Commonwealth Games 2022 Day 6 Schedule : बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन एक बार फिर भारोत्तोलकों पर ध्यान होगा। तीन भारतीय वेटलिफ्टर्स का मुकाबल होगा। इसके अलावा एथलेटिक्स में शॉटपुट में मनप्रीत कौर से पदक की उम्मीद होगी। इसके अलावा स्क्वैश में सौरव घोषाल सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे। भारत को जुडोका, तूलिका मान और दीपक देसवाल से भी पदक की उम्मीद होगी। इसके अलावा बॉक्सिंग, पैरा टेबल टेनिस, लॉन बाल्स टीम और महिला क्रिकेट टीम का मैच होगा।

आइए नजर डालते हैं भारत के छठे दिन के शेड्यूल पर

महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12.35 पर)

मुक्केबाजी: महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4.45 से) 48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से) 66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12.45 से) पुरूष :54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 से) 75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

क्रिकेट : महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस

हॉकी : महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से) पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से)

जूडो : महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से) पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)

लॉन बॉल्स : पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे) महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे) पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से) महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से) स्क्वाश :पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से)

भारोत्तोलन : लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6. 30 से गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से।