Commonwealth Games 2022 Day 5 Highlights : भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर एक ‘गुमनाम’ से खेल को रातोंरात देश में लोकप्रिय बना दिया तो पुरूष टेबल टेनिस टीम ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा । भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में आज का दिन अच्छा रहा जिसमें लॉन बॉल्स और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक मिले जबकि भारोत्तोलन में विकास ठाकुर ने रजत पदक जीता। महिला हॉकी में भारतीय टीम पहली कठिन चुनौती का सामना नहीं कर सकी और इंग्लैंड से हार गई। एथलेटिक्स स्पर्धा का पहला दिन भारत के लिये मिला जुला रहा।
स्क्वैश के वुमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में भारत की सुनैना सारा कुरुविला ने पाकिस्तान की फैजा जफर को हराया। इसके साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। उन्होंने जफर को 11-2, 11-4, 11-5 से हराया। शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल को पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल ने दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल को सीधे गेम में 3-0 (11 – 9, 11 – 4, 11 – 1) से हराया।
Commonwealth Games 2022 Day 5: भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवां दिन अच्छा रहा जिसमें लॉन बॉल्स और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक मिले जबकि भारोत्तोलन में विकास ठाकुर ने रजत पदक जीता।
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय का मुकाबला मलेशिया से हो रहा है। पहले गेम में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से जारी है।
स्क्वैश के वुमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में भारत की सुनैना सारा कुरुविला ने पाकिस्तान की फैजा जफर को हराया। इसके साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। उन्होंने जफर को 11-2, 11-4, 11-5 से हराया।
भारत के राष्ट्रीय रिकार्डधारक मुरली श्रीशंकर ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहकर जबकि मोहम्मद अनीस याहिया ने आठवां स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई। गोला फेंक में मनप्रीत कौर ने भी फाइनल में प्रवेश किया। भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद हालांकि 100 मीटर में शुरुआती हीट रेस में कुल 27वें स्थान पर रहते हुए स्पर्धा से बाहर हो गईं।
भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग के 96 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 346 किग्रा भार उठाया।
भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई।
टेबल टेनिस में गत चैंपियन भारत पुरुष टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ ही देश को बर्मिंघम में पांचवां स्वर्ण पदक मिला।
वेटलिफ्टिंग के 96 किग्रा भार वर्ग में भारत के विकास ठाकुर से पदक की उम्मीद है। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 149 किग्रा, दूसरे प्रयास में 153 किग्रा और तीसरे प्रयास में 155 किग्रा वजन उठाया।
भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। । टीम गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला।
लॉन बॉल्स में भारत ने एंड 11 में वापसी की और दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस तरह उसने दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण की उम्मीद नहीं छोड़ी है। फिलहाल स्कोर 10-10 हो गया है।
टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम का फाइनल मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया के सामने सिंगापुर है। भारत मुकाबला जीतता है तो गोल्ड जीत जाएगा।
महिलाओं के लॉन बॉल्स में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की। एंड 9 में उसने दो अंक हासिल किए। एक समय भारत छह अंक आगे था और अब वह बस दो अंक आगे है। भारत अभी भी मैच में 8-6 से आगे है।
भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने गोल्ड की आस जगा दी है। दक्षिण अफ्रीका पर उनकी बढ़त मजबूत है। एंड 6 के बाद टीम इंडिया 7-2 से आगे है।
महिला शॉटपुट स्पर्धा में भारत की मनप्रीत कौर ने 16.78 मीटर दूर थ्रो फेंककर फाइनल में जगह बना ली है।
पूनम यादव के हाथ से पदक फिसल गया। वह क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में फाउल कर बैठीं। उन्हें तीसरे प्रयास में 116 किग्रा भार उठाना था, लेकिन वह तय समय तक इसे कंट्रोल नहीं कर पाईं। भारतीय दल ने फैसले को चैलेंज किया, लेकिन नतीजा सिफर निकला।
क्लीन एंड जर्क में पूनम यादव का दूसरा प्रयास भी विफल हो गया। उन्हें 116 किग्रा भार उठाना था, लेकिन वह तय समय तक इसे कंट्रोल नहीं कर पाईं। अब उन्हें कुछ ही सेकंड्स में फिर से इतना या इससे ज्यादा भार उठाना होगा।
क्लीन एंड जर्क में पूनम यादव का पहला प्रयास विफल हो गया। उन्होंने 116 किग्रा भार उठाना था, लेकिन रेफरी की ज्यूरी ने रेड सिग्नल दे दिया। अब उन्हें कुछ ही सेकंड्स में फिर से इतना या इससे ज्यादा भार उठाना होगा।
पूनम यादव ने पदक की उम्मीद जगा दी है। वह स्नैच राउंड में दूसरे नंबर पर रहीं। उनका पहला प्रयास विफल हो गया है। हालांकि, आखिरी दोनों प्रयासों में उन्होंने क्रमशः 95 और 98 किग्रा वजन उठाया। कनाडा की माया लेलोर पहले नंबर पर रहीं।
मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया पुरुषों के लॉन्ग जम्प क्वालिफाइंग में हिस्सा ले रहे हैं। अनीस ने अपने पहले प्रयास में 7.49 मीटर की छलांग लगाई। उनका पर्सनल बेस्ट 8.15 मीटर है।
महिला ट्रिपल टीम अपने सेक्शन सी के पहले दौर के मैच में आगे चल रही है, जबकि महिला युगल टीम अपने सेक्शन बी के पहले दौर के मैच में पीछे चल रही है। दोनों स्पर्धाओं में भारत की प्रतिद्वंद्वी टीम न्यूजीलैंड है।
वेटलिफ्टिंग के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारोत्तोलक पूनम यादव महिलाओं के 76 किग्रा फाइनल में उतरने वाली हैं। उनका इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ है। भारतीय फैंस को उनसे पदक की काफी उम्मीदें हैं।
लॉन बॉल्स के वुमन्स पेयर्स सेक्शनल प्ले के सेक्सन सी राउंड में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने हैं। भारतीय टीम ने इस समय 4-1 से बढ़त बनाए हुई है।
इस बीच चेन्नई में शतरंज ओलंपियाड के लिए दुनिया भर से शतरंज के जादूगर जुटे हैं। मैग्नस कार्लसन से लेकर गृहनगर के प्रेम आर प्रज्ञानानंद तक, हर कोई वहां है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारोत्तलक हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर कहा कि भारतीय भारोत्तलकों ने इन खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कई बाधाओं को पार करके इस मुकाम पर पहुंची हरजिंदर की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। वह अपनी जिंदगी में कई बाधाओं को पार करके इस मुकाम तक पहुंची हैं। यह सभी के लिए बेहद प्रेरणादायी कहानी है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
https://www.kooapp.com/koo/myogiadityanath/59bd0df5-5386-4535-9ebf-71b68eca3918
भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को जारी रखते हुए एक अगस्त 2022 की देर रात महिलाओं के 71 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। हरजिंदर ने स्नैच में 93 और क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा का भार उठाकर कुल 212 किग्रा भार के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड की साराह डेविस, जबकि रजत कनाडा की एलेक्सिस एशवर्थ ने जीता। हरजिंदर का स्नैच में 90 किग्रा का पहला प्रयास विफल रहा लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता पूर्वक इसे उठाने के बाद तीसरे प्रयास में 93 किग्रा का भार उठाया। उन्होंने इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 113, 116 और फिर 119 किग्रा के भार उठाए। इस स्पर्धा में साराह ने इन खेलों के तीन रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने स्नैच में 103 और क्लीन एंड जर्क में 126 किग्रा के अलावा कुल 229 किग्रा वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। ऐश वर्थ ने 214 (91 किग्रा और 123 किग्रा) का कुल वजन उठाया।
CWG 2022 Day 5: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चौथे दिन की स्पर्धाएं खत्म होने के बाद भारत की पदक तालिका में स्थिति छठे नंबर पर थी। उसने अब तक 3 स्वर्ण, 3 रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते हैं। उससे ऊपर ऑस्ट्रेलिया (71 पदक), मेजबान इंग्लैंड (54 पदक), न्यूजीलैंड (24 पदक), कनाडा (33 पदक) और साउथ अफ्रीका (12 पदक) हैं। एक अगस्त 2022 को भारत को अप्रत्याशित सफलता तब मिली जब लॉन बॉल्स में भारतीय महिलाओं की ‘गुमनाम’ चौकड़ी ने फाइनल में पहुंचकर ऐतिहासिक पदक पक्का किया। वहीं जूडो में भारत की झोली में दो पदक आए। भारतीय जूडोका एल सुशीला देवी और विजय कुमार यादव ने क्रमश: महिलाओं के 48 किलो और पुरुषों के 60 किलो वर्ग में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।