Commonwealth Games 2022 Day 10 Schedule : बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारतीय एथलिटों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए रविवार 7 अगस्त का दिन सुपरसंडे साबित हो सकता है। देश के पास क्रिकेट, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। वहीं महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय शटलर सिंगल और डबल्स के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। जहां पीवी सिंधु एंड कंपनी फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा निकहत जरीन और अमित पंघाल समेत चार बॉक्सर गोल्ड के लिए भिड़ेंगे।

एक नजर भारत के 10वें दिन के शेड्यूल पर

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: पुरुषों की त्रिकूद फाइनल: अब्दुल्ला अबूबकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल – 2:45 बजे, पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार – 3:50 बजे, महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी – 4:05 बजे महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे, पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु – रात 12:10 बजे (सोमवार) पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार)

बैडमिंटन: महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु – दोपहर 2:20 बजे, पुरुष एकल सेमीफाइनल एक: लक्ष्य सेन – दोपहर 3:10 बजे, पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत – दोपहर 3:10 बजे।

मुक्केबाजी: महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू – दोपहर 3 बजे, पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल – दोपहर 3:15 बजे, महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन – शाम 7 बजे

क्रिकेट: महिला टी20 फाइनल: भारत – रात 9:30 बजे।

हॉकी: महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:30 बजे।

स्क्वॉश: मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल – रात 10:30 बजे।

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस: महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला – दोपहर 3:35 बजे पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और जी साथियान – शाम 6:15 बजे, पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंत शरत कमल, पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान, मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला – रात 12:15 बजे (सोमवार को)।