CWG 2022 Day 9 Highlights: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन यानी 6 अगस्त को भारत ने मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पदक पक्का किया। टीम ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।नवीन ने पुरुषों के 74 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान मोहम्मद शरीफ ताहिर को पटखनी देकर भारत को कुश्ती में छठा गोल्ड दिलाया। इससे पहले विनेश फोगाट और रवि कुमार दहिया ने स्वर्ण जीता था। खेलों में भारत अबतक 12 गोल्ड जीत चुका है। वहीं पूजा सिहाग और पूजा गहलोत ने कांस्य दिलाया।
एथलीट प्रियंका ने आज के दिन भारत का खाता खोला। उन्होंने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। इसके बाद अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। महिला क्रिकेट में भी भारत ने पदक पक्का किया। क्रिकेट में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।
इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए सिर्फ 9 रन ही दिए और एक विकेट भी झटका। प्रियंका से पहले मुक्केबाजी में दो बार की वर्ल्ड यूथ चैंपियन नीतू गंघास ने 48 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को हराकर पदक पक्का किया। अमित पंघाल ने 48-51 किग्रा वर्ग में जाम्बिया के बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत के शेड्यूल पर डालें एक नजर
Commonwealth Games 2022 Highlights: 9वें दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर पदक पक्का किया।
मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने पदक पक्का किया। टीम ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।
दीपक नेहरा ने भारत को कुश्ती में 12वां पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 97 किलो वर्ग में पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-2 से हराया।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किग्रा (फेदरवेट) वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन को हार का सामना करना पड़ा। घाना के जोसेफ कॉमी ने उन्हें 4-1 से हराया। हुसामुद्दीन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।
पूजा सिहाग ने भारत को कुश्ती में कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 76 किलो वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुईन को 11-0 से हराया।
मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से आगे चल रही है।
कुश्ती में भारत के नवीन ने पुरुषों के 74 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान मोहम्मद शरीफ ताहिर को पटखनी दी। यह कुश्ती में भारत का छठा गोल्ड है।
कुश्ती में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला। पुरुषों के 74 किग्रा फाइनल में मोहम्मद शरीफ ताहिर से नवीन का मुकाबला।
भारतीय मेंस हॉकी टीम का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला हो रहा है। फिलहाल पहले क्वार्टर का खेल जारी है और दोनों में से कोई भी टीम अबतक गोल नहीं कर पाई है।
विनेश फोगट ने कुश्ती में महिलाओं के 53 किग्रा फाइनल में स्वर्ण जीता। कुश्ती में यह भारत का पांचवां गोल्ड है। 27 वर्षीय भारतीय पहलवान ने श्रीलंका के चामोडया केशानी को हराया। यह विनेश का कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड है।
रवि कुमार दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में कुश्ती में भारत के लिए चौथा स्वर्ण जीता। 24 वर्षीय भारतीय ने टेक्निकल सुपरियॉरिटी के आधार पर पुरुषों के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया।
महिला पहलवान पूजा गहलोत ने भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। पूजा गहलोत का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन्होंने 2019 में अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
टेबल टेनिस में महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में मनिका बत्रा और दिया पराग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। वेल्स की कैरी और हर्सी की जोड़ी ने मनिका और दिया को 3-1 से हराया। इसके साथ ही मनिका बत्रा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पदक की रेस से बाहर हो गईं। उन्हें महिला एकल, मिश्रित युगल और अब महिला युगल में हार का सामना करना पड़ा। 2018 कॉमनवेल्थ में महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली मनिका इस बार कोई पदक नहीं जीत पाईं।
टेबल टेनिस में महिला युगल में श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर की जिंगी और वॉन्ग की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 14-16, 11-13, 11-6, 8-11 से हराया है।
थोड़ी ही देर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी की शुरआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में विश्व के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं। आज उनके पास बाबर आजम को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग के महिला 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में जैसमीन को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना होगा।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स में सौरव घोषाण और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कॉल ने हराया। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में इंग्लैंड की सवनाह को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब वह फाइनल में उनका मुकाबला उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नाउल से होगा। कार्ली नाउल ने पहले सेमीफाइनल में यूगांडा की टेडी नाकीमुली को 5-0 से हराया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7 से हराया।
