लेकिन चूक गईं, रेणुका ने एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने मना किया। हरमनप्रीत ने रिव्यू लिया। वीडियो में दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप पर जाकर लग रही थी। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 14 रन है। मेग लेनिंग के 2 गेंद में एक और बेथ मूनी के 4 गेंद में 5 रन हैं।
महिला क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। यह मैच जीतने वाली टीम महिला क्रिकेट में पहला स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल करेगी। हारने वाली टीम रजत पदक के साथ अपना सफर खत्म करेगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही कांस्य पदक जीत चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हायेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन।
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
अचंता शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों के टेबल टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता। अचंता और साथियान की जोडी को इंग्लैंड के पॉल ड्रिंगहाल और लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी ने 3-2 (8-11, 11-8, 11-3, 7-11, 11-4) से हराया।
बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भार वर्ग में निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली मैकडोनाल्ड को हराया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह भारत का 17वां गोल्ड मेडल और कुल 48वां पदक है। बॉक्सिंग में यह तीसरा स्वर्ण पदक है। निकहत जरीन ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में पुरुष युगल में भारत के सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की। साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के चैन पेंग सून और टैन कियान मेंग की जोड़ी को 21-6, 21-15 से हराया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में महिला युगल के सेमीफाइनल में भारत की त्रिशा और गायत्री की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया की तानिया और टैन की जोड़ी ने त्रिशा और गायत्री को 21-13, 21-16 के अंतर से हराया। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगी।
एथलेटिक्स में 4×100 महिला रिले टीम में भारत 7वें स्थान पर रहा। भारत की ओर दुती चंद ने शुरुआत की। उन्होंने हिमा दास को बैटन थमाई। हिमा दास ने तीसरी रेसर को बैटन थमाने से पहले भारत को पदक की रेस में बनाए रखा था, लेकिन इसके बाद जमैका और ऑस्ट्रेलियाई धाविकाओं ने भारत को पीछे छोड़ दिया।
टेबल टेनिस में महिला एकल में श्रीजा अकुला को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक जीतने का मौका गंवा दिया। श्रीजा अकुला को ऑस्ट्रेलिया की यांगजी लियू ने 4-3 से हराया।
बैडमिंटन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के यंग ने उन्हें 13-21, 21-19, 21-10 के अंतर से हराया। हालांकि, श्रीकांत के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौका है।
अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ANNU WINS BRONZE ?@Annu_Javelin scripts history by becoming the 1️⃣st Indian female Javelin Thrower to win a medal at #CommonwealthGames
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
The gutsy javelin thrower has proved her mettle & won a Bronze ?with the best throw of 60m at #B2022
Well Done Champ!!??#Cheer4India?? pic.twitter.com/zmGneoJQze
बैडमिंटन में पुरुष एकल के मुकाबले में भारत के किदांबी श्रीकांत का सामना मलेशिया के यंग के साथ है। उन्होंने पहला गेम 21-13 के अंतर से जीत लिया है।
बैडमिंटन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 21-10, 18-21, 21-16 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने तीसरे गेम में आखिरी 5 पॉइंट लेकर जीत हासिल की।
Our best wishes to @lakshya_sen for his event today at #CommonwealthGames2022 ?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
Let's #Cheer4India ??#IndiaTaiyaarHai ?#India4CWG2022 pic.twitter.com/PrAv5TItOG
एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में भारत के संदीप ने कांस्य पदक जीत लिया। संदीप ने 38:42.33 मिनट में अपनी रेस पूरी की। कनाडा के इवांस ने 38.37.36 मिनट में अपनी रेस खत्म कर स्वर्ण पदक जीता।
SANDEEP HAS DONE IT!!! ??#Tokyo2020 Olympian @OlySKP clocks 38:49.21 (PB) to win a Bronze ?in Men's 10,000m Race Walk at #CommonwealthGames2022 ?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
Sandeep showcased great resilience & hard work to give us a walk to remember! ?
