प्रो कबड्डी लीग के 97वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को बंगाल वॉरियर्स के हाथों 48-36 से हार मिली। इस जीत के बाद बंगाल की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। बंगाल ने 17वें मैच में 10वीं जीत दर्ज की है। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बंगाल के हाथों हरियाणा को हार झेलनी पड़ी है। मनिंदर सिंह ने बंगाल के लिए सबसे अधिक 18 रेड प्वॉइंट हासिल किया। मैच के 7वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर बंगाल ने 7 अंक की बढ़त हासिल कर ली।

बंगाल की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगले 6 मिनट के अंदर हरियाणा दूसरी बार ऑल आउट हुई और बंगाल से 16 प्वॉइंट पिछड़ गई। पहला हाफ का खेल खत्म होने तक बंगाल वॉरियर्स ने हरियाणा स्टीलर्स पर 16 अंकों की बढ़त बना ली है। मनिंदर सिंह की बदौलत बंगाल 30-14 से आगे रही।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1781″]

Live Blog

Highlights

    20:27 (IST)19 Sep 2019
    जीत के करीब बंगाल

    प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब हरियाणा को बंगाल के हाथों हार झेलनी पड़ेगी। वहीं हरियाणा को जीत के लिए यहां से किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

    20:18 (IST)19 Sep 2019
    हरियाणा 12 अंक पीछे

    5 मिनट का खेल शेष रह गया है। हरियाणा बंगाल से 12 अंक पीछे है। हरियाणा को लगातार प्वॉइंट्स बटोरने होंगे। वहीं बंगाल यहां से कोई और गलती नहीं दोहराना चाहेगी।

    20:05 (IST)19 Sep 2019
    विकास-विनय पर वापसी की जिम्मेदरी

    हरियाणा को अगर मैच में वापसी करना है तो विकास खंडोला को अधिक से अधिक रेड प्वॉइंट हासिल करने होंगे। इसके अलावा विनय को भी दम दिखाना होगा।

    19:53 (IST)19 Sep 2019
    पहला हाफ खत्म

    पहला हाफ का खेल खत्म होने तक बंगाल वॉरियर्स ने हरियाणा स्टीलर्स पर 16 अंकों की बढ़त बना ली है। मनिंदर सिंह की बदौलत बंगाल 30-14 से आगे रही।

    19:45 (IST)19 Sep 2019
    फिर ऑल आउट हरियाणा

    अगले 6 मिनट के अंदर हरियाणा दूसरी बार ऑल आउट हुई और बंगाल से 16 प्वॉइंट पिछड़ गई। हरियाणा के खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

    19:39 (IST)19 Sep 2019
    हरियाणा ऑल आउट

    मैच के 7वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर बंगाल ने 7 अंक की बढ़त हासिल कर ली। बंगाल की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    19:34 (IST)19 Sep 2019
    बंगाल की शानदार शुरुआत

    मनिंदर सिंह ने लगातार दूसरी बार विकास काले को आउट कर बाहर भेजा। बंगाल ने हरियाणा पर बढ़त बना ली है। बंगाल आज हरियाणा के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

    19:20 (IST)19 Sep 2019
    बंगाल वॉरियर्स के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

    रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
    डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
    ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

    19:06 (IST)19 Sep 2019
    हरियाणा स्टीलर्स की टीम

    रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

    डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

    ऑलराउंडर: टिन पोंचो।