ग्रैंडमास्टर बी अधिबान यहां शुरू होने वाले अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। अधिबान तीसरे वरीय के तौर पर शुरुआत करेंगे और रूस के ग्रैंडमास्टर एलेक्सांद्र राएतस्की से भिड़ंगे, जो एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद है। अधिबान के अलावा ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता इसमें भाग लेने वाले अन्य भारतीय स्टार खिलाड़ी हैं जो हमवतन ग्रैंडमास्टर आरआर लक्ष्मण के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। भारत इसमें भाग लेने वाला सबसे बड़ा दल है जिसके 55 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इसमें 136 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें से 40 ग्रैंडमास्टर हैं। इसमें 38 अंतरराष्ट्रीय मास्टर और सात महिला ग्रैंडमास्टर भाग लेंगी, जिसकी ईनामी राशि 35,000 डालर की है जिसमें विजेता को 13,000 डालर मिलेंगे।
अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारत की अगुआई करेंगे ग्रैंडमास्टर बी अधिबान
ग्रैंडमास्टर बी अधिबान यहां शुरू होने वाले अबुधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।
Written by भाषा
अबुधाबी (संयुक्त अरब अमीरात)

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा खेल समाचार (Khel News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 22-08-2016 at 03:28 IST