CWG 2022 Day 1 Highlights : भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ियों को शुक्रवार को यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पहले मिश्रित टीम मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी ने यहां के ‘राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र’ में मिश्रित युगल मुकाबले में मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से एकतरफा जीत के साथ इन खेलों में टीम का सफर शुरू किया।

मिश्रित जोड़ी की सफलता को किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में आगे बढ़ाते हुए मुराद अली को आसानी से 21-7, 21-12 से शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा महिला एकल के मैच में भी जारी रहा जहां दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को इसके बाद महिला एकल मैच में महूर शहजाद को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। सिंधू ने 21-7, 21-6 से शानदार जीत दर्ज की। महिला हॉकी में घाना को भारत ने 5-0 से हराया। गुरजीत कौर, नेहा, संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने गोल किए।

इससे पहले क्रिकेट में महिला टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर के 52 और शेफाली वर्मा के 48 रनों की पारी के मदद से महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एशले गार्डनर की अर्धशतक की मदद से 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तैराकी में भारत को सफलता मिली है। 100 मीटर बैकस्ट्रोक एच में श्रीहरि सेमीफाइनल में पहुंच गए।

मेन्स बॉक्सिंग में भारत ने पाकिस्तान को हराया। वहीं, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप 2 के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। भारत के अनुभवी बॉक्सर शिव थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। अब अगले दौर यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला 30 जुलाई को स्कॉटलैंड के रीसे लिंच से होगा।

इससे पहले भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप 2 के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। मनिका बत्रा ने पहले सिंगल्स मेंमुशफिकुह कलाम के खिलाफ 11-5, 11-3, 11-2 से जीत हासिल की। इससे पहले श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा जयवंत पटेल की जोड़ी के खिलाफ 11-7, 11-7, 11-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सिंगल्स में श्रीजा अकुला ने दानिशा जयवंत पटेल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। टीम का अगला मुकाबला फिजी के साथ होना है।

Live Updates

CWG 2022 Live, Commonwealth Games 2022 Day 1 Live : स्पर्धा शुरू होने के पहले दिन भारत के क्रिकेट, बॉक्सिंग, हॉकी समेत 9 मुकाबले होने हैं। क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है।

23:06 (IST) 29 Jul 2022
बैडमिंटन में शानदार शुरुआत

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ियों को शुक्रवार को यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पहले मिश्रित टीम मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी ने यहां के ‘राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र’ में मिश्रित युगल मुकाबले में मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से एकतरफा जीत के साथ इन खेलों में टीम का सफर शुरू किया। मिश्रित जोड़ी की सफलता को किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में आगे बढ़ाते हुए मुराद अली को आसानी से 21-7, 21-12 से शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा महिला एकल के मैच में भी जारी रहा जहां दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को इसके बाद महिला एकल मैच में महूर शहजाद को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। सिंधू ने 21-7, 21-6 से शानदार जीत दर्ज की।

20:25 (IST) 29 Jul 2022
हॉकी : महिला भारतीय टीम ने घाना को 5-0 से हराया

हॉकी में वुमेंस पूल ए में टीम इंडिया ने घाना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 5-0 से जीत हासिल की। भारत की ओर से गुरजीत कौर, नेहा, संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने गोल किए। भारत अब पूल के अपने दूसरे मैच में शनिवार को वेल्स से भिड़ेगा।

20:18 (IST) 29 Jul 2022
बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान कोहराया

बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट ग्रुप ए में भारत ने पाकिस्तान को हराया। भारतीय टीम पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और लक्ष्य सेन जैसे सितारों से सजी है। तीसरे मैच में महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने शहजाद को 21-7, 21-6 से हराया ।

20:08 (IST) 29 Jul 2022
हॉकी : महिला टीम इंडिया घाना से 4-0 से आगे

हॉकी में वुमेंस पूल ए में टीम इंडिया का मुकाबला घाना से हो रहा है। टीम तीसरे क्वार्टर के अंत तक 4-0 से आगे है।

19:58 (IST) 29 Jul 2022
बैडमिंटन में पाकिस्तान पर भारत की बढ़त

बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट ग्रुप ए में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। भारतीय टीम मिक्स्ड टीम इवेंट में 2-0 से आगे है। भारत की ओर से पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा और लक्ष्य सेन हैं। तीसरे मैच में महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु का सामना पाकिस्तान की शहजाद से हो रहा है। इससे पहले मिक्स्ड डबल्स में पहला मैच भारत ने 21-9, 21-12 से जीता। अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान और गजाला की जोड़ी को हराया। वहीं, दूसरे मैच में मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने इरफान को 21-7, 21-12 से हरा दिया।

19:34 (IST) 29 Jul 2022
साइकलिंग में भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल

भारतीय साइकिलिंग टीम के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही और तीनों टीमें शुक्रवार को यहां फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। रोनाल्डो लैटोंजाम, वाई रोजित सिंह, डेविड बेकहम एल्कातोहचूंगो की भारतीय पुरुष स्प्रिंट टीम  कुल 44.702 सेकंड के समय के साथ क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रहते हुए पदक दौर में जगह नहीं बना सकी।

18:37 (IST) 29 Jul 2022
श्रीहरि नटराज ने बैकस्ट्रोक में 54.68 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी की