लॉन बाउल्स में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) ने रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम यह मैच 14 एंड के बाद 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पैदल चाल और स्टीपलचेस में पदक जीतने वाले एथलीट प्रियंका गोस्वामी और अविनाश साबले को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘प्रियंका गोस्वामी को राष्ट्रमंडल खेलों में पैदल चाल में रजत पदक जीतने पर बधाई। पैदलचाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर आपने उपलब्धियों के एक नये अध्याय की शुरूआत की है। आपकी उपलब्धि से लाखों युवाओं खासकर लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी।’ उन्होंने साबले के लिए लिखा, ‘अविनाश साबले को स्टीपलचेस में रजत पदक जीतने पर बधाई। आप लगातार अपने प्रदर्शन का स्तर ऊपर ले जा रहे हैं जो आपकी सफलता का प्रेरक पहलू है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘पैदल चाल चैंपियन प्रियंका गोस्वामी को रजत पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने इस पदक से अनेक युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उम्मीद है कि भविष्य में भी वह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।’ उन्होंने साबले के लिए लिखा, ‘अविनाश साबले बेहतरीन युवा प्रतिभा हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेस में रजत पदक जीता।’ उन्होंने हाल ही में साबले से हुई बातचीत का वीडियो साझा करते हुए लिखा,‘उनसे बातचीत साझा कर रहा हूं जिसमें उन्होने सेना से अपने नाते के बारे में और कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के बारे में कहा। उनकी जीवनयात्रा काफी प्रेरक है।’
भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में स्नेह राणा ने सिर्फ 9 रन दिए और एक विकेट भी चटकाया। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे।
पीवी सिंधु बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की जिन वेई गोह को तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-14, 21-18 से हराया। पीवी सिंधु के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल भरा रहा। वेई गोह राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदद्वी थीं। पहला गेम हारने के बाद तो एक समय लग रहा था कि पीवी सिंधु के लिए वापसी मुश्किल होगी। हालांकि, उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को अगले दो गेम में हरा दिया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के 6 और पहलवानों के पास पदक जीतने का मौका है। रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट अपने-अपने भारवर्ग में फाइनल में पहुंच गए हैं। पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ महिला क्रिकेट मैच में स्नेह राणा भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल वॉट को बोल्ड किया। डेनियल वॉट 27 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने मिलकर 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलाइस कैप्से को रन आउट किया था। नौ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन है।
भारतीय पहलवान पूजा सिहाग के बाद पूजा गहलोत को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पूजा गहलोत महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की मेडिसन पार्क्स से 6-9 से हार गईं। पूजा गहलोत अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगी।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पाकिस्तानी पहलवान अली असद को पटखनी दी। रवि ने यह मैच 14-4 से अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।
दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सोफिया डंकले का विकेट झटका। सोफिया के पवेलियन लौटने से भारतीय खेमे ने थोड़ी राहत की सांस ली, क्योंकि वह बहुत ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही थीं। सोफिया 10 गेंद में 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुईं।
भारतीय पहलवान नवीन पुरुषों के फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के चार्ली बाउलिंग को 12-1 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया। महिलाओं के 76 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा सिहाग को कनाडा की जस्टिना ने 6-0 से मात दी। सेमीफाइनल मैच में हार के साथ ही पूजा के स्वर्ण जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है। हालांकि, वह अब कांस्य पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि कुमार ने न्यूजीलैंड के सूरज को 10-0 से हराया। उन्होंने इस वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने रजत पदक जीत लिया। अविनाश साबले ने 8.11.20 मिनट में रेस पूरी की। उन्होंने 3000 मीटर रेस में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। वह स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से 0.5 सेकंड पीछे रहे। केन्या के अब्राहम ने 8.11.15 मिनट में रेस पूरी की। केन्या के ही अमोस सेरेम ने 8.16.83 मिनट का समय निकाल कांस्य पदक जीता।
टेबल टेनिस के पुरुष एकल में जी साथियान सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के सैम वॉकर को 4-2 से हराया। जी साथियाना ने 11-5, 11-7, 11-5, 8-11, 10-12, 11-9 के अंतर से मुकाबला जीता।
CWG 2022 Day 9: स्टार पहलवान बजरंग पूनिया , साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार शुरूआत करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। दिव्या ककरान तथा मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक हासिल किए। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल और मिश्रित युगल मुकाबलों में हार के साथ अभियान खत्म हो गया। भारतीय पुरूषों की चौकड़ी ने लॉन बॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देकर शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक पक्का किया। आखिरी मिनटों में वंदना कटारिया के गोल के दम पर शानदार वापसी करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में शूटआउट में आस्ट्रेलिया से 0-3 से हार गई और अब कांस्य पदक के लिये खेलेगी। कांस्य पदक के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा ।