ब्राजील के महान फुटबाल प्लेयर पेले ने फिर से शादी कर ली है। यह उनकी तीसरी शादी है। उनकी पत्नी का नाम Marcia Cibele Aoki है। मरीका पेले से पूरे 25 साल छोटी हैं। वह जापानी मूल की हैं। 75 साल के पेले उन्हें 2010 से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी।
पेले ने शादी का प्रोग्राम ज्यादा बड़े स्तर पर नहीं रखा था। उन्होंने यह शादी बड़े ही शांत तरीके से की थी। लोगों की निगाहों में दोनों का प्यार 2012 में आया था। उस वक्त पेले बीमार थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। उस वक्त मरीका उनसे मिलने के लिए लगभग रोज आती थीं। इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में दुनिया को बता दिया था।
पेले इससे पहले दो शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी रोसमेरी चोलबी से हुई थी जिनसे उनको तीन बच्चे हैं जबकि उनकी दूसरी शादी अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से हुई थी, इस शादी से भी पेले को दो बच्चे हैं।
Amor definitivo. ❤️ pic.twitter.com/xqXSDMi5BF
— Pelé (@Pele) July 10, 2016