प्रो कबड्डी लीग के 85वें मैच में यू मुंबा को बंगाल वॉरियर्स के हाथों 29-26 से हार मिली। इस जीत के बाद बंगाल की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। बंगाल ने आठवें मैच में पांचवीं जीत दर्ज की है। बंगाल वॉरियर्स ने होमलेग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अर्जुन देशवाल ने यू मुंबा की ओर से सुपरटैन लेने में कामयाब रहे।
इस मैच के पहले हाफ के बाद यू मुंबा की टीम 3 अंक से पीछे थी। यू मुंबा के रेडर अर्जुन देशवाल ने पहले 20 मिनट में सबसे ज्यादा 5 अंक हासिल किये। उनके अलावा डिफेन्स में सुरेंदर सिंह ने तीन अंक लिए। बंगाल की तरफ से पहले के.प्रपंजन, जीवा कुमार और बलदेव सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया।
[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1769″]

Highlights
प्रो कबड्डी लीग के 85वें मैच में यू मुंबा को बंगाल वॉरियर्स के हाथों 29-26 से हार मिली। इस जीत के बाद बंगाल की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।
अंतिम तीन मिनट का खेल शेष रह गया है। बंगाल की टीम 6 अंकों की बढ़त बना ली है। मुंबा के लिए अभिषेक सिंह लगातार टीम को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।
बंगाल और यू मुंबा के बीच पहले हाफ का खेल खत्म होने तक बंगाल की टीम ने तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी। बंगाल के लिए एक बार फिर मनिंदर सिंह बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
बंगाल और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बंगाल ने मुंबई पर 4 प्वॉइंट की बढ़त हासिल कर ली है।
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
दीपक हुड्डा और संदीप धुल की शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने बुधवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच ड्रा पर समाप्त किया।
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।