Bangladesh vs Zimbabwe 1st T20 Live Cricket Score, BAN vs ZIM T20 Live Cricket Score Streaming Online: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 2 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी ।बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की। सौम्य सरकार ने टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। तमीम, लिटन और सौम्य सरकार की पारियों के दम पर बांग्लादेश ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 152 रन पर ही सिमट गई। बांगलादेश ने 48 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया।

सौम्य सरकार ने 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 32 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। तमीम 41 और लिटन 59 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ले, क्रिस और सिकंदर ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश दौरे पर आई जिम्बाब्वे को दो टेस्ट, तीन वनडे और 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। टेस्ट और वनडे सीरीज हो चुकी हैं। अब टी20 सीरीज जारी है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच 11 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 3-0 और टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की है। इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी: 

बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन, मुशफिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफुद्दीन, अमीनुल इस्लाम, सैफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

जिम्बाब्वे : सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, तिनाशे कामुनहुकामवे, क्रेग एरिवन, बेंडन टेलर, वेस्ले मधेवे, रिचमंड मुतुम्बामी (विकेटकीपर), डोनाल्ड तिरिपानो, तिनोटेंडा मुतोम्बोड्जी, कार्ल मुम्बा, क्रिस मुपोफू।

Live Blog

Highlights

    19:15 (IST)09 Mar 2020
    आखिरी 5 ओवर में बने 75 रन

    बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 201 रनों का लक्ष्य दिया है। सौम्य सरकार ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के लगाए। बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवरों में 75 रन बनाए। इस मैच में बांग्लादेश के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा रन का स्कोर किया। अब देखना है कि इस मैच को जीतने के लिए जिम्बाब्वे किस रणनीति के साथ उतरता है?

    19:02 (IST)09 Mar 2020
    सौम्य का दूसरा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक

    सौम्य सरकार ने टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इससे पहले उन्होंने इसी ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का भी लगाया था।

    18:55 (IST)09 Mar 2020
    4 ओवर में 50 रन

    बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पिछले 4 ओवरों में 50 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया है। सौम्य सरकार इस समय 24 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। महमूदुल्लाह के 4 गेंद पर 5 रन हैं। अब तक आउट होने वाले बल्लेबाज लिटन दास, तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम हैं।

    18:47 (IST)09 Mar 2020
    सौम्य से उम्मीद बरकरार

    मुशफिकुर रहीम 8 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने क्रिस मुपोफू ने आउट ने मिड-ऑफ पर सीन विलियम्स के हाथों कैच कराया। उनकी जगह महमूदुल्लाह क्रीज पर आए हैं। सौम्य सरकार 20 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    18:36 (IST)09 Mar 2020
    सौम्य-रहीम की साझेदारी

    सौम्य सरकार और मुशफिकुर रहीम अब तक 15 गेंद पर 30 रन जोड़ चुके हैं। मुशफिकुर ने 5 गेंद पर 10 और सौम्य ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए हैं। रहीम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा।

    18:26 (IST)09 Mar 2020
    लिटन भी पवेलियन लौटे

    बांग्लादेश के 100 रन पूरे हो चुके हैं। उसने अब तक 13 ओवर में  2 विकेट पर 106 रन बनाए। लिटन दास 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा का शिकार बने। रजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। लिटन ने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाए।

    18:21 (IST)09 Mar 2020
    तमीम एक्स्ट्रा कवर पर लपके गए

    बांग्लादेश को पहला झटका 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। वेस्ले मधेवे की गेंद पर सीन विलियम्स ने उन्हें एक्सट्रा कवर की ओर लपका। मधेवे का यह पहला टी20 विकेट है। तमीम ने 33 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। तमीम की जगह सौम्य सरकार क्रीज पर आए हैं।

    18:10 (IST)09 Mar 2020
    9 ओवरों में 83 रन

    नौ ओवरों का खेल हो चुका है। लिटन दास 4 छक्के और  3 छक्के की मदद से 26 गेंद पर 45 रन बना चुके हैं। तमीम इकबाल 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद पर 35 रन बनाए हैं। कार्ल मुम्बा अब तक सबसे महंगे साबित हुए हैं। उनके 2 ओवर में 24 रन पड़ चुके हैं।

    17:59 (IST)09 Mar 2020
    डीआरएस बेकार

    छठे ओवर की दूसरी गेंद पर  क्रिस मुपोफू ने डीआरएस लिया, लेकिन वे लिटन दास को पवेलियन की राह दिखाने में सफल नहीं रहे। लिटन दास ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 

    17:51 (IST)09 Mar 2020
    5 ओवर में 48 रन

    जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती 5 ओवरों में 48 रन बना लिए। लिटन दास 13 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। तमीम इकबाल ने 17 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए।