India vs Kenya, Kabaddi Masters Dubai 2018: भारत और केन्या के बीच कबड्डी मास्टर्स में 23 जून को मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 48-19 से जीत दर्ज की। पहले हाफ तक भारत ने 27-9 से लीड में रहा। भारत की ओर से रिशांक देवाडिया और मोनू गोयत ने सुपर-10 पूरे किए। भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 36-20 से मात दी थी। ये ग्रुप-ए का मैच है, जिसमें भारत और केन्या के अलावा पाकिस्तान भी मौजूद है।

Kabaddi Live Streaming, India vs Kenya, Kabaddi Masters Dubai 2018 Live Score Streaming

Live Blog

Highlights

    22:07 (IST)23 Jun 2018
    भारत ने जीता मैच

    भारत ने मैच में 48-19 से जीत दर्ज की। भारत ने लगातार दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर रखा है।

    22:03 (IST)23 Jun 2018
    रिशांक की सुपर रेड

    डू ऑर डाई रेड में रिशांक देवाडिगा ने सुपर रेड डाली, जिसमें उन्हें 3 प्वाइंट मिले। वहीं केन्या की ओर ससे इजाक ने अपना चौथा प्वाइंट लिया। भारत 47, केन्या 17

    21:59 (IST)23 Jun 2018
    रिशांक देवाडिगा का सुपर-10 पूरा

    रिशांक देवाडिगा ने सुपर-10 पूरा कर लिया है। उनके खेल में अनावश्यक आक्रामकता देखने को नहीं मिली है। मोनू गोयत ने अपनी अगली रेड में कोई प्वाइंट नहीं लिया। वो भी सुपर-10 के करीब हैं।

    21:50 (IST)23 Jun 2018
    मोनू गोयत ने लिए 4 प्वाइंट

    मोनू गोयत ने डू ऑर डाई रेड में 4 अंक लिए। इसी के साथ उनका सुपर-10 के एक प्वाइंट दूर। रिशांक देवाडिया और मोनू गोयत का कप्तान ने बेहतरीन प्रयोग किया है। मैच के 29वें मिनट केन्या तीसरी बार ऑलआउट। भारत 38, केन्या 12

    21:42 (IST)23 Jun 2018
    दूसरा हाफ शुरू

    दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। भारत के मोनू गोयत ने रेड में एंकल लेकर एक अंक लिया। केन्या की ओर से अगली रेड इजाक ने की, जिसमें कोई अंक नहीं। भारत 28-10 से लीड में।

    21:33 (IST)23 Jun 2018
    पहला हाफ समाप्त, भारत लीड में

    भारत ने पहले हाफ तक 27-9 से लीड बना रखी है। इस वक्त भारत के पास 18 अंकों की शानदार लीड है।

    21:31 (IST)23 Jun 2018
    केन्या फिर से ऑलआउट

    18वें मिनट तक केन्या एक बार फिर से ऑलआउट। भारत इस वक्त केन्या से दोगुने से भी ज्यादा अंतर से आगे है। केन्या काफी परेशानी में नजर आ रहा है।

    21:25 (IST)23 Jun 2018
    14वें मिनट तक लीड में भारत

    मैच के 14वें मिनट तक भारत ने लीड बना रखी है। भारत शुरुआती वक्त से ही केन्या पर हावी रहा है। इसी बीच केन्या ने रिव्यू के द्वारा टच क्लेम किया, जिसे स्वीकारा गया। केन्या को इसी के साथ एक और अंक। भारत 15, केन्या 9

    21:15 (IST)23 Jun 2018
    केन्या ने किया सुपर टैकल

    मैच के 5वें मिनट केन्या ने मैच का पहला सुपर टैकल किया। भारत ने मुकाबले में 9-3 से लीड बना रखी है।

    21:13 (IST)23 Jun 2018
    चौथे मिनट केन्या को पहला अंक

    मैच के चौथे मिनट केन्या को पहला अंक मिला। भारत ने 6-1 से मुकाबले में लीड बना रखी है। क्रिसपिन ने रेड में कोई भी अंक नहीं लिया। केन्या काफी डरा हुआ लग रहा है।

    21:09 (IST)23 Jun 2018
    भारत ने बनाई लीड

    अजय ठाकुर भारत की ओर से पहली रेड डालते हुए, जिसमें उन्होंने बोनस अंक लिया। केन्या की ओर से पहली रेड खाली। इस टीम में नितिन तोमर को स्थान नहीं मिल सका है। अगली रेड में मोनू गोयत ने एक अंक जुटाया। भारत 2, केन्या 0

    21:08 (IST)23 Jun 2018
    नाइजीरिया ने जीता टॉस

    नाइजीरिया ने टॉस जीतकर कोर्ट का चयन किया है। पहली रेड भारत डालेगा। रिशांक देवाडिया पर भी सभी की निगाहें होंगी।

    21:06 (IST)23 Jun 2018
    पहले मैच में ईरान की जीत

    भारत और केन्या के बीच मैच 5 मिनट में शुरू होने जा रहा है। आज के पहले मैच में ईरान ने अर्जेंटीना को मात दे दी है। भारतीय फैंस को टीम इंडिया से खासा उम्मीदें हैं।

    20:44 (IST)23 Jun 2018
    जल्द शुरू होगा मैच

    फिलहाल ईरान और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ईरान ने जबरदस्त लीड बना रखी है। इस मैच के बाद भारतीय टीम केन्या के खिलाफ मैट पर उतरने जा रही है।

    20:36 (IST)23 Jun 2018
    केन्या:

    ओगाक ओडिआम्बो, एलिफ ओटियेनो, क्रिसपिन ओटियेनो, ओबिलो जेम्स, केविन वायर जेम्स कामवेती, डेविड मोसंबैयी, एसाउ ओटियेनो, पैट्रिक नाज़ौइज़ाक नोजोरोग, ओबियरो विक्टर, निकोलस मुतुआ, एरिक ओचिंग ओडोर, एम्बगा जॉर्ज।

    20:35 (IST)23 Jun 2018
    भारतीय टीम:

    गिरीश मारुति एर्नक, सुरेंद्र नाडा, संदीप, मोहित छिल्लर, राजूलाल चौधरी, सुरजीत, दीपक हुडा, प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, रिशांक देवडिगा, मोनू गोयत, रोहित कुमार, अजय ठाकुर, मंजीत छिल्लर।