Commonwealth Games Day-2 Schedule : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला दिन काफी सफल होने के बाद, भारत दूसरे दिन भी इस मोमेंटम को जारी रखना चाहेगा। 2022 सीडब्ल्यूजी के स्पार्धा के दूसरे दिन में टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीतने वालीं वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से पदक की उम्मीद होगी। इसके अलावा बॉक्सिंग में हुसामुद्दीन मोहम्मद और लवलीना बोरगोहेन भी अपना अभियान शुरू करेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शुरुआती मुकाबले में वेल्स से भी भिड़ेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन टीम इंडिया का शेड्यूल
तैराकी -पुरुषों की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल – हीट 3: कुशाग्र रावत – दोपहर 3.06 बजे। कलात्मक जिमनास्टिक -महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन: रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे
बैडमिंटन – मिश्रित टीम ग्रुप चरण-ग्रुप ए:भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1.30 बजेभारत बनाम आस्ट्रेलिया – रात 11.30 बजे
मुक्केबाजी -54 किग्रा – 57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड 32: हुसामुद्दीन मोहम्मद – शाम 5 बजे 66 किग्रा – 70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड 16: लवलीना बोरगोहेन – 12 बजे 86 किग्रा – 92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड 16: संजीत – रात 1 बजे
स्क्वाश – पुरूष एकल राउंड 32: रमित टंडन – शाम 5 बजे सौरव घोषाल – शाम 6.15 बजे महिला एकल राउंड 32:एस एस कुरूविला – शाम 5.45 बजे जोशना चिनप्पा – शाम 5.45 बजे
टेबल टेनिस – महिला ग्रुप 2:भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे पुरूष ग्रुप 3:भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4.30 बजे।
साइकिलिंग: महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02.30 – 6.15 बजे) महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (2.30 बजे – 6.15 बजे)पुरुष केईरिन पहला दौर:एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)
हॉकी: महिला पूल ए:भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)
भारोत्तोलन: पुरूष 55 किग्रा:संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे)पुरुष 61 किग्रा:गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे) महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)
लॉन बॉल: पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (शाम 1 बजे – शाम 6.15 बजे) महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7.30 बजे – रविवार को 12.45 बजे) महिला फोर:भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – रविवार को सुबह 12.45 बजे)।