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने 54.68 सेकंड का समय निकालकर शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेंगलुरू के 21 वर्ष के नटराज अपनी हीट में तीसरे सबसे तेज और कुल पांचवें सबसे तेज तैराक रहे। अगर वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.77 सेकंड दोहरा पाते तो हीट में शीर्ष पर रहते। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोजे 53.91 सेकंड का समय निकालकर शीर्ष रहे। साजन प्रकाश और पहली बार खेल रहे कुशाग्र रावत अपने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके। प्रकाश हीट में आठवें स्थान पर रहे जिन्होंने पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.01 सेकंड का समय निकाला। शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। कुशाग्र पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3:57:45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे। कुशाग्र और प्रकाश अब दूसरे वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। प्रकाश पुरुषों की 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई, जबकि कुशाग्र पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में उतरेंगे।

18:02 (IST) 29 Jul 2022
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों पर 78 रनों की दरकार

इंडियन महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंदों पर 78 रनों की दरकार है। टीम का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन। एशले गार्डनर 10 और ग्रेस हैरिस 23 रन बनाकर क्रीज पर।

17:30 (IST) 29 Jul 2022
ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम पर भारतीय टीम ने दबाव बनाया हुआ है। कंगारू टीम 3 विकेट खो चुकी है। रेणुका सिंह ने तीनों विकेट लिया है। टीम का स्कोर 3 ओवर में 3 विकेट पर 21 रन है। जीत के लिए 134 रनों की जरूरत है।

17:16 (IST) 29 Jul 2022
शिव थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को 5-0 से हराया

बॉक्सिंग में शिव थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को 5-0 से हराकर 63.5 किलोग्राम वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले राउंड में उनका सामना शनिवार को स्कॉटलैंड के मुक्केबाज से होगा।

17:01 (IST) 29 Jul 2022
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 155 रनों का टारगेट

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 155 रनों का टारगेट। हरमनप्रीत कौर के 52 और शेफाली वर्मा के 48 रनों की पारी के मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए।

16:39 (IST) 29 Jul 2022
इंडियन महिला क्रिकेट टीम के 4 विकेट गिरे

इंडियन महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 24, शेफाली वर्मा 48, यास्तिका भाटिया 8 और जेमिमा रोड्रिग्स 11 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

15:58 (IST) 29 Jul 2022
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 18 और यास्तिका भाटिया 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुईं।

15:50 (IST) 29 Jul 2022
मनिका बत्रा को मिली जीत

टेबल टेनिस में स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पहले सिंगल्स में मुशफिकुह कलाम के खिलाफ 11-5, 11-3, 11-2 से जीत हासिल की। इससे पहले श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा जयवंत पटेल के खिलाफ 11-7, 11-7, 11-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सिंगल्स में श्रीजा अकुला ने दानिशा जयवंत पटेल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।

15:37 (IST) 29 Jul 2022
टेबल टेनिस में जीत से शुरुआत

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप 2 के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर जीत से आगाज किया है। भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला फिजी के साथ होना है।

15:36 (IST) 29 Jul 2022
भारत महिला प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।

15:36 (IST) 29 Jul 2022
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन)

एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

15:33 (IST) 29 Jul 2022
भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेल ग्रुप ए के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने डेब्यू किया है ।

Commonwealth Games 2022 Day 1 Live : राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। तैराकी: कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे) आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट्स (दोपहर 3:00 बजे) सजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स (दोपहर 3:00 बजे) श्रीहरि नटराज – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे) कुशाग्र रावत – (क्वालीफाई करने पर) – 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (1:30 बजे) आशीष कुमार सिंह – (क्वालीफाई करने पर) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस 9 फाइनल (11:30 बजे) सजन प्रकाश – (क्वालीफाई करने पर) – 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (11: 30 बजे) श्रीहरि नटराज – (क्वालीफाई करने पर) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (रात 11:30 बजे) मुक्केबाजी : शिव थापा – पुरुषों का 63.5 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे) सुमित कुंडू – पुरुषों का 75 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे) रोहित टोकस – पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी – पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे) जिमनास्टिक: योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (दोपहर 1:30 बजे) पुरुष टीम फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (रात 10:00 बजे) हॉकी: भारत बनाम घाना- महिला समूह चरण (शाम 6:30 बजे) लॉन बॉल्स: नयनमोनी – महिला एकल (दोपहर 1:00 बजे) दिनेश, नवनीत, चंदन- मेन ट्रिपल्स (दोपहर 1:00 बजे) सुनील, मृदुल- पुरुष युगल राउंड एक (शाम 7:30 बजे) रूपा, तानिया, लवली- महिला राउंड एक (शाम 7:30 बजे) स्क्वाश: सौरव, रामित, अभय (दोपहर बाद 4:30 बजे) जोशना, सुनयना, अनाहत (दोपहर बाद 4:30 बजे) पुरुष एकल (रात 10:30 बजे) महिला एकल (रात 10:30 बजे) टेबल टेनिस: पुरुष टीम – क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालिफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे) ट्रैक साइकिलिंग: विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम पर्स्यूट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे) पुरुष टीम पर्स्यूट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे) ट्रायथलॉन: आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फ़ाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, प्रज्ञा- महिला फ़ाइनल (शाम 5:30 बजे)। बैडमिंटन: भारत बनाम पाकिस्तान – मिश्रित टीम स्पर्धा का ग्रुप चरण (शाम 6:30 बजे)।