Many congratulations Champ!!#Cheer4India pic.twitter.com/riPaKV3fXi
ट्रिंपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। भारत के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला ने क्रमशः गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीते। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पदक जीता। अब्दुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की। एथलेटिक्स में ट्रिपल जंप इवेंट में भारत के एल्डहॉस पॉल ने कमाल किया। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वह ट्रिपल जंप में 17 मीटर की दूरी तय करने वाले पहले भारतीय बन गए।
WHAT A W?W JUMP!!?#EldhosePaul creates history by winning ??'s 1st ever GOLD in Men's Triple Jump at #CommonwealthGames ?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
With the best effort of 17.03m he leaves everyone in awe of his stunning jump ??#Cheer4India#India4CWG2022
1/1 pic.twitter.com/TN5bD57AUf
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपने दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन दोनों मुक्केबाजों ने अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। अमित पंघाल ने इस तरह पिछले चरण के रजत पदक का रंग बेहतर किया। उन्होंने पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 के अंतर से मात दी। सबसे पहले रिंग में उतरी नीतू ने महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग के फाइनल में विश्व चैम्पियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता रेस्जटान डेमी जेड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंघाल अपने छोटे कद के बावजूद मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों में बेहतर दिखायी दिये। राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण में ही नीतू ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया और फाइनल में भी वह इसी अंदाज में खेली जैसे पिछले मुकाबलों में खेली थीं। उन्होंने पूरे 9 मिनट तक मुकाबले के तीनों राउंड में नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी मुक्केबाज को कहीं भी कोई मौका नहीं दिया। नीतू ने तेज तर्रार, सटीक मुक्कों से प्रतिद्वंद्वी को चारों खाने चित कर दिया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को यहां लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाए। भारत की 27 साल की खिलाड़ी ने अपने बेहतर तकनीकी खेल की बदौलत सिंगापुर की यिओ जिया मिन को 49 मिनट चले मुकाबले में 21-19 21-17 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल 2014 और 2018 में महिला एकल में क्रमश: कांस्य और रजत पदक जीतने वाली सिंधु साफ तौर पर दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच बेहतर खिलाड़ी थीं।
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
?GOLD FOR PANGHAL?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
World Class Effort from @Boxerpanghal?? as he upgrades from silver in 2018 CWG to GOLD?at #CommonwealthGames2022
Proud of you Champ!!#Cheer4India ??#India4CWG2022 ? pic.twitter.com/iN4LBobyEW
भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग में मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
?NITU WINS GOLD!! ?
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
2️⃣time World Youth medalist Nitu Ghanghas wins ?at #CommonwealthGames2022 on debut
With this win, the pugilist has won a spot on the list of #Boxing A-listers?
Brilliant!!
Let's #Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/PvZ4qVWJuW
साल प्रदर्शन
1998 चौथा स्थान
2002 पहला स्थान
2006 दूसरा स्थान
2010 पांचवां स्थान
2014 पांचवां स्थान
2018 चौथा स्थान
2022 तीसरा स्थान
CWG Games 2022 India Schedule Day 10 LIve Updates: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय कुश्ती दल ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती स्पर्धा के दूसरे और अंतिम दिन रवि दहिया, नवीन, दीपक नेहरा, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और विनेश फोगट ने पदक जीते। मुक्केबाजी के में भी भारत ने कुछ पदक जीते। सागर अहलावत, नीतू घंगास और विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत जरीन ने पदक पक्का कर लिया है, जबकि जैस्मीन लेम्बोरिया, मुहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इतिहास रच दिया और इंग्लैंड को 4 रनों से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करके देश के लिए एक पदक सुनिश्चित किया। हॉकी के मैदान से भी अच्छी खबर आई। भारतीय पुरुष टीम पदक पक्की करते हुए फाइनल में पहुंची। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल (स्वर्ण), सोनलबेन पटेल (कांस्य) ने भी पदक जीते। भारतीय एथलेटिक्स दल ने पदक दिलाया। प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में रजत और अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में भी रजत पदक हासिल किया।