Asian Games 2023 medals table: चीन के हांगझू के एशियन गेम्स भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो चुके हैं। भारत इन खेलों के 11वें दिन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी आगे निकल चुका है। साल 2018 में जकार्ता-पालेमबांग में हुए एशियन खेलों में भारत ने 70 मेडल जीते थे, जो कि उसका तब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। बुधवार को भारत ने हांगझू में इस संख्या को आसानी से पार कर लिया। भारत के पास अब भी 4 दिन हैं और कई और स्पर्धाओं में मेडल आने की संभावना है।
भारत पिछले कई दिनों से पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, उसकी टॉप 3 में जाने की संभावना कम है। मेजबान चीन हमेशा की तरह शुरुआत से ही शीर्ष पर है। वह 300 से ज्यादा मेडल हासिल कर चुका है। दूसरे स्थान पर जापान है, जो कि चीन के पदकों के लिहाज से काफी पीछे है। उसने चीन के मुकाबले लगभग आधे ही मेडल हासिल किए हैं। जापान को साउथ कोरिया टक्कर देते हुए तीसरे स्थान पर है। उसने मेडल्स तो जापान से ज्यादा हासिल किए हैं, लेकिन गोल्ड जीतने के मामले में जापान उससे आगे है, इसलिए जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरे स्थान पर है।
एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका (4 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे तक अपडेट)
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | चीन | 168 | 93 | 51 | 312 |
2 | जापान | 36 | 51 | 56 | 143 |
3 | साउथ कोरिया | 33 | 44 | 68 | 145 |
4 | भारत | 18 | 31 | 32 | 81 |
5 | उज्बेकिस्तान | 16 | 15 | 22 | 53 |
6 | ताइवान | 12 | 13 | 20 | 45 |
7 | थाइलैंड | 10 | 12 | 24 | 46 |
8 | बहरीन | 9 | 01 | 5 | 15 |
9 | नॉर्थ कोरिया | 8 | 11 | 08 | 27 |
10 | हान्गकॉन्ग | 7 | 15 | 28 | 50